Monday, June 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

दिल्ली की सत्ता में 27 साल बाद BJP का ‘प्रवेश’…! कौन बनेगा मुख्यमंत्री..?प्रवेश, सचदेवा,  तिवारी, बिथुड़ी या कोई नया चेहरा आयेगा सामने!

DigitalDesk by DigitalDesk
February 8, 2025
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों से ही बीजेपी ने बढ़त बना ली थी। 48 सीट पर बीजेपी ने बढ़त हासिल कर ली है वहीं आम आदमी पार्टी AAP को 21 सीटों पर बढ़त मिलती नजर आ रही है। जबकि दिल्ली में चुनाव को त्रिकोणिय बनाने की कोशिश में जुटी रही कांग्रेस को महज 1 सीट पर बढ़त है। इससे साफ है कि रुझानों में बीजेपी बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है।

  • दिल्ली विधानसभा के चुनाव का रिजल्ट
  • रुझानों में बीजेपी को मिल रहा बहुमत
  • 48 सीटों पर बीजेपी प्रत्याशी आगे
  • आप के केजरीवाल-आतिशी पीछे

बता दें नई दिल्ली विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी AAP के प्रत्याशी पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और कालकाजी सीट से दिल्ली की सीएम आतिशी पीछे चल रही हैं। हालांकि जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया और पटपड़गंज से अवध ओझा ने अपनी बढ़त कायम रखी है। पहले यह भी पीछे चल रहे थे।

Related posts

राजस्थान कांग्रेस में फिर गरमाई सियासत! गहलोत के बयान से पायलट बनाम गहलोत विवाद को मिली नई हवा

राजस्थान कांग्रेस में फिर गरमाई सियासत! गहलोत के बयान से पायलट बनाम गहलोत विवाद को मिली नई हवा

June 8, 2026
WWDC 2026 पर दुनिया की नजर, AI से बदलेगा Apple का भविष्य? टिम कुक के आखिरी बड़े इवेंट से बड़ी उम्मीदें

WWDC 2026 पर दुनिया की नजर, AI से बदलेगा Apple का भविष्य? टिम कुक के आखिरी बड़े इवेंट से बड़ी उम्मीदें

June 8, 2026

बीजेपी मुस्लिम बहुल सीट से भी आगे

दिल्ली की मुस्तफाबाद सीट मुस्लिम बहुल मानी जाती है। यहां से बहुत बड़ी खबर आ रही है। मुस्लिम बहुल इस सीट से भी बीजेपी आगे चल रही है। यहां बीजेपी के मोहन सिंह बिष्ट आगे चल रहे हैं।

वोटों की गिनती के शुरुआती रुझान

  • करावल नगर सीट से BJP के कपिल शर्मा आगे
  • बिजवासन सीट से बीजेपी के कैलाश गहलोत आगे
  • लक्ष्मीनगर सीट से बीजेपी आगे
  • बदरपुर सीट से बीजेपी के नारायण दत्त शर्मा आगे
  • रोहिणी से बीजेपी के बिजेंद्र गुप्ता आगे
  • चांदनी चौक से बीजेपी के सतीश जैन से आगे
  • दिल्ली कैंट से भुवन तंवर आगे
  • मोती नगर से बीजेपी के सतीश खुराना आगे
  • शकूर बस्ती से AAP के प्रत्याशी सत्येंद्र जैन आगे
  • राजौरी गार्डन से BJP के मनजिंदर सिंह सिरसा आगे

बता दें दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा की 70 सीटों पर करीब 60.54% मतदान हुआ था। इसके बाद जारी किये गये 14 एग्जिट पोल में से 12 में भाजपा और 2 में केजरीवाल की सरकार बनने का अनुमान जताया गया था। इस बार यह एग्जिट पोल सच साबित होते नजर आ रहे हैं।

जानें कौन बनेगा सीएम किसे मिलेगी कुर्सी

BJP यह बढ़त कायम रखते हुए चुनाव जीतती है तो दिल्ली में किसे बनाएगी सीएम यह सवाल सभी के मन में उठ रहा है। हालांकी दिल्ली में बीजेपी के लिए सीएम का चुनाव करना आसान नहीं होगा। दरअसल बीजेपी की ओर से चुनाव से पहले कोई चेहरा घोषित नहीं किया गया था। ऐसे में बीजेपी कोई भी संवैधानिक पद पर किसी को देने के पीछे क्या रणनीति काम करती है इसका फॉर्मूला अब तक कोई भी डिकोड नहीं कर पाया है। हालांकि इस बार दिल्ली में तीन फॉर्मूले पर बीजेपी काम कर सकती है।

बीजेपी के कई बड़े नेता दिल्ली में सीएम बनने का सपना संजोए बैठे हैं। कई नेताओं के बॉडी लैंग्वेज भी ऐसे नजर आ रहे हैं जिसे देखकर ऐसा लगता है कि वे खुद को मुख्यमंत्री बनने की उम्मीद पाल बैठे हैं। हालांकि यह सभी जानते हैं कि बीजेपी में पीएम नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को छोड़कर यह कोई नहीं जानता है कि दिल्ली के सीएम की कुर्सी किसे
मिलने वाली है।

प्रवेश, सचदेवा,  तिवारी, बिथुड़ी या कोई नया चेहरा आयेगा सामने!

मुख्य तौर पर तीन नाम ऐसे हैं सामने आ रहे हैं जो तार्किक रूप से खुद को सीएम बनते हुए जरूर सपने देख रहे होंगे। इन नामों पहला नाम दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, बीजेपी से सांसद मनोज तिवारी और नई दिल्ली सीट से पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को कड़ी टक्कर दे रहे बीजेपी के कैंडिडेट प्रवेश वर्मा का नाम प्रमुख रूप से लिया जा सकता है। हालांकि अभी बीजेपी का कोई भी बड़ा नेता इस संबंध में खुलकर बात करने को तैयार नजर नहीं है। दरअसल बीजेपी वह पार्टी है जिसमें संवैधानिक पद किसी को भी देने के पीछे क्या रणनीति काम करती है, इसे लेकर बनाये जाने वाला बीजेपी का फॉर्मूला कोई भी डिकोड नहीं कर पाया है। लिहाजा अब सिर्फ अटकलें ही लगाई जा सकती हैं। यह भी हुआ है कि कई बार वो अटकलें सही साबित हो जाती हैं। जिस तरह से महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के नाम पर अटकलें चल रहीं थी, जो बाद में सही साबित हुईं।

Post Views: 508
Tags: #BJP has taken the lead from the initial trends#Counting of votes continues for Delhi Assembly elections#Who will become the new CM in Delhi?
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version