Tuesday, November 24, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

COP-31 में चीन ने विकसित देशों से की जलवायु वित्त और तकनीकी मदद की मांग, हरित विकास पर दिया जोर

DigitalDesk by DigitalDesk
November 24, 2026
in मुख्य समाचार
0
COP-31 में चीन ने विकसित देशों से की जलवायु वित्त और तकनीकी मदद की मांग, हरित विकास पर दिया जोर

format: 0; filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; runfunc: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:0.0000,0.0000; brp_del_sen:0.0000,0.0000; motionR: 0; delta:1; bokeh:1; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 12582912;cct_value: 0;AI_Scene: (1, 0);aec_lux: 63.915222;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: weather??, icon:2, weatherInfo:100;temperature: 34;zeissColor: bright;

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

जलवायु परिवर्तन के बढ़ते खतरों और स्वच्छ ऊर्जा अपनाने की वैश्विक चुनौतियों के बीच चीन ने
विकसित देशों से कार्बन उत्सर्जन घटाने तथा विकासशील देशों को वित्तीय और तकनीकी सहायता
उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने का आह्वान किया है।

9 से 20 नवंबर तक तुर्किये के अंताल्या में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (कॉप-31)
आयोजित किया गया। चीन ने जोर देते हुए कहा कि ठोस कार्रवाई, पर्याप्त वित्तीय संसाधन और
अंतरराष्ट्रीय सहयोग आवश्यक हैं।

Related posts

Meta और कांग्रेस के बीच क्यों बढ़ा टकराव? यूथ कांग्रेस ने क्यों कहा ‘मेटा बीजेपी का बेटा’, जानिए पूरे विवाद की वजह

Meta और कांग्रेस के बीच क्यों बढ़ा टकराव? यूथ कांग्रेस ने क्यों कहा ‘मेटा बीजेपी का बेटा’, जानिए पूरे विवाद की वजह

November 24, 2026
चीन 25 नवंबर को लॉन्च करेगा शनचो-24, पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्री भी भरेंगे अंतरिक्ष की उड़ान

चीन 25 नवंबर को लॉन्च करेगा शनचो-24, पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्री भी भरेंगे अंतरिक्ष की उड़ान

November 24, 2026

इस सम्मेलन में जलवायु वित्त, कार्बन उत्सर्जन में कटौती, स्वच्छ ऊर्जा, नई तकनीकों के हस्तांतरण
और जलवायु आपदाओं से बचाव जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही है। चीन ने इन चुनौतियों का समाधान
आर्थिक विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित करने में बताया है।

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के विशेष प्रतिनिधि के रूप में सम्मेलन में शामिल उपराष्ट्रपति हान चंग
ने 11 नवंबर को अंताल्या नेताओं के शिखर सम्मेलन में चार सूत्रीय प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इसमें पेरिस
समझौते के प्रभावी क्रियान्वयन, हरित ऊर्जा परिवर्तन में तेजी, जलवायु आपदाओं से निपटने की
क्षमता बढ़ाने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

हान चंग ने कहा, “विकसित देशों को उत्सर्जन में कटौती की अगुवाई करनी चाहिए और जलवायु वित्त
संबंधी अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करना चाहिए।”
उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब विकासशील देश जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने के
लिए अधिक वित्तीय सहायता की मांग कर रहे हैं। इन देशों के सामने औद्योगिक विकास, रोजगार
सृजन और ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ कार्बन उत्सर्जन कम करने की चुनौती है। स्वच्छ
ऊर्जा परियोजनाओं की लागत और आधुनिक तकनीकों तक सीमित पहुंच भी ऊर्जा परिवर्तन की गति
को प्रभावित करती है।

चीन ने सम्मेलन में अपने दीर्घकालिक जलवायु लक्ष्यों को भी रेखांकित किया। राष्ट्रपति शी चिनफिंग
ने सितंबर 2025 में वर्ष 2035 तक अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों में शुद्ध ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को
चरम स्तर से 7 से 10 प्रतिशत तक कम करने का लक्ष्य घोषित किया था। इसके साथ कुल ऊर्जा खपत
में गैर-जीवाश्म ईंधन की हिस्सेदारी 30 प्रतिशत से अधिक करने तथा पवन और सौर ऊर्जा की स्थापित
क्षमता लगभग 3,600 गीगावाट तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई गई थी।

