भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बड़ा फैसला लेते हुए टीम इंडिया की वनडे कप्तानी में बदलाव कर दिया है। अब रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल वनडे टीम के नए कप्तान होंगे। यह बदलाव ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले किया गया है। रोहित शर्मा अब बतौर बल्लेबाज टीम में खेलते नजर आएंगे। रोहित को साल 2021 में विराट कोहली की जगह वनडे कप्तान बनाया गया था। अब करीब चार साल बाद BCCI ने नई पीढ़ी को जिम्मेदारी सौंपने का फैसला लिया है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक फेक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया कि विराट कोहली ने रोहित से कप्तानी छिनने पर “कर्मा” शब्द वाला तंज कसा है। लेकिन जांच में सामने आया कि यह पोस्ट पूरी तरह झूठा है और इसे एआई टूल्स से एडिट किया गया था। विराट की ऑफिशियल इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर ऐसी कोई स्टोरी नहीं डाली गई थी। रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों अब लंबे अंतराल के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं। आखिरी बार दोनों 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान भारत के लिए खेले थे। यानी करीब सात महीने बाद ये दोनों मैदान पर नजर आएंगे। दोनों खिलाड़ियों ने टेस्ट और टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है, इसलिए अब पूरा फोकस वनडे क्रिकेट पर रहेगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली यह सीरीज टीम इंडिया के लिए एक नई शुरुआत मानी जा रही है।
Cricket News: रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने पर फैंस में दिखी नाराजगी
-
By DigitalDesk
- Categories: मनोरंजन, मुख्य समाचार
- Tags: #cricketnews
Related Content
T20 World Cup: संजू सैमसन की सफलता के पीछे सचिन का मार्गदर्शन, T20 वर्ल्ड कप 2026 में बने ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’
By
DigitalDesk
March 9, 2026
T20 World Cup जीत के बाद भावुक हुए गौतम गंभीर, द्रविड़-लक्ष्मण-अगारकर को दिया श्रेय
By
DigitalDesk
March 9, 2026
2026 amid AI threats भारत में साइबर सुरक्षा खर्च 2026 में $3.4 अरब पार करेगा, AI खतरों और नियमों से बढ़ी तैयारी
By
DigitalDesk
March 9, 2026
Gold Rate Today: सोना-चांदी में भारी गिरावट: एक हफ्ते में टूटा बाजार, निवेशक चौंके
By
DigitalDesk
March 9, 2026