नवरात्रि का त्योहार शुरू होते ही गरबा और डांडिया नाइट की तैयारियां भी तेज हो जाती हैं। खासकर लड़कियां और महिलाएं अपने आउटफिट से लेकर ज्वेलरी और हेयरस्टाइल तक हर चीज को खास बनाने की कोशिश करती हैं। अगर आप भी इस नवरात्रि में गुजराती फ्यूजन लुक अपनाने की तैयारी कर रही हैं, तो ब्लाउज का डिजाइन आपके पूरे लुक को बदल सकता है। आजकल ट्रेडिशनल गुजराती पैटर्न के साथ मॉर्डन कट और स्टाइल का कॉम्बिनेशन काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसे ब्लाउज को आप लहंगे, गुजराती स्कर्ट, प्लाजो, साड़ी या फिर जींस के साथ भी पहन सकती हैं। खास बात यह है कि इन डिजाइनों में कौड़ी, सीप, घुंघरू और रंगीन टैसल्स जैसे एलिमेंट्स शामिल किए जाते हैं, जो गरबा नाइट के लिए परफेक्ट फेस्टिव लुक देते हैं।
टैसल्स वाले ब्लाउज डिजाइन से गरबा लुक में जोड़ें मॉर्डन और ट्रेडिशनल स्टाइल का शानदार मेल
अगर आप लहंगे के साथ थोड़ा मॉर्डन लेकिन ट्रेडिशनल टच वाला ब्लाउज पहनना चाहती हैं, तो टैसल्स डिजाइन अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें बोटनेक गला और स्लीवलेस पैटर्न रखा जा सकता है। ब्लाउज पर लगे छोटे-बड़े टैसल्स पूरे आउटफिट को आकर्षक बनाते हैं। गरबा के दौरान घूमते समय ये टैसल्स लुक को और खूबसूरत बना सकते हैं।
वी-कट और रंगीन कौड़ी की लेस वाला ब्लाउज गुजराती स्कर्ट के साथ बनाएगा खास फ्यूजन लुक
गुजराती स्कर्ट के साथ वी-कट ब्लाउज भी काफी स्टाइलिश दिखाई देता है। इस डिजाइन में फ्रंट हिस्से को खास तरीके से कट करके वी शेप तैयार की जाती है। इसके किनारों पर रंगीन कौड़ी की लेस लगाई जा सकती है। बीच में गोल पैच जोड़ने से ब्लाउज को पारंपरिक गुजराती अंदाज मिलता है और पूरा आउटफिट फेस्टिव नजर आता है।
कलरफुल धागों और सीप से सजा ब्लैक ब्लाउज देगा गरबा नाइट के लिए आकर्षक अंदाज
जो महिलाएं फ्यूजन फैशन पसंद करती हैं, उनके लिए ब्लैक बेस वाला ब्लाउज काफी अच्छा विकल्प है। इस पर रंग-बिरंगे धागों और सीप से डिजाइन तैयार किया जा सकता है। बैक साइड की डोरी में भी अलग-अलग रंगों के टैसल्स लगाए जा सकते हैं। इसे स्कर्ट या लहंगे के साथ पहनकर स्टाइलिश और इंडो-वेस्टर्न लुक बनाया जा सकता है।
घुंघरू और सीप की डिटेलिंग से सिंपल गुजराती ब्लाउज को दें ट्रेडिशनल और फेस्टिव टच
गुजराती फैब्रिक से बने ब्लाउज को ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए घुंघरू और सीप का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये छोटे-छोटे डिटेलिंग एलिमेंट्स साधारण ब्लाउज को भी खास बना देते हैं। इस तरह का डिजाइन साड़ी और लहंगे दोनों के साथ आसानी से पहना जा सकता है और नवरात्रि के माहौल के लिए बिल्कुल उपयुक्त रहता है।
कच्च वर्क वाले पैच और कौड़ी की सजावट से तैयार करें सबसे अलग गुजराती ब्लाउज डिजाइन
अगर आपको थोड़ा हैवी और पारंपरिक लुक पसंद है, तो ब्लैक बेस पर कच्च वर्क वाला पैच लगाया जा सकता है। पैच के चारों तरफ कौड़ी की सजावट और ब्लाउज के किनारों पर भी कौड़ियां लगाकर इसे और आकर्षक बनाया जा सकता है। ऐसे ब्लाउज को गुजराती स्कर्ट, लहंगे या साड़ी के साथ पेयर करके गरबा-डांडिया नाइट के लिए शानदार लुक तैयार किया जा सकता है।





