अविश्वास प्रस्ताव पर बहस: राहुल गांधी का बड़ा आरोप मणिपुर मेें हिन्दुस्तान को मारा है,भारत की हत्या की है

No Confidence Motion

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी विपक्ष ने लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाकर मोदी सरकार को कठघेरे में खड़ा करने की कोशिश की। अविश्वास प्रस्ताव पर बुधवार को लगातार दूसरे दिन बहस हुई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी चर्चा में शामिल हुए। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बुधवार को भी तीखी बहस देखने को मिली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को लोकसभा में मणिपुर के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा मणिपुर में हिन्दुस्तान की हत्या की गई है। राहुल गांधी के इतना बोलते ही सत्ता पक्ष के लोग खड़े हो गए और हंगामा करने लगे। ​केन्द्रीय मंत्री लगातार राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग करते रहे। वहीं स्पीकर ने बार बार सदस्यों से अपने शब्दों के सही चयन की अपील करते रहे।

राहुल गांधी ने कहा मणिपुर के लोगों दिल में भय बना हुआ है। सवाल उठता है कि आप भारत माता के रखवाले नहीं हो भारत माता के हत्यारे हो। वहीं इससे पहले अविश्‍वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा पिछली बार जब वे अडानी जी पर बोले थे तो लोगों को कष्ट बहुत हुआ था। राहुल गांधी ने सत्ता पक्ष पर तंज कसते हुए कहा वो आज अडानी पर नहीं बोलेंगे इसलिए बीजेपी और उसके नेताओं को डरने की जरूरत नहीं है। वे आज दिमाग से नहीं दिल से बोलने जा रहे हैं। वैसे वे एक दो गोल जरूर मारेंगे। उन्होंने कहा पीएम मोदी देश की जनता की आवाज नहीं सुनते हैं, तो किसकी आवाज सुनते हैं। उन्होंने कहा रावण दो लोगों की सुनता था, मेघनाद और कुंभकरण की। आज मोदी जी दो लोगों की सुन रहे हैं अमित शाह और अडानी की। उन्होंने कहा रावण को राम ने नहीं उसके अहंकार ने मारा था।

राज्यसभा में टमाटर की माला पर हंगामा

वहीं राज्सभा में भी जमकर हंगामा हुआ। सदन में टमाटर की माला पहनकर आने पर हंगामा हो गया। दरअसल आम आदमी पार्टी सांसद सुशील गुप्ता सदन में टमाटर की माला पहन कर आ गए थे। उस पर चेयरमैन ने आपत्ति दर्ज कराई। इसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

घमंडियों छोड़ो इंडिया

भारत छोड़ो आंदोलन की बरसी पर बीजेपी सांसद संसद परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन करते नजर आए। इस दौरान बीजेपी सांसद रवि किशन का कहना था 65 साल इन लोगों का शासन रहा। उसमें सारे वंशवादी रहे। उसमें परिवारवादी रहे। ये लोग हमें भी भ्रमित करते रहे लेकिन जब प्रधानमंत्री मोदी आए। 2014 के बाद हमें पता चला कि हज़ारों-लाखों करोड़ रुपए गायब हो जाते थे। गांव, गरीब, किसान, दलित, वंचित, शोषित आज तरक्की कर रहा है। भाजपा और पूरा भारत कह रहा है। हे घमंडिया, छोड़ो इंडिया। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सरकार और विपक्ष दोनों ही तैयारियों में जुट गए हैं।

Exit mobile version