Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

जानें अचानक क्यों कम हो गई दुनिया के अमीरों की दौलत…मस्क से बेजोस तक घटी इन अमीरों की Net Worth, भारत के अडानी 100 अरब डॉलर क्लब से बाहर

DigitalDesk by DigitalDesk
September 8, 2024
in दिल्ली, बिजनेस, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Decline in stock markets across the world wealth of billionaires reduced
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

दुनियाभर में शेयर बाजारों Stock Markets में गिरावट के चलते कई दिग्गज अरबपतियों की संपत्ति एक झटके में कम हो गई। इस दौरान भारत के मुकेश अंबानी और गौतम अडानी को भी बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। शेयर बाजार में गिरावट के चलते अडानी अब 100 अरब डॉलर क्लब से बाहर हो चुके हैं।

  • शेयर बाजार में गिरावट की सुनामी से गंवाई कई ने नेटवर्थ
  • दुनिया के सबसे अमीरों की संपत्ति में भारी गिरावट
  • एक झटके में घट गई टॉप अमीरों की दौलत
  • एलन मस्क और जेफ बेजोस को लगा बड़ा झटका
  • दोनों की संपत्ति में भारी गिरावट
  • अडानी और अंबानी को भी लगा झटका
  • मस्क से बेजोस तक…घटी टॉप के अमीरों की दौलत
  • भारत के अडानी 100 अगर डॉलर क्लब से बाहर

इस वजह से कम हुई अमीरों की संपत्ति

दुनियाभर के अमीरों की संपत्ति में देखी जा रही गिरावट के पीछे की वजह पर गौर करें तो शेयर बाजारों में मचे कोहराम इसका मुख्य कारण है। जिससे इनकी कंपनियों के शेयर भरभराकर टूटे हैं। इसका असर अरबपतियों की दौलत पर भारी गिरावट के रूप में देखने को मिला। पिछले दिनों 6 सितंबर को Dow Jones 1.01%, S&P 500 Index 1.73% और Nasdaq 2.55% की कमी दर्ज की गई है। जापान के Nikkei में भी करीब 1% की गिरावट दर्ज की गई है। इसी प्रकार भारतीय शेयर बाजार Indian Stock Market में भी उथलपुथल का दौर जारी है। बीते कारोबारी दिन शुक्रवार 6 सितंबर 2024 को सेंसेक्स Sensex 1017.23 अंक या 1.24% गिरकर 81,183.93 के लेवल पर रहा। वहीं निफ्टी Nifty भी 292.95 अंक या 1.17% फिसलकर 24,852.15 पर बंद हुआ था।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

बात करें दुनिया के सबसे अमीर एलन मस्क और जेफ बेजोस की संपत्ति में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई है। दरअसल दुनिया के सबसे अमीरों की संपत्ति World Top Richest Net Worth में भारी गिरावट दर्ज की गई है। शेयर बाजार में गिरावट के चलते दुनिया के कई अरबपति प्रभावित हुए हैं।
यह गिरावट टॉप-10 तक ही सीमित नहीं है। बल्कि दुनिया भर के 20 सबसे बड़े अरबपतियों को इससे करारा झटका लगा है। जिसमें सबसे ऊपर नाम आता है World Richest एलन मस्क का। जिन्हें सबसे अधिक नुकसान झेलना पड़ा है। पिछले 24 घंटों के दौरान मस्क की दौलत में करीब 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमी दर्ज की गई है। शेयर बाजार में गिरावट की सुनामी से नेटवर्थ गंवाने वाले अरबपतियों की सूची में भारत के मुकेश अंबानी Mukeesh Ambani ही नहीं गौतम अडानी Gautam Adani का भी नाम शामिल है।

