मल्लिकार्जुन खरगे के ‘कुत्ता’ वाले बयान पर हंगामा, बीजेपी हुई हमलावर

किरन रिजेजू ने भी की निंदा

Mallikarjun Kharge controversy: कांग्रेस पार्टी के गैर-गांधी परिवार से आए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक विवादित बयान दिया है और उनके बयान पर संसद में जोरदार हंगामा हुआ। राज्यसभा में बीजेपी के सांसदों  ने खरगे से माफी मांगने को कहा है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि खरगे के अभद्र भाषण की वह घोर निंदा करते हैं। हालांकि, मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि वह अपने शब्दों पर कायम हैं।

क्या था विवादित बयान

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी को लेकर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में कांग्रेस के कई नेताओं ने अपनी जान दी, लेकिन बीजेपी वालों के घर से आजादी की लड़ाई में एक ‘कुत्ता’ भी नहीं मरा। खरगे ने राहुल गांधी को खुश करने के चक्कर में भाषाई मर्यादा भुला दी। उन्होंने कहा कि देश की एकता के लिए इंदिरा और राजीव गांधी ने अपनी जान की क़ुर्बानी दी, लेकिन भाजपा ने क्या किया?

बीजेपी हमलावर

केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने कहा, ‘मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इतना नीचे गिर सकते हैं। यह अरुचिकर, दुर्भाग्यपूर्ण और अनावश्यक है।’ वहीं, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि खरगे साहब की पार्टी सबको कुत्ता ही समझती है।

Exit mobile version