शी जिनपिंग की अध्यक्षता में CPC पोलित ब्यूरो की बैठक, निरीक्षण रिपोर्ट की समीक्षा में सामने आईं कई समस्याएं

सीपीसी की केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो ने निरीक्षण के बारे में रिपोर्ट की समीक्षा की

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो ने 23
अक्तूबर को सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें 20वीं केंद्रीय समिति के
सातवें दौर के निरीक्षण के बारे में विस्तृत रिपोर्ट की समीक्षा की गई।
महासचिव शी चिनफिंग ने सम्मेलन की अध्यक्षता की।

सम्मेलन में कहा गया है कि शी चिनफिंग से केंद्रित पार्टी की केंद्रीय
समिति के मजबूत नेतृत्व में 20वीं केंद्रीय समिति के सातवें दौर के निरीक्षण
में सफलता मिली। निरीक्षण से जाहिर है कि केंद्रीय और राज्य एजेंसियों
के कार्यों में सक्रिय प्रगति की गई, लेकिन फिर भी कुछ समस्याएं मौजूद
हैं, जिन पर बड़ा ध्यान देकर संजीदगी से निपटारा करना होगा।
सम्मेलन में कहा गया है कि केंद्रीय और राज्य एजेंसियों को लगातार
राजनीतिक निर्णय, राजनीतिक समझ और राजनीतिक कार्यान्वयन की क्षमता
उन्नत करना होगा, ताकि दृढ़ता से पार्टी की केंद्रीय समिति के अहम
निर्णय का कार्यान्वयन किया जा सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version