Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश में फिर इंडी गठबंधन में दरार !…सपा ने उतारा बुधनी में अपना प्रत्याशी…कांग्रेस के बागी को थमाया टिकट

DigitalDesk by DigitalDesk
October 21, 2024
in मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति
0
मध्यप्रदेश में फिर इंडी गठबंधन में दरार !…सपा ने उतारा बुधनी में अपना प्रत्याशी…कांग्रेस के बागी को थमाया टिकट
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्यप्रदेश में फिर इंडी गठबंधन में दरार !…सपा ने उतारा बुधनी में अपना प्रत्याशी…कांग्रेस के बागी को थमाया टिकट

मध्य प्रदेश में इंडिया गठबंधन में एक बार फिर दरार नजर आने लगी है। एमपी की बुधनी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की ओर से भी प्रत्याशी मैदान में उतार दिया गया है। अब बुधनी विधानसभा सीट पर मुकाबला त्रिकोणिय हो गया है। बीजेपी ने जहां पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव को मैदान में उतारा है, तो कांग्रेस ने पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल पर दांव खेला है। वहीं समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस के बागी अर्जुन आर्य को टिकट देकर मुकाबला त्रिकोणिय बना दिया है। बता दें 2023 के विधानसभा चुनाव के समय भी डील न होने और बयानबाजी से नाराज सपा प्रमुख ने कांग्रेस के खिलाफ अपने उम्मीदर मैदान में उतारे थे।

Related posts

आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने आपातकालीन बचाव अभियान चलाने के लिए केंद्रीय सरकारी स्वामित्व वाले उद्यमों से आपातकालीन बचाव बलों को भेजा

आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने आपातकालीन बचाव अभियान चलाने के लिए केंद्रीय सरकारी स्वामित्व वाले उद्यमों से आपातकालीन बचाव बलों को भेजा

September 5, 2026
20वें एशियन गेम्स के लिए चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल का गठन

20वें एशियन गेम्स के लिए चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल का गठन

September 5, 2026

नजर आ रही इंडिया गठबंधन में फूट!
क्या दरक जाएगी राहुल-अखिलेश की जोड़ी ?
सपा ने उतारा बुधनी में अपना प्रत्याशी
कांग्रेस के बागी नेता को थमाया टिकट,
सपा प्रत्याशी के आने से बुधनी में मुकाबला त्रिकोणीय

ऐसे में उपचुनाव के प्रत्याशियों के ऐलान के बाद चुनावी लड़ाई दिलचस्प होते दिख रही है। वहीं इंडिया गठबंधन में दरार भी दिखाई दे रही है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जहां अखिलेश यादव अपनी पार्टी के लिए सीट की मांग कर रहे हैं तो वहीं मध्यप्रदेश में उन्होंने कांग्रेस के ही बागी नेता को बुधनी उपचुनाव में टिकट दे दिया है। जिससे यहां एमपी में कांग्रेस और सपा का गठबंधन नहीं दिख रहा है। खास बात यह है कि पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल का नाम कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर ऐलान होते ही सपा ने भी अर्जुन आर्य को प्रत्याशी बना दिया। टिकट न मिलने से नाराज अर्जुन ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर सपा की सदस्यता के साथ टि​कट ले लिया है। दरअसल, बुधनी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस से टिकट मिलने की इस बार अर्जुन आर्य को पूरी उम्मीद थी। वे कांग्रेस की तरफ से दावेदार भी थे, लेकिन कांग्रेस ने पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल पर दांव खेलते हुए उनको प्रत्याशी बना दिया। ऐसे में टिकट न मिलने से नाराज अर्जुन आर्य सपा के दरवाजे पर जा पहुंचे और दामन थामे के साथ ही सपा का टिकट भी हासिल कर लिया। हालांकि इससे पहले ही आर्य 14 अक्टूबर को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर चुके थे। इसके बाद जब कांग्रेस ने राजकुमार पटेल को प्रत्याशी घोषित कर दिया तो देर रात आर्य ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना इस्तीफा भेज दिया।

बता दें कि इससे पहले भी आर्य समाजवादी पार्टी में रह चुके हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में जब कांग्रेस की ओर से अर्जुन आर्य का नाम खूब चर्चा में चला था। लेकिन पार्टी ने उस समय पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव को चुनाव लड़ाया था। पिछले 2023 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो कांग्रेस ने बुधनी से विक्रम मस्ताल को चुनाव लड़ाया था। इस उपचुनाव में कांग्रेस ने राजकुमार पर दांव चला है।

प्रकाश कुमार पांडेय

Tags: #Akhilesh Samajwadi Party#RahulGandhi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version