COP31 सम्मेलन में चीन के उपराष्ट्रपति हान चंग ने पेश किए जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए 4 सुझाव, अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर दिया जोर

चीनी उप राष्ट्रपति ने कॉप 31 अंताल्या शिखर सम्मेलन में भाग लिया
11 नवंबर को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के विशेष प्रतिनिधि और उप
राष्ट्रपति हान चंग ने तुर्की के अंताल्या में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन
ढांचागत समझौते के पक्षकारों के 31वें सम्मेलन (कॉप 31)में भाग लेकर
भाषण दिया।

हान चंग ने कहा कि राष्ट्रपति शी ने कहा था कि जलवायु परिवर्तन का
निपटारा समग्र मानव का समान कार्य है। वर्तमान में वैश्विक जलवायु
परिवर्तन का प्रतिकूल प्रभाव तेज़ी से दिखाई दे रहा है। नयी स्थिति के
सामने मैं चार सूत्रीय सुझाव पेश करना चाहता हूं।

पहला, समान लक्ष्य पर कायम रहकर सामूहिक कार्रवाई को मजबूत किया
जाए। समान पर अलग जिम्मेदारी के सिद्धांत का पालन करते हुए
चौतरफा तौर पर यूएन जलवायु परिवर्तन ढांचागत समझौते तथा पेरिस
संधि को लागू करना और वैश्विक जलवायु शासन की संयुक्त शक्ति
एकत्र करनी चाहिए।

दूसरा, हरित परिवर्तन में तेजी लाकर निम्न कार्बन विकास बढ़ाया जाए।
श्रेष्ठ हरित तकनीकों तथा उत्पादों की मुक्त प्रवाह और आर्थिक तथा
व्यावसायिक ढांचे की उन्नति को बढ़ाया जाए।

तीसरा, जलवायु आपदा की रोकथाम कर जलवायु का लचीलापन उन्नत
किया जाए। आपदा की रोकथाम, निगरानी और राहत आदि क्षेत्रों में
सहयोग मजबूत कर जलवायु से अनुकूल होने की क्षमता उन्नत की जाए।
चौथा, खुलेपन और समावेश पर कायम रहकर अंतरराष्ट्रीय सहयोग
गहराया जाए। विकासशील देशों के समर्थन व मदद को मजबूत कर एक
साथ स्वच्छ और सुंदर विश्व का निर्माण किया जाए। (साभार—चाइना

मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version