दैनिक राशिफल – 12 सितंबर 2025
वृषभ और सिंह राशि वाले रहें संभलकर, मिथुन और कर्क राशि वालों को मिलेगा नया मुकाम
ग्रह-नक्षत्र और आज का पंचांग
आज का दिन खास है क्योंकि सूर्य, चंद्र, मंगल और बुध के संयोग से चतुर्ग्रही योग बन रहा है। यह योग कई राशियों के लिए बड़े अवसर और चुनौतियां लेकर आया है। जहां एक ओर वृषभ और सिंह राशि वालों को संभलकर चलने की सलाह दी जा रही है, वहीं मिथुन और कर्क राशि वालों के लिए नए मुकाम हासिल करने का समय है।
मेष (Aries)
स्वभाव की बात करें तो उत्साही होगा…राशि का स्वामी मंगल
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल मजबूत होगा। आय के नए अवसर हाथ आएंगे, लेकिन निवेश सोच-समझकर करें। प्रॉपर्टी विवाद में आपको राहत मिलेगी। परिवार में विवाह संबंधी चर्चा आगे बढ़ सकती है।
वृषभ (Taurus)
स्वभाव: धैर्यवान | राशि स्वामी: शुक्र | शुभ रंग: सफेद
आज आपको थोड़ा सावधानी से चलना होगा। कामकाज में विवाद टालने की कोशिश करें। फालतू के खर्च से बचें। शौक पर ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है। रिश्तों में सुधार होगा, लेकिन अनावश्यक चर्चाओं में न पड़ें। मेहनत का फल जरूर मिलेगा।
मिथुन (Gemini)
स्वभाव: जिज्ञासु | राशि स्वामी: बुध | शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके करियर और पढ़ाई के लिए शानदार है। विदेश से जुड़ी योजनाओं में सफलता मिलेगी। किसी बड़ी डील से व्यापार आगे बढ़ेगा। काम की रफ्तार तेज रहेगी, लेकिन आलस्य से बचना होगा। संतान को लेकर खुशखबरी मिल सकती है।
कर्क (Cancer)
स्वभाव: भावुक | राशि स्वामी: चंद्र | शुभ रंग: सफेद
कर्क राशि के लिए उन्नति का समय है। किसी नए प्रोजेक्ट या अवसर की शुरुआत होगी। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। बच्चों की इच्छाएं पूरी होंगी। हालांकि जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहना होगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद की संभावना है।
सिंह (Leo)
स्वभाव: आत्मविश्वासी | राशि स्वामी: सूर्य | शुभ रंग: लाल
आज का दिन सावधानी मांगता है। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। गलतफहमी या दूसरों के मामलों में दखल आपको नुकसान पहुंचा सकता है। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। हालांकि अटका पैसा मिलने की संभावना है, जिससे व्यापार में लाभ होगा।
कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती | राशि स्वामी: बुध | शुभ रंग: गुलाबी
आज आपको पैसों की बचत पर ध्यान देना होगा। नौकरी या व्यवसाय में सफलता मिलेगी। घर में नए मेहमान का स्वागत हो सकता है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर फोकस करना होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित | राशि स्वामी: शुक्र | शुभ रंग: लाल
तुला राशि वालों के लिए दिन शुभ है। नौकरीपेशा लोगों को जिम्मेदारी मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा। पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लेकिन खर्च और आमदनी में संतुलन बनाए रखना जरूरी है। किसी यात्रा के दौरान सावधानी रखें।
वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमय | राशि स्वामी: मंगल | शुभ रंग: सफेद
आज आपकी कई इच्छाएं पूरी होंगी। व्यापार में उन्नति होगी लेकिन पार्टनरशिप से बचें। धार्मिक या पूजा-पाठ से जुड़े काम होंगे। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर लाभ होगा।
धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु | राशि स्वामी: गुरु | शुभ रंग: आसमानी
आज अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहेंगे। दिनचर्या बिगड़ सकती है। दिल से जुड़ी समस्या हो तो डॉक्टर से सलाह लें। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ संभव है। किसी से गोपनीय जानकारी शेयर न करें।
मकर (Capricorn)
स्वभाव की बात करें तो आज अनुशासित रहेगा..आपकी राशि स्वामी शनि है
आज सफलता आपका साथ देगी। परिवार में प्रेम और सहयोग मिलेगा। भाई-बहनों का सहयोग रहेगा। अटके काम पूरे होंगे। बिजनेस में पैसा अटका था तो वह मिल सकता है। दूसरों पर अंधा विश्वास न करें।
कुंभ (Aquarius)
स्वभाव: मानवतावादी | राशि स्वामी: शनि | शुभ रंग: नीला
आज आपकी सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। जीवनसाथी से तालमेल अच्छा रहेगा। बच्चों के करियर से जुड़ी चिंता दूर होगी। रहन-सहन में सुधार होगा। मां से जुड़ी कोई बात छुपाना नुकसानदायक हो सकता है। जिम्मेदारियों को गंभीरता से लें।
मीन (Pisces)
स्वभाव की बात करें तो संवेदनशील रहेगा और राशि का स्वामी बृहस्पति है
आज नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। बिजनेस में पार्टनरशिप से बचें। जीवनसाथी की नौकरी से जुड़ी समस्या खत्म होगी। पुराने काम पूरे करने का समय है। सेहत में उतार-चढ़ाव संभव है, लापरवाही न करें।
आज का विशेष योग – चतुर्ग्रही योग
सूर्य की राशि में सूर्य, चंद्र, मंगल और बुध का संयोग कई राशियों के जीवन में बड़े बदलाव लेकर आएगा। जहां मिथुन, कर्क और तुला राशि वालों को सफलता और नया मुकाम मिलेगा, वहीं सिंह और वृषभ राशि वालों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। कुल मिलाकर 12 सितंबर का दिन मिथुन, कर्क, तुला और मकर राशि वालों के लिए शुभ और सफलता देने वाला है, जबकि वृषभ और सिंह राशि वालों को सावधानी और संयम बरतना होगा। प्रकाश कुमार पांडेय





