नई दिल्ली। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का भीषण एक्सीडेंट हो गया। उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ऋषभ पंत की कार के डिवाइडर से टकराने के बाद उसमें आग लग गई। पंत को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत घर लौट रहे थे। वापसी के समय रुड़की के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। वह ऋषिकेश के AIMS अस्पताल में हैं। उनकी पीठ, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें हैं।
- ऋषभ पंत भारत की क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं
- वह बैटिंग और विकेटकीपिंग करते हैं
- उनकी कार का आज यानी 30 दिसंबर को एक्सीडेंट हो गया
- फिलहाल, वह सुरक्षित हैं
दुर्घटनास्थल की जो तस्वीरें सामने आईं हैं, उनसे पता चलता है कि ऋषभ पंत की कार तेज गति से रेलिंग से टकराई और उसमें आग लग गई। यू ट्यूब पर इससे संबंधित वीडियो भी डाल दिया गया है, जिसे आप यहां देख सकते हैंः
https://www.youtube.com/watch?v=M-Aa7AbGT0Q&t=321s
क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने कहा कि वह भारतीय क्रिकेटर के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के मुताबिक संपर्क किए जाने पर ऋषभ पंत की बहन ने कहा, ‘हम अस्पताल जा रहे हैं। ऋषभ एक फाइटर है और वह जल्द ही इससे उबर जाएगा. हमें एक्सीडेंट की खबर मिली और अब हम सभी अस्पताल जा रहे हैं।’
देखें वीडियो
