Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home धर्म

अथिया के साथ बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे क्रिकेटर केएल राहुल, भस्म आरती में हुए शामिल

DigitalDesk by DigitalDesk
February 26, 2023
in धर्म, भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, शहर और राज्य, संपादक की पसंद
0
Cricketer KL Rahul Athiya Shetty
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

उज्जैन। भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी शा​दी के बाद एक बार फिर सुर्खियों में है। दोनों रविवार सुबह उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किये। इतना ही नहीं दोनों ने भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद भी लिया। बता दें दोनों हाल ही में विवाह बंधन में बंधे हैं।

  • शा​दी के बाद पहली बार उज्जैन आए केएल राहुल और अथिया
  • बाबा महाकाल की भस्म आरती में भी हुए शामिल
  • गर्भ गृह में की पूजा और अभिषेक
  • श्रद्धालुओं के साथ लाईन में लगे दोनों
  • 23 जनवरी को की थी दोनों ने खंडाला में शादी

क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने पिछली 23 जनवरी को अभिनेता सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्म हाउस में शादी की थी। दोनों की शादी खासी चर्चा में रही। अब शादी एक माह बाद वे महाकाल के दरबार में पहुंचे तो फिर सुर्खियों में आ गए। बता दें उज्जैन पहुंचकर दोनों तड़के होने वाली बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए और बाबा महाकाल मंदिर के नंदी हॉल में करीब दो घंटे तक बैठकर आरती का दर्शन लाभ लिया। आरती के बाद दोनों ने गर्भ गृह में पूजन अभिषेक किया।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

केएल राहुल और अथिया शादी के बाद पहली बार उज्जैन आए थे। यहां दोनों बाकायदा दूसरे श्रद्धालुओं के साथ कतार में लगकर महाकाल दर्शन के लिए पहुंचे। बताया जाता है कि दोनों सुबह करीब 4 बजे मंदिर पहुंच गए थे। यहां वे नंदी हाल से भस्म आरती में शामिल होने के साथ भस्म आरती के बाद लाईन में लगकर गर्भगृह तक पहुंचे। गर्भगृह में भी दोनों ने करीब दस मिनिट तक बाबा महाकाल की पूजा अर्चना की। इस दौरान अथिया जहां सादगी पूर्ण तरीके से साडी में नजर आईं तो वही केएल राहुल धोती सोले में दर्शन करने पहुंचे।

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट शृंखला में राहुल होंगे शामिल

बता दें इंदौर में 1 मार्च से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला होने जा रहा है। जिसके लिए टीम इंडिया खिलाड़ी अलग-अलग फ्लाइट से इंदौर पहुंचे। वहीं केएल राहुल पत्नी अथिया शेट्टी के साथ यहां आए हैं। इसके अलावा चेतेश्वर पुजारा, जयदेव उनादकट,तेज गेंदबाज उमेश यादव, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, केएस भरत, मोहम्मद सिराज, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और कोच राहुल द्रविड़ भी इंदौर पहुंच चुके हैं। रविवार से टीम प्रैक्टिस भी करेगी। अब तक भारतीय टीम 4 मैचों की इस श्रृंखला में 2-0 से आगे है। अब उसकी नजरें तीसरे टेस्ट मैच पर है। मौजूदा समय में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की लिस्ट में भारतीय टीम 64.06 प्वाइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है। तीसरे टेस्ट में जीत मिलते ही भारतीय टीम नंबर 1 पर पहुंच जाएगी। इसके बाद तो चौथा टेस्ट सिर्फ ड्रॉ कराने की जरूरत है।

Post Views: 212
Tags: Actor Sunil ShettyBaba MahakalBhasma AartiBollywood Actress Athiya ShettyBorder Gavaskar Trophy Test SeriesCricketer KL RahulUjjain News
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version