सबसे ज्यादा प्रभावित हुए मस्क-बेजोस

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स Bloomberg Billionaires Index की की रिपोर्ट के मुताबिक एनल मस्क और जेफ बेजोस ही नहीं मार्क जुकरबर्ग और बिल गेट्स से लेकर भारत के मुकेश अंबानी, गौतम अडानी जैसे अमीरों की नेटवर्थ में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इसमें टेस्ला और स्पेस एक्स जैसी नामी कंपनियों की सीईओ एलन मस्क Elon Musk को सबसे अधिक घाटा उठाना पड़ा है। उनकी नेटवर्थ में करीब 13.9 अरब डॉलर यानी भारतीय करंसी में गिने तो करीब 1.14 लाख करोड़ रुपये कम हो गई है। अब उनकी नेटवर्थ करीब 237 अरब डॉलर की रह गई है। इसके बाद अमेजन के जेफ बेजोस को दूसरा सबसे बड़ा घाटा उठाना पड़ा है और उनकी दौलत Jeff Bezos Net Worth में करीब 6.08 अरब डॉलर यानी करीब 51000 करोड़ रुपये घटकर 195 अरब डॉलर रह गई है।

दुनिया के टॉप-10 अमीरों में किसे कितना नुकसान?

दुनिया के टॉप-10 अमीरों की बात करें तो इस सूची में शामिल अन्य अरबपतियों मे फ्रांसीसी रईस बर्नार्ड अर्नाल्ट की नेटवर्थ Bernard Arnault को 2.30 अरब डॉलर करीब 19317 करोड़ रुपये गंवाने पड़े हैं। उनकी संपत्ति अब घटकर 181 अरब डॉलर के आसपास रह गई है। इसी प्रकार Facebook के मार्क जुकरबर्ग की नेटवर्थ Mark Zuckerberg Net worth भी 5.75 अरब डॉलर करीब 48,293 करोड़ रुपये की गिरावट का सामना करना पड़ा अब उनकी Net worth 178 अरब डॉलर रह गई है। इसी तरह बिल गेट्स को भी नुकसान उठाना पड़ा है। Bill Gates Wealth में भी करीब 1.18 अरब डॉलर यानी 9910 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। Bill Gates की संपत्ति 157 अरब डॉलर रह गई है।

वॉरेन बफे समेत कई दिग्गजों का पैसा डूबा

वहीं शेयर बाजार में गिरावट का असर लैरी एलिसन को भी झेलना पड़ा उनको 1.62 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। लैरी की संपत्ति घटकर 156 अरब डॉलर रह गई है। जबकि दिग्गज निवेशक माने जाने वाले वॉरेन बफे की नेटवर्थ भी 1.60 अरब डॉलर गिरकर 145 अरब डॉलर हो गई। स्टीव वाल्मर को करीब 2.14 अरब डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा है। वाल्मर की दौलत 140 अरब डॉलर, वहीं लैरी पेज की नेटवर्थ में बड़ी 5.06 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद Larry Page Networth 137 अरब डॉलर के आसपास रह गई। सूची में दुनिया के 10वें सबसे अमीर इंसान सर्गेई ब्रिन को भी 4.72 अरब डॉलर का नुकसान हुआ। फिलहाल उनकी नेटवर्थ भी घटकर 130 अरब डॉलर रह गई है।

अडानी और अंबानी की संपत्ति पर पड़ा असर

दुनिया के साथ ही भारतीय बाजार में बड़ी गिरावट देखी गई है। इसके चलते रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की नेटवर्थ Mukesh Ambani Net Worth करीब 2.14 अरब डॉलर 17 हजार 973 करोड़ रुपये कम हुई है। अब अंबानी की नेटवर्थ 111 अरब डॉलर रह गई है। हालांकि इस झटके के बाद भी  मुकेश अंबानी दुनिया के 11वें सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं।

इस लिस्ट में शुमार अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ Gautam Adani Net Worth में भी गिरावट देखने को मिली है। उन्हें 1.57 अरब डॉलर या करीब 13,186 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। इस गिरावट के साथ उनकी नेटवर्थ 99.6 अरब डॉलर पर आकर ठहर गई है। यानी गौतम अडानी अब 100 अरब डॉलर क्लब से बाहर हो चुके हैं।

Post Views: 298
Tags: #Elon Musk. #Jeff Bezos. #Mukesh Ambani. #Gautam Adani. #Wealth of the world's rich#Musk-Bezos
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version