रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई….सियासत और क्रिकेट का संगम…
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई…अखिलेश-जया समेत ये हस्तियां आशीर्वाद देने आईं
टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज ने लखनऊ के फाइव स्टार होटल Centrum में सगाई कर ली। इस भव्य समारोह में राजनीति और क्रिकेट जगत की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की।
रिंकू-प्रिया ने की सगाई
राजनेता और क्रिकेटर शामिल
खास रिंग, खास मेहमान
सगाई के लिए दोनों ने मंगाई स्पेशल रिंग
एक-दूसरे के लिए स्पेशल रिंग मंगवाईं
प्रिया ने कोलकाता से डिजाइनर रिंग खरीदी
रिंकू ने मुंबई से खास अंगूठी मंगवाई
करीब 300 मेहमानों की मौजूदगी में दोनों ने एक-दूसरे को खास डिजाइनर रिंग पहनाई। रिंकू ने मुंबई से और प्रिया ने कोलकाता से अपनी सगाई की अंगूठी मंगवाई थी। जिनकी कुल कीमत लगभग 2.5 लाख रुपए बताई जा रही है।
रिंकू सिंह जहां व्हाइट सूट में नज़र आए, वहीं प्रिया सरोज ने पिंक गाउन में स्टेज पर आते ही भावुक होकर आंसू बहा दिए। बाद में दोनों ने मुस्कुराते हुए कैमरे के लिए पोज दिए।
सपा के कई नेताओं ने दिया आशीर्वाद
इस खास मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, जया बच्चन, रामगोपाल यादव, बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार, पीयूष चावला और यूपी रणजी टीम के कप्तान आर्यन जुयाल समेत कई हस्तियां मौजूद रहीं।
कपल की पसंद का मेन्यू
खास बात यह रही कि मेहमानों के लिए मेन्यू भी कपल की पसंद पर आधारित था।जिसमें बंगाली रसगुल्ले, काजू पनीर रोल, पनीर टिक्का और मटर मलाई जैसे व्यंजन शामिल थे।
रिंग सेरेमनी में रिंकू सिंह व्हाइट ड्रेस में नजर आए तो वहीं प्रिया सरोज गुलाबी ड्रेस में बेहद खुबसूरत लग रहीं थीं। स्टेज पर पहुंचते ही प्रिया सरोज भावुक हो गईं और उनकी आंखों से खुशी में आंसू निकल आए। बाद में दोनों ने मुस्कुराते हुए पोज दिए। समारोह में लगभग 300 मेहमान शामिल हुए।





