Tuesday, July 21, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

मोहन कैबिनेट की बड़ी मुहर, एमपी में UCC लागू करने की राह साफ..महिलाओं, बच्चों और लिव-इन संबंधों पर बड़े बदलाव, आदिवासी समुदाय रहेगा दायरे से बाहर

DigitalDesk by DigitalDesk
July 19, 2026
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति
0
decisive Uniform Civil Code will be implemented in Madhya Pradesh
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

महिलाओं, बच्चों और लिव-इन संबंधों पर बड़े बदलाव, आदिवासी समुदाय रहेगा दायरे से बाहर

मध्य प्रदेश देश का दूसरा राज्य बनने की दिशा में निर्णायक कदम बढ़ा चुका है, जहां समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में आयोजित विशेष कैबिनेट बैठक में यूसीसी ड्राफ्ट बिल को मंजूरी दे दी गई। अब इसे 20 जुलाई से शुरू हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र में पेश किया जाएगा। सरकार इसे महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता और समान नागरिक अधिकारों की दिशा में ऐतिहासिक पहल बता रही है।

Related posts

Periyar Mullaperiyar Dam

Water level in Periyar Mullaperiyar Dam : पेरियार मुल्लापेरियार बांध का जलस्तर सामान्य से काफी नीचे, भंडारण क्षमता 13% के करीब

July 21, 2026
Lokayukta cracks down on power company

Lokayukta Police raid: बिजली कंपनी के जीएम पर लोकायुक्त का शिकंजा, 9 ठिकानों पर छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति के संकेत

July 21, 2026

यूसीसी ड्राफ्ट में विवाह, तलाक, उत्तराधिकार, गोद लेने, सरोगेसी, एआरटी (टेस्ट ट्यूब बेबी) और लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़े व्यापक कानूनी प्रावधान शामिल किए गए हैं। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब कानूनी और सामाजिक दस्तावेजों से ‘अवैध संतान’ शब्द पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा। विवाह के बाहर जन्मे बच्चों, सरोगेसी और एआरटी से जन्मे बच्चों को भी समान कानूनी अधिकार और सामाजिक दर्जा मिलेगा।

ड्राफ्ट में महिलाओं के अधिकारों को विशेष प्राथमिकता दी गई है। यदि कोई विवाहित पुरुष विवाह के दौरान किसी दूसरी महिला को गर्भवती करता है, तो उसकी पत्नी को इसे तलाक का वैध आधार मानते हुए विवाह समाप्त करने का अधिकार मिलेगा। वहीं लिव-इन रिलेशनशिप को भी पहली बार स्पष्ट कानूनी ढांचे में लाया गया है। साथ रहने वाले जोड़ों को एक महीने के भीतर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना और जेल दोनों का प्रावधान रखा गया है। यदि लिव-इन संबंध टूटता है तो महिला साथी को पत्नी की तरह भरण-पोषण मांगने का कानूनी अधिकार मिलेगा।

कैबिनेट के फैसले के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यूसीसी का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के अधिकारों को मजबूत करना तथा सामाजिक न्याय सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि रिटायर्ड जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता वाली समिति को 9.58 लाख से अधिक सुझाव प्राप्त हुए, जिनका विस्तृत विश्लेषण कर यह ड्राफ्ट तैयार किया गया है। समिति के समक्ष लगभग 80 प्रतिशत मुस्लिम महिलाओं और 40 प्रतिशत मुस्लिम पुरुषों ने बिल का समर्थन किया।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि अनुसूचित जनजाति (आदिवासी) समुदाय को यूसीसी के दायरे से बाहर रखा गया है, ताकि उनकी पारंपरिक सामाजिक और सांस्कृतिक व्यवस्थाएं प्रभावित न हों।

404 धाराओं और सात अनुसूचियों वाले इस प्रस्तावित विधेयक को अब विधानसभा के पांच दिवसीय मानसून सत्र में पेश किया जाएगा। यदि सदन से पारित होता है, तो मध्य प्रदेश में विवाह, पारिवारिक कानून और उत्तराधिकार व्यवस्था में व्यापक बदलाव देखने को मिलेंगे। राजनीतिक दृष्टि से भी यह विधेयक आगामी दिनों में प्रदेश की सबसे बड़ी बहस बनने जा रहा है।

Post Views: 35
Tags: #decisive Uniform Civil Code will be implemented in Madhya Pradesh
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version