Thursday, March 12, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

कोविड 19 के लिए दुनिया का पहला नेजल वैक्सीन लांच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने किया उद्घाटन

विज्ञान-तकनीक मंत्री जितेंद्र सिंह थे साथ

DigitalDesk by DigitalDesk
January 26, 2023
in मुख्य समाचार
0
कोविड 19 के लिए दुनिया का पहला नेजल वैक्सीन लांच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने किया उद्घाटन
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया और विज्ञान-तकनीक मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार यानी 26 जनवरी को दुनिया की पहली इंट्रानेजल कोविड-19 वैक्सीन इनकोवैक (iNCOVACC) को लॉन्च किया। कोवैक्सिन बनाने वाली हैदराबाद की भारत बायोटेक ने इसे वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन (WUSM) के साथ मिलकर बनाया है। नाक से ली जाने वाली इस वैक्सीन को बूस्टर डोज के तौर पर लगाया जा सकेगा।

  • इस समय भारत में लग रही वैक्सीन के दो डोज दिए जा रहे हैं और दूसरे डोज के 14 दिन बाद वैक्सीनेट व्यक्ति सेफ माना जाता है
  • नेजल वैक्सीन 14 दिन में ही असर दिखाने लगती है
  • इफेक्टिव नेजल डोज न केवल कोरोना वायरस से बचाएगा, बल्कि बीमारी फैलने से भी रोकेगा
  • मरीज में माइल्ड लक्षण भी नजर नहीं आएंगे और वायरस भी शरीर के अन्य अंगों को नुकसान नहीं पहुंचा सकेगा।
  • यह सिंगल डोज वैक्सीन है, इस वजह से ट्रैकिंग आसान है
  • इसके साइड इफेक्ट्स भी इंट्रामस्कुलर वैक्सीन के मुकाबले कम है और इससे सुई-सीरिंज का कचरा भी कम होगा

कैसे काम करेगी यह वैक्सीन

कोरोनावायरस समेत कई माइक्रोब्स (सूक्ष्म वायरस) म्युकोसा (गीला, चिपचिपा पदार्थ जो नाक, मुंह, फेफड़ों और पाचन तंत्र में होता है) के जरिए शरीर में जाते हैं। यह वैक्सीन सीधे म्युकोसा में ही इम्यून रिस्पॉन्स पैदा करती है। ये इन्फेक्शन रोकने के साथ-साथ ट्रांसमिशन को भी रोकता है।

Related posts

LPG महंगी और आउट ऑफ स्टॉक अब इलेक्ट्रिक कुकर बन रहे हैं किचन के नए kitchen chef

LPG महंगी और आउट ऑफ स्टॉक अब इलेक्ट्रिक कुकर बन रहे हैं किचन के नए kitchen chef

March 11, 2026
Jal Jeevan Mission- 2.0 को मंज़ूरी: ग्रामीण घरों तक भरोसेमंद पानी के लिए 8.70 लाख करोड़ का प्लान

Jal Jeevan Mission- 2.0 को मंज़ूरी: ग्रामीण घरों तक भरोसेमंद पानी के लिए 8.70 लाख करोड़ का प्लान

March 11, 2026

भारत सरकार ने 23 दिसंबर को इस वैक्सीन की मंजूरी दी थी। सबसे पहले नेजल वैक्सीन को प्राइवेट अस्पतालों में उपलब्ध कराया जाएगा, जिसके लिए लोगों को पैसे देने होंगे। दिसंबर में भारत बायोटेक ने घोषणा की थी कि यह वैक्सीन सरकारी अस्पतालों में 325 रुपए में लगवाई जा सकेगी।

इसको सामान्य स्प्रे की तरह ले सकेंगे

फिलहाल हमें मांसपेशियों में इंजेक्शन के जरिए वैक्सीन लगाई जा रही है जिसे इंट्रामस्कुलर वैक्सीन कहते हैं। नेजल वैक्सीन वो होती है जिसे नाक के जरिए दिया जाता है। यह एक तरह से नेजल स्प्रे जैसी है।

इस वैक्सीन को कोवैक्सिन और कोवीशील्ड जैसी वैक्सीन्स लेने वालों को बूस्टर डोज के तौर पर दिया जाएगा। हालांकि इसे प्राइमरी वैक्सीन के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Post Views: 61
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

उत्तर प्रदेश
T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version