देश में कोरोना संक्रमण फिर बढ़ा… सक्रिय मामले 5000 के पार, सात मरीजों की मौत…स्वास्थ्य मंत्रालय ने की ये अपील

Corona virus has knocked once again in India

देशभर में एक बार फिर कोरोना संक्रमण का खतरा धीरे-धीरे बढ़ता दिख रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4,866 हो गई है। पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 1,245 नए मामले सामने आए हैं, जबकि सात मरीजों की मौत हुई है। मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार इस साल 1 जनवरी से अब तक 51 लोगों की मौत हो चुकी है, और कुल 3,955 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। गुरुवार को 564 नए सक्रिय मामले सामने आए जबकि 674 मरीज स्वस्थ हुए। हालांकि मौत के आंकड़ों ने चिंता बढ़ा दी है। जिन सात मरीजों की मौत हुई है, उनमें महाराष्ट्र के तीन, दिल्ली और कर्नाटक के दो-दो मरीज शामिल हैं।

केरल में सबसे अधिक मामले

राज्यवार आंकड़ों पर नजर डालें तो केरल में 1,487 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं, जो किसी भी राज्य से सबसे अधिक हैं। इसके बाद दिल्ली (562), पश्चिम बंगाल (538), महाराष्ट्र (526), और गुजरात (508) का स्थान आता है।

नए वेरिएंट्स से खतरा

स्वास्थ्य मंत्रालय ने संक्रमण में वृद्धि के लिए कोविड-19 के नए सब-वेरिएंट्स को जिम्मेदार बताया है। इनमें LF.7, XFG, JN.1 और हाल ही में पहचान में आया NB.1.8.1 शामिल हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ये वेरिएंट्स तेजी से फैलने की क्षमता रखते हैं, हालांकि इनसे मृत्यु दर कम बनी हुई है।

प्रमुख आँकड़े (6 जून 2025 सुबह 8 बजे तक)

कुल सक्रिय मामले 5,364
कुल मृतक 55 (1 जनवरी 2025 से अब तक)
24 घंटे में नए मामले 1,266
24 घंटे में मौतें 4
अब तक स्वस्थ हुए 4,724
24 घंटे में डिस्चार्ज हुए 764

जिन राज्यों में मामले बढ़ रहे हैं

केरल: 1,679 सक्रिय केस

दिल्ली: 592

गुजरात: 615

पश्चिम बंगाल: 596

महाराष्ट्र: 548

कर्नाटक: 451

तमिलनाडु: 221

उत्तर प्रदेश: 205

कुल 9 राज्यों में संक्रमण में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

नए वेरिएंट्स की पहचान
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, संक्रमण की इस लहर का संबंध नए सबवेरिएंट्स से है, जिनमें शामिल हैं:
एलएफ.7 (LF.7)
एक्सएफजी (XFG)
जेएन.1 (JN.1)
एनबी.1.8.1 (NB.1.8.1)

स्वास्थ्य मंत्रालय की अपील

घबराने की जरूरत नहीं
भीड़भाड़ वाले स्थानों से बचें
मास्क का नियमित उपयोग करें
स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने और स्वास्थ्य सेवाओं को तैयार रखने के निर्देश

Exit mobile version