Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

Delhi Kanjhawal Accident Case: वीडियो के बाद वीडियो निकल रहे हैं, अंजलि की मौत के मामले में रोज नए खुलासे, शाहरुख ने बढ़ाया मदद का हाथ

अंजलि का छह महीने पहले हुआ था एक्सीडेंट

DigitalDesk by DigitalDesk
January 7, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार
0
Delhi Accident Case
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के बाहरी इलाके सुल्तानपुरी के कंझावला हादसा मामले में अंजलि और निधि को लेकर बड़े खुलासे हुए हैं। एक वेबसाइट दैनिक भास्कर ने दावा किया है कि निधि दो साल पहले आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर ड्रग तस्करी करते हुए पकड़ी गई थी तो वहीं, अंजलि का छह महीने पहले नशे में तेज रफ्तार में स्कूटी चलाने की वजह से एक्सीडेंट हुआ था। इसका वीडियो सामने आया है। इसमें स्कूटी हवा में उछलकर दूर गिरती दिख रही है।

  • अंजलि मामले में लगातार हो रहे नए खुलासे
  • निधि ड्रग्स केस में पकड़ी जा चुकी है
  • अंजलि का छह महीने पहले हुआ था एक्सीडेंट
  • शाहरुख खान के एनजीओ ने दी आर्थिक सहायता

पिछले साल जुलाई का है वीडियो

16 जुलाई 2022 का यह वीडियो रात करीब 2 बजे का है। हादसे के बाद हुई मेडिकल जांच की रिपोर्ट में बताया गया है कि अंजलि ने कई बार उल्टियां कीं। नाक या गले से खून आया। इसके अलावा सांस में एल्कोहल की गंध भी पाई गई।

Related posts

BHEL को मिला ₹21,000 करोड़ का मेगा ऑर्डर, शेयरों में उछाल; सरकारी कंपनी ने रचा नया रिकॉर्ड

BHEL को मिला ₹21,000 करोड़ का मेगा ऑर्डर, शेयरों में उछाल; सरकारी कंपनी ने रचा नया रिकॉर्ड

June 6, 2026
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच बड़ी राहत! जल्द मिलेगा E85 ईंधन, 20 रुपये तक सस्ता होगा नया फ्यूल

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच बड़ी राहत! जल्द मिलेगा E85 ईंधन, 20 रुपये तक सस्ता होगा नया फ्यूल

June 6, 2026

रिपोर्ट के मुताबिक, निधि और उसके साथी आगरा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर एक बेंच पर बैठे हुए थे। वे पुलिस को देखकर घबरा गए और तुरंत अपना बैग लेकर भागने लगे। रोकने पर भी नहीं रुके। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। तीनों ने ही बैग में गांजा होने की बात को स्वीकारा था।

अंजलि के परिवार पर मदद की बौछार

दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को अंजलि के परिवार को 10 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की मंजूरी दी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अंजलि की दर्दनाक मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया। इसकी भरपाई नहीं की जा सकती। वहीं शाहरुख खान के मीर फाउंडेशन ने अंजलि सिंह के परिवार को एक बड़ी राशि डोनेट की है। हालांकि, कितनी रकम दी गई है इसका खुलासा नहीं किया गया है। फाउंडेशन ने ये कदम खासकर अंजलि सिंह की मां और उनके भाई-बहन के लिए उठाया है।

उधर, छठे आरोपी आशुतोष की गिरफ्तारी के बाद सातवें आरोपी अंकुश खन्ना ने शुक्रवार को सुल्तानपुरी थाने में सरेंडर कर दिया। अंकुश को शनिवार को जमानत मिल गई। बाकी आरोपी पुलिस हिरासत में हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है और जांच चल रही है।

वीडियो पर वीडियो पर वीडियो

अंजलि के मामले में लगातार एक के बाद एक वीडियो आते जा रहें हैं। अब तक पांच अलग-अलग वीडियो आ चुके हैं। हादसे से पहले के दो वीडियो शुक्रवार शाम को सामने आए। पहले वीडियो में एक लड़का स्कूटी चलाता दिख रहा है, पीछे निधि और अंजलि बैठी हैं। यह लड़का इन्हें गली के बाहर छोड़ देता है। अंजलि के हाथ में मोबाइल है और वो कुछ देर लड़के से बात भी करती है।

वहीं, दूसरे वीडियो में गली से निकलकर अंजलि और निधि आती दिख रही हैं, लेकिन अब लड़का साथ में नहीं है। अंजलि और निधि एक साथ जाती दिख रही हैं। निधि पीछे बैठी है, जबकि अंजलि स्कूटी चला रही है।

गुत्थी कब सुलझेगी

अंजलि की मौत की गुत्थी उलझती ही जा रही है। वहीं, पुलिस का दावा है कि जांच जारी है और वह जल्द ही मामले को सुलझा लेगी।

Post Views: 303
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version