चीन का स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र पिछले वर्षों में तेजी से विकसित हुआ है। सौर पैनलों, पवन ऊर्जा उपकरणों,
इलेक्ट्रिक वाहनों और बैटरी निर्माण में उसकी औद्योगिक क्षमता ने वैश्विक ऊर्जा बाजार में महत्वपूर्ण

स्थान बनाया है। बड़े पैमाने पर उत्पादन और तकनीकी विकास से स्वच्छ ऊर्जा उपकरणों की लागत
कम करने में भी योगदान मिला है।

हालांकि, दुनिया की सबसे बड़ी विनिर्माण अर्थव्यवस्था होने के नाते चीन के सामने अपनी विशाल
ऊर्जा जरूरतों को पूरा करते हुए पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता कम करने की व्यावहारिक चुनौती भी है।
घोषित लक्ष्यों के अनुरूप चीन की ऊर्जा संरचना में होने वाला बदलाव वैश्विक जलवायु प्रयासों की दिशा
तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

चीन ने हरित तकनीकों और उत्पादों के अंतरराष्ट्रीय व्यापार में बाधाएं कम करने का समर्थन किया है।
उसका तर्क है कि स्वच्छ ऊर्जा तकनीकों की व्यापक उपलब्धता से विकासशील देशों को ऊर्जा परिवर्तन
तेज करने में मदद मिल सकती है। विशेष रूप से एशिया और अफ्रीका के देशों के लिए किफायती सौर
ऊर्जा, ऊर्जा भंडारण और विद्युत परिवहन तकनीकें उपयोगी हो सकती हैं।

सम्मेलन में जलवायु अनुकूलन और आपदा प्रबंधन पर भी ध्यान दिया गया। चीन ने अपनी कृत्रिम
बुद्धिमत्ता आधारित मौसम पूर्व चेतावनी प्रणाली का लाभ अधिक देशों तक पहुंचाने की इच्छा जताई
है। ऐसी तकनीकें बाढ़, तूफान और अन्य चरम मौसमी घटनाओं के संबंध में समय रहते चेतावनी देकर
जान-माल के नुकसान को कम करने में सहायक हो सकती हैं।

इसके अतिरिक्त, चीन ने दक्षिण-दक्षिण सहयोग परियोजनाओं को आगे बढ़ाने की घोषणा की है। इन
पहलों का उद्देश्य विकासशील देशों की तकनीकी क्षमता बढ़ाना और जलवायु कार्रवाई में उनकी
भागीदारी मजबूत करना है।

एशिया के विकासशील देशों के लिए यह चर्चा महत्वपूर्ण है। बढ़ती आबादी, औद्योगिकीकरण और
ऊर्जा मांग के बीच इन देशों को ऐसी तकनीकों और वित्तीय व्यवस्थाओं की आवश्यकता है, जिनसे
आर्थिक विकास प्रभावित किए बिना प्रदूषण और उत्सर्जन कम किया जा सके।

कॉप-31 में चीन ने साझा जिम्मेदारी और हरित विकास पर जोर दिया है, लेकिन सम्मेलन की सफलता
का वास्तविक आकलन इस बात से होगा कि देश अपने वादों को कितनी प्रभावी कार्रवाई में बदल पाते
हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) (लेखक- नीरज बाली)

 

 

 

 

 

 

Tags: #COP31 #ClimateChange #China #GreenEnergy #ClimateFinance #RenewableEnergy #ParisAgreement #GlobalWarming
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

फाइनल में घबराए थे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दबाव में करते रहे ‘सीता राम’ का जाप

फाइनल में घबराए थे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दबाव में करते रहे ‘सीता राम’ का जाप

फाइनल में घबराए थे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दबाव में करते रहे ‘सीता राम’ का जाप

मुख्य समाचार
Cricket News: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बने टी-20 के सबसे युवा कप्तान; सूर्यकुमार ने 15 गेंदों में ठोकी फिफ्टी

Cricket News: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बने टी-20 के सबसे युवा कप्तान; सूर्यकुमार ने 15 गेंदों में ठोकी फिफ्टी

मुख्य समाचार
om-birla-piece-of-advice-in-response-to-rahul-gandhi-challenge-for-a-debate

बागी सांसदों की सदस्यता पर फैसला या फिर सियासी इंतजार? राहुल गांधी के बहस के चैलेंज पर ओम बिरला की नसीहत!

दिल्ली

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version