Sunday, September 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मनोरंजन

कोरियोग्राफर पत्नी से अलग हुए क्रिकेटर युजवेन्द्र चहल…कोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहर…धनश्री को चहल देंगे इतना धन….

DigitalDesk by DigitalDesk
March 20, 2025
in मनोरंजन
0
कोरियोग्राफर पत्नी से अलग हुए क्रिकेटर युजवेन्द्र चहल…कोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहर…धनश्री को चहल देंगे इतना धन….
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कोरियोग्राफर पत्नी से अलग हुए क्रिकेटर युजवेन्द्र चहल…कोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहर…धनश्री को चहल देंगे इतना धन….

करीब ढाई साल तक एक-दूसरे से अलग रहने के बाद आखिरकार टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी युजवेंद्र चहल और उनकी कोरियोग्राफर पत्नी धनश्री वर्मा के बीच तलाक हो गया है। पिछले कई दिनों से इन दोनों पति पत्नी के तलाक को लेकर कई अफवाहें चल रही थीं। जिसके बाद आखिरकार बांद्रा की एक फैमिली कोर्ट में दोनों ने ही तलाक के लिए आवेदन दिया था।

Related posts

Uproar in the Pakistan team PCB has taken away the players phones Is there a fear of match-fixing

पाकिस्तान क्रिकेट में ‘फिक्सिंग’ का साया: टीम में हड़कंप…PCB ने खिलाड़ियों के फोन लिए…क्या मैच फिक्सिंग का डर?

September 6, 2026
Poonam Pandey: पूनम पांडे का चौंकाने वाला बयान, बोलीं- भारत में Prostitution को कानूनी मान्यता मिलने से घट सकता है अपराध

Poonam Pandey: पूनम पांडे का चौंकाने वाला बयान, बोलीं- भारत में Prostitution को कानूनी मान्यता मिलने से घट सकता है अपराध

September 5, 2026

अब आज गुरुवार 20 मार्च 2025 को फैमिली कोर्ट ने दोनों की तलाक की अर्जी मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही दोनों की शादी चार साल और करीब 3 महीने बाद टूट गई।

बता दें गुरुवार 20 मार्च को मुंबई स्थित बांद्रा की एक फैमिली कोर्ट ने तलाक पर अपना अंतिम फैसला सुना दिया है। इस सुनवाई में शामिल होने के लिए चहल और धनश्री दोनों ही अलग-अलग समय पर पहुंचे। चहल जहां पहले अपने वकीलों के साथ काली जैकेट और मास्क से चेहरा ढककर पहुंचे तो वहीं उनके कुछ देर बाद धनश्री भी सफेद टी-शर्ट पहने वहां आ पहुंचीं। धनश्री ने भी चेहरे को मास्क से कवर किया हुआ था। तलाक के बाद दोनों की प्रतिक्रिया लेने के लिए मीडिया का भी हुजूम उमड़ा था लेकिन दोनों में से किसी ने भी किसी सवाल का कोई जवाब नहीं दिया।

धनश्री के साथ 4 साल पहले की थी शादी
चहल और धनश्री की शादी चार साल पहले 24 दिसंबर 2020 को हुई थी। हालांकि शादी के कुछ साल ठीक रहा। लेकिन तीन-चार महीने पहले दोनों के रिश्तों में दरार आ गई। जिसकी खबरें आनी शुरू हुई थीं। जब दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था। इसके बाद से ही से ही लगातार अफवाहें उड़ती रहीं। लेकिन पिछले महीने ही तलाक की कार्यवाही शुरू होने की पुष्टि हुई थी। दोनों ने ही बांद्रा की फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अपील की थी। इसके साथ ही दोनों ने 6 महीने के कूलिंग-ऑफ पीरियड से भी छूट देने की मांग कोर्ट से की थी, जिसे कोर्ट की ओर से खारिज कर दिया था।

धनश्री को 4.75 करोड़ देंगे चहल
इसके बाद दोनों ने बॉम्बे हाई कोर्ट में भी अपील की थी। कोर्ट ने एक दिन पहले बुधवार 19 मार्च को फैसला सुनाया और बांद्रा की फैमिली कोर्ट से 20 मार्च को इस मामले को निपटाने के आदेश दिये थे। हाई कोर्ट की ओर से दोनों को कूलिंग-ऑफ से भी छूट प्रदान की थी क्योंकि उन्होंने बताया था कि वे पिछले ढाई साल से एक-दूसरे से अलग ही रह रहे थे। बता दें तलाक के बदले बतौर एलिमनी के रुप में चहल की ओर से धनश्री को करीब पौने पांच करोड़ रुपये देने पर भी सहमति बनी। जिसका 50 फीसदी हिस्सा भारतीय क्रिकेटर चहल ने दे भी दिया है, बाकी हिस्सा अब धनश्री को मिलेगा।

Tags: #divorce husband
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version