बंगाल में ‘दीदी’ का जादू चला…कमलनाथ के गढ़ अमरवाड़ा में कांग्रेस को बढ़त ! लोकसभा चुनाव के बाद NDA – इंडिया ब्लॉक के बीच पहली चुनावी टक्कर…!

Counting of seven state 13 assembly seat by-election votes continues

देश के सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के बाद अब मतगणना की जा रही है। दरअसल लोकसभा चुनाव के बाद सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। 10 जुलाई को मतदान के बाद अब मतगणना की जा रही है। यह वो सीट हैं जहां पर विधायक लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरे थे और जीत हासिल की थी। इसके बाद विधानसभा की यह सीटें खाली हो गईं थीं। जिन पर 10 जुलाई को उप चुनाव के लिए मतदान कराया गया था।

अमरवाड़ा कांग्रेस का गढ़

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर सभी की नजरें हैं। यहां लगातार तीन बार से विधायक रहे कमलेश शाह 2023 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे। हालांकि इसके 6 महीने बाद ही कमलेश शाह ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थाम लिया था। भाजपा ने कमलेश शाह को ही अमरवाड़ा से प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस ने आंचल कुंड धाम से जुड़े धीरेन शाह को चुनावी मैदान में उतारा है।

अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर भी कांग्रेस ने बढ़त हासिल कर ली है। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह करीब 7 हजार से अधिक वोटों से बीजेपी के कमलेश शाह से बढ़त बनाए हुए है।

इस सीट पर भाजपा सिर्फ दो बार की जीत हासिल कर सकी है। अमरवाड़ा को कांग्रेस का गढ़ कहा जाता है। ऐसे में आज यह साबित होगा कि कांग्रेस और कमलनाथ अपने गढ़ अमरवाड़ा को बचा पाते हैं या बीजेपी कांग्रेस के इस गढ़ में भी सेंध लगाने में सफल रहेगी।

उपचुनाव, दांव पर दिग्गज उम्मीदवारों की साख

पश्चिम बंगाल में चार विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव कराए गए थे। जिन चार सीटों पर उप चुनाव कराये गए थे। उनमें से उत्तर 24 परगना के बागदा, कोलकाता का मानिकतला, उत्तर दिनाजपुर का रायगंज और नादिया के राणाघाट दक्षिण है। उपचुनाव के नतीजों पर कई दिग्गज उम्मीदवारों की साख दांव पर है जो बीजेपी और टीएमसी दोनों ही दलों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है।
पश्चिम बंगाल की 4 विधनसभा सीटों पर TMC प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। पिछली बार तीन विधानसभा सीट पर बीजेपी ने जीत हासिल की थीं। वहीं दूसरी ओर बिहार के रुपौली में JDU उम्मीदवार कलाधर प्रसाद मंडल ने बढ़त बना ली है। JDU से राजद में शामिल हुईं बीमा भारती पीछे चल रहीं हैं। पंजाब की जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत आगे हो गये हैं।
उधर हिमाचल प्रदेश में तीन में से दो विधानसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे हैं। उत्तराखंड में विधानसभा की दोनों सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों बढ़त बना ली है।
बता दें लोकसभा चुनाव के बाद NDA और इंडिया ब्लॉक के बीच यह पहली चुनावी टक्कर है। पिछले चुनाव में विधानसभा की इन 13 सीटों में से 3 बीजेपी ने जीती थीं। जबकि कांग्रेस 2 सीट और 8 सीट पर दूसरी पार्टियों ने जीत दर्ज की थी।

Exit mobile version