Tuesday, March 10, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य बिहार पटना

बिहार में सहकारी बैंक की गोल्ड ज्वेलरी लोन योजना और पेमेंट गेटवे का आगाज… जानें क्या है योजना की खासियत

DigitalDesk by DigitalDesk
May 4, 2025
in पटना, बिजनेस, बिहार, मुख्य समाचार, संपादक की पसंद
0
Cooperative Banks Gold Jewellery Loan Scheme and Payment Gateway launched in Bihar
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बिहार राज्य सहकारी बैंक में गोल्ड लोन योजना और पेमेंट गेटवे का आगाज…सहकारिता मंत्री सोमवार को देंगे ये सौगात

बिहार राज्य सहकारी बैंक की ओर से राज्य में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार के साथ व्यवसाय वृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इस क्रम में राज्य सहकारी बैंक की ओर से विभिन्न नई योजनाओं की शुरुआत की जा रही है। आम जनता को सरल और सुलभ ऋण सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार 5 मई 2025 को राज्य के सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार “गोल्ड ज्वेलरी लोन योजना” का शुभारंभ करने वाले हैं।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:तेल की कीमतों पर लगाम की कोशिश…अमेरिकी-इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या 1300 से अधिक..

March 10, 2026
Mojtaba as new supreme leader: ईरान में सत्ता परिवर्तन के बीच युद्ध तेज, मोजतबा खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर; तेल 100 डॉलर पार

Mojtaba as new supreme leader: ईरान में सत्ता परिवर्तन के बीच युद्ध तेज, मोजतबा खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर; तेल 100 डॉलर पार

March 9, 2026
  • सोमवार को होगा “गोल्ड ज्वेलरी लोन योजना” का शुभारंभ
  • राज्य के सहकारिता मंत्री डॉ.प्रेम कुमार करेंगे शुभारंभ
  • बिहार राज्य सहकारी बैंक का एक महत्वपूर्ण कदम
  • बैंकिंग सेवाओं के विस्तार के साथ व्यवसाय वृद्धि की दिशा में पहल
  • राज्य सहकारी बैंक अपनी नई योजना की शुरुआत की जा रही
  • आमजन को सरल और सुलभ ऋण सुविधाएं उपलब्ध होंगी

गोल्ड ज्वेलरी लोन योजना-20 हजार रुपये से 5 लाख रुपये तक का ऋण

बिहार सहकारिता विभाग की गोल्ड ज्वेलरी लोन योजना के तहत सहकारी बैंक अपने ग्राहकों को उनके गोल्ड आभूषणों के मूल्यांकन के आधार पर ऋण प्रदान करने जा रहा है। योजना के तहत करीब 20 हजार रुपये से 5 लाख रुपये तक का ऋण प्रदान किया जा सकेगा। ऋण की समयावधि एक माह से अधिकतम 12 माह तक की होगी। ऋण की राशि गोल्ड ज्वेलरी के मूल्यांकन के आधार पर तय की जाएगी। इसके साथ ही गिरवी रखी गई ज्वेलरी के लिए समुचित बीमा व्यवस्था की गई है। ऋण का ब्याज़ दर 9.5 प्रतिशत से 10 प्रतिशत होगा। समय पर ऋण राशि चुकता करने पर ऋण अवधी में वृद्धि भी जा सकेगी।

इच्छुक ग्राहक अपने नजदीकी बिहार राज्य सहकारी बैंक की शाखा से संपर्क स्थापित कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इससे उपभोक्ताओं के घरों में रखे स्वर्ण आभूषण का प्रयोग सार्थक रूप नये व्यावसयिक और निजी वित्तीय कार्यों के लिए किया जा सकेगा। इसके साथ ही ज्वेलरी को सुरक्षित बैंक लाकर के समान रख कर उनकी सुरक्षा भी फ्री में हो सकेगी।

BSCB के “पेमेंट गेटवे” सुविधा का भी किया जाएगा उ‌द्घाटन

इस अवसर पर राज्य के सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार की ओर से BSCB के “पेमेंट गेटवे” सुविधा का भी उ‌द्घाटन किया जाएगा। जिससे बैंक के ग्राहकों को डिजिटल माध्यम से लेन-देन की सुविधा हासिल हो सकेगी। इसके अतिरिक्त बैंकिंग प्रक्रिया और अधिक सरल के साथ ही पारदर्शी बनेगी।

दरअसल पेमेंट गेटवे Payment gateway एक पूरी तरह से डिजिटल सेवा है। जिसके माध्यम से बैंक के ग्राहक Credit Card, Debit Card, और UPI जैसे विभिन्न तरीकों का आसानी से उपयोग करके Online पेंमेंट कर सकते हैं। सहकारी बैंक का अपना स्वयं का पेमेंट गेटवे Payment gateway होने से अब सहकारी बैंक को भी संपूर्ण पेंमेंट प्रक्रिया पर अपना नियंत्रण मिलेगा तो वहीं बैंक के ग्राहकों को भी लेन-देन शुल्क कम देना पड़ेगा। इससे बैंक का दूसरे भुगतान अभिकर्ताओं के ऊपर निर्भरता कम हो जाएगी। बैंक के ग्राहकों और हितग्राहियों को लेन-देन में वित्तीय लाभ भी होगा।

बैंक के ग्राहकों और हितग्राहियों को लेन-देन में होगा वित्तीय लाभ

राज्य में सहकारी बैंक अब अपने पेंमेंट गेटवे Payment gateway को दूसरी वित्तिय और बैंकिंग संस्थाओं के साथ विभागीय योजनाओं के वित्तीय प्रयोग के लिए भी उपलब्ध करा सकती है। इससे सहकारी बैंकों के साथ ही राज्य के सहकारी विभाग को बेहतर अधीक्षण के साथ ही साथ मॉनिटरिंग में भी सहूलियत होगी। इसके अतिरिक्त उन संस्थाओं और योजनाओं के क्रियान्वन में भी तेजी आएगी। बता दें बिहार में राज्य सहकारी बैंक के डिजिटल आत्मनिर्भरता के साथ ही बिहार राज्य के आधुनिक विकास में भी यह कदम सक्रिय भागीदारी को और अधिक मजबूत करता है।

Post Views: 781
Tags: #Bihar Cooperative Banks Gold Jewellery Loan Scheme and Payment Gateway launched
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version