Tuesday, October 20, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य महाराष्ट्र

महाराष्ट्र चुनाव से पहले सियासत में गाय की एंट्री…जानें महाराष्ट्र की राज्यमाता को लेकर क्या बोले विपक्षी दल…

महाराष्ट्र चुनाव से पहले सियासत में गाय की एंट्री...जानें महाराष्ट्र की राज्यमाता को लेकर क्या बोले विपक्षी दल...

DigitalDesk by DigitalDesk
October 1, 2024
in महाराष्ट्र, मुख्य समाचार, राजनीति
0
महाराष्ट्र चुनाव से पहले सियासत में गाय की एंट्री…जानें महाराष्ट्र की राज्यमाता को लेकर क्या बोले विपक्षी दल…
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

महाराष्ट्र चुनाव से पहले सियासत में गाय की एंट्री…जानें महाराष्ट्र की राज्यमाता को लेकर क्या बोले विपक्षी दल…

महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने गाय को राज्यमाात का दर्जा देकर सियासत के मैदान में सिक्सर मार दिया है। महाराष्ट्र की शिंदे सरकार Shinde government की ओर से यह बड़ा फैसला ऐसे समय लिया गया है, जब इस साल नवंबर-दिसंबर में महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव maharashtra assembly elections होना हैं। विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र की शिंदे सरकार का यह एक बड़ा निर्णय माना जा रहा है। जिससे चुनाव की दिशा बदल सकती है।

Related posts

Major change in petrol and diesel prices Nayara hikes rates by ₹5 Check today prices in major cities including Delhi

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, लेकिन आम आदमी की जेब पर महंगाई का दबाव बरकरार

October 20, 2026
Breaking News: 9 अक्टूबर 2026 की 10 बड़ी खबरें: लखनऊ में विपक्ष का प्रदर्शन, दिल्ली में मौसम का अलर्ट और नाना पाटेकर के निधन से शोक

Breaking News: 20 अक्टूबर 2026 की 10 बड़ी खबरें: दशहरा, भारत-न्यूजीलैंड व्यापार समझौता, मौसम अलर्ट और राजनीति से जुड़ी अहम अपडेट

October 20, 2026

महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार के इस फैसले के बाद राज्य में चुनावी सियासी घमासान मच गया है। कांग्रेस की ओर से महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले पर सवाल खड़े किये गये हैं और कहा गया है कि एक तरफ गाय को ‘राज्यमाता-गोमाता’ का दर्जा दे रहे हैं और दूसरी ओर तिरुपति मंदिर के प्रसाद में भक्तों को गाय की चर्बी मिला कर दी जा रही है।

महाराष्ट्र में ‘गौ माता’ बनी ‘राज्यमाता’
चुनाव से पहले राजनीति के साथ गाय नीति
महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने लिया बड़ा फैसला
गाय को राज्य माता का दर्जा देने वाला देश का पहला राज्य

बता दें सीएम एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया।जिसमें कहा है कि वैदिक काल से ही भारतीय संस्कृति में देशी गाय की स्थिति और मानव आहार में देशी गाय के दूध की उपयोगिता का महत्व रहा है। कैबिनेट की ओर से लिये गये फैसले को जारी करते हुए शिंदे सरकार ने कहा है कि वैदिक काल से भारतीय संस्कृति में देशी गाय की स्थिति ही नहीं देशी गाय के दूध की उपयोगिता के साथ ही आयुर्वेद चिकित्सा, पंचगव्य उपचार पद्धति और जैविक कृषि प्रणालियों में देशी गाय के गोबर के साथ गोमूत्र के महत्व को ध्यान में रखा गया था। यह देखते हुए ही देशी गायों को अब से महाराष्ट्र में “राज्यमाता गोमाता” घोषित करने की मंजूरी दे दी गई है।

डिप्टी सीएम बोले गाय किसानों के लिए एक वरदान

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कैबिनेट में लिये गये फैसले का स्वागत करते हुए कहा देसी गाय भारतीय किसानों के लिए एक वरदान है। इसलिए सरकार ने इन्हें राज्य माता का दर्जा देने का निर्णय लिया है। सरकार ने देसी गोमाता के परिपोषण और गाय के चारे के लिए मदद करने का भी फैसला लिया है।

हाल ही में चुनाव आयोग ने किया था दौरा

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तैयारियों अंतिम चरणों में है। तैयारियों की समीक्षा के लिए चुनाव आयोग की टीम 28 सितंबर को महाराष्ट्र के दो दिवसीय दौरे पर पहुंची थी। दो दिन के दौरे के दौरान चुनाव आयोग की टीम ने वहां राजनीतिक दलों के साथ ही आला अधिकारियों के साथ बैठकें कीं थी। चुनाव आयोग की ओर से बताया गया था कि महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव 26 नवंबर से पहले कराना होंगे, क्योंकि नवंबर माह में महाराष्ट्र विधानसभा कार्यकाल पूरा हो रहा है।

Tags: #Maharashtra bjpCM Eknath ShindCow
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version