Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

किसानों को लेकर पर शिवराज की लिखी चिट्ठी…आतिशी ने दिया जवाब…कहा…शिवराज का लेटर वैसा ही जैसे दाऊद अहिंसा पर प्रवचन दे…

DigitalDesk by DigitalDesk
January 2, 2025
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है। ऐसे में एक बार फिर दिल्ली के किसान सियासत के केन्द्र में आ गए है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से दिल्ली की सीएम आतिशी को पत्र लिखकर किसानों की स्थिति को लेकर चिंता जताई है। शिवराज ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार केंद्र सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में पूरी तरह विफल रही है। जिससे दिल्ली के किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

वहीं केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज के लेटर को लेकर सीएम आतिशी ने जवाब दिया है। सीएम आतिशी ने कहा कि बीजेपी का किसानों को लेकर बात करना ठीक वैसा ही है जैसे दाऊद अहिंसा पर प्रवचन दे रहा हो। सीएम आतिशी ने कहा जितना बुरा हाल किसानों का बीजेपी के समय हुआ है उतना कभी नहीं हुआ। दिल्ली की सीएम आतिशी ने कहा पंजाब में किसान आमरण अनशन पर बैठे हैं। पीएम मोदी जी से कहिए जाकर उन किसानों से बात करें। किसानों के साथ राजनीति करना बंद करिए। बीजेपी राज में किसानों पर गोलियां चलाईं गईं और लाठियां बरसाई गई गईं हैं।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

दरअसल दिल्ली के किसानों की दुर्दशा पर केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चिंता जताई है। उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को इस संबंध में पत्र भी लिखा है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार किसानों के प्रति बेहद उदासीन है। शिवराज ने पत्र में लिखा है कि किसानों के लिए आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार में कोई संवेदना नहीं है।

  • दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले किसानों पर सियासत
  • दिल्ली में किसानों की दुर्दशा पर शिवराज ने चिंता जताई
  • केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज ने लिखा दिल्ली की सीएम को पत्र
  • मुख्यमंत्री आतिशी को इस संबंध में पत्र लिखा
  • पत्र में दिल्ली की आप सरकार पर लगाए कई आरोप
  • AAP सरकार किसानों के प्रति बेहद उदासीन
  • किसानों के लिए AAP की दिल्ली सरकार में कोई संवेदना नहीं
  • केन्द्रीय योजनाओं को दिल्ली में नहीं होने दिया लागू
  • केजरीवाल ने हमेशा किसानों के साथ किया धोखा

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली की सीएम को लिखे अपने पत्र में लिखा है कि राजनैतिक प्रतिस्पर्धा किसान कल्याण में बाधा नहीं बननी चाहिए। किसान कल्याण सभी सरकारों का कर्तव्य हैं। दलगत राजनीति से उठकर आम आदमी पार्टी की सरकार को किसानों के हित में निर्णय लेने चाहिए। आम आदमी पार्टी की सरकार को दिल्ली के किसानों को राहत प्रदान करने के लिए केंद्र की योजनाओं को लागू करना चाहिए।

केजरीवाल और आतिशी ने कभी लिये किसानों के हित में निर्णय

शिवराज ने लिखा है कि दिल्ली में केजरीवाल और आतिशी ने कभी किसानों के हित में कोई उचित निर्णय नहीं लिया। केजरीवाल ने हमेशा चुनावों से पहले बड़ी बड़ी घोषणाएं कर उनका राजनैतिक लाभ लिया है। केजरीवाल ने दिल्ली की सरकार में आते ही जनहितैषी निर्णय लेने की बजाए अपना रोना रोया है। दिल्ली में 10 साल से आम आदमी पार्टी की सरकार है, लेकिन पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने हमेशा किसानों के साथ केवल धोखा किया है।

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली में लागू नहीं किया। केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से दिल्ली के किसान वंचित हो रहे हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार का किसानों के प्रति गैर जिम्मेदाराना रवैया रहा है।

केन्द्रीय योजनाओं का नहीं मिला किसानों को लाभ

दिल्ली के किसान एकीकृत बागवानी मिशन, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना और बीज ग्राम कार्यक्रम सहित कई योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। दरअसल दिल्ली में केंद्र की कृषि योजनाएं लागू नहीं होने से वहां के किसान नर्सरी और टिशू कल्चर की स्थापना, रोपण सामग्री की आपूर्ति, फसल के बाद प्रबंधन के इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण, नए बाग, पाली हाउस और कोल्ड चैन की सब्सिडी सहित कई योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। केन्द्र की योजनाओं का लाभ दिल्ली के किसान नहीं ले पा रहे हैं।

Post Views: 568
Tags: #Delhi CM Atishi#Union Agriculture Minister Shivraj Singh Chauhan LetterDelhi Aam Aadmi Party Government
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version