Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

क्या इस साल हो पाएगा एशिया कप ? भारत ने पाकिस्तान ट्रैवल करने से किया इनकार , पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप के बहिष्कार की दी धमकी

क्या इस साल हो पाएगा एशिया कप ? भारत ने पाकिस्तान ट्रैवल करने से किया इनकार , पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप के बहिष्कार की दी धमकी

DigitalDesk by DigitalDesk
May 12, 2023
in मुख्य समाचार
0
क्या इस साल हो पाएगा एशिया कप ? भारत ने पाकिस्तान ट्रैवल करने से किया इनकार , पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप के बहिष्कार की दी धमकी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

 

भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट बोर्ड्स के बीच एशिया कप पर खींचतान जारी है. भारत पाकिस्तान ट्रैवल नहीं करना चाहता , वहीं पाकिस्तान अपने देश से एशिया कप शिफ्ट नहीं करना चाहता है. दोनों देशों के बीच लंबे समय से एशिया कप पर विवाद छिड़ा हुआ है. हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब एशिया कप पर इतना विवाद हो रहा है. इससे पहले भी भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप के आयोजन पर विवाद हो चुके है.चलिए आज आपको उन विवादों के बारे में बताते है और एशिया कप से जुड़ा इतिहास बताते है.

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

क्या है विवाद ?
भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा है. इस समय पाकिस्तान के हालात भी ठीक नहीं है. पाकिस्तान में गृह युध्द की स्थिति बन गई है. ऐसे में भारत अपने खिलाड़ियों को भेजकर रिस्क नहीं लेना चाहता है और एशिया कप न्यूट्रल वेन्यू पर करवाना चाहता है.वहीं पाकिस्तान का कहना है कि सारी टीमे पाकिस्तान में आकर खेल चुकी है. अगर भारतीय टीम भी पाकिस्तान आती है तो उन्हें पूरी सिक्योरिटी दी जाएगी. पीसीबी ने मेजबानी छिन जाने पर बीसीसीआई को वर्ल्ड कप के बहिष्कार की धमकी दी है.

पीसीबी ने सुझाया हाइब्रिड मॉडल 
पाकिस्तान किसी भी कीमत पर एशिया कप की मेजबानी करना चाहता है. इसके लिए पीसीबी ने बीसीसीआई को हाइब्रिड मॉडल का सुझाव दिया है. हाइब्रिड मॉडल के अनुसार भारत अपने मुकाबले यूएई में खेलेगा वहीं सारी टीमे अपने मुकाबले पाकिस्तान में खेलेगी. सूत्रों के अनुसार पीसीबी के इस फैसले पर बाकि देशों के बोर्ड्स ने आपत्ति जताई है जिससे बीसीसीआई द्वारा एशिया कप को न्यूट्रल वेन्यू की मांग को मजबूती मिली है. आपको बता दें कि अगर पाकिस्तान से एशिया कप की मेजबानी छिनती है तो यह श्रीलंका या यूएई में ऑर्गेनाइज किया जाएगा

कब शुरू हुआ था एशिया कप ?
एशिया कप का इतिहास देंखे तो इसका पहली बार आयोजन 1984 में यूएई में किया गया था. यूएई में हुए इस पहले एशिया कप में भारत चैंपियन बनी थी. इसके बाद हर दो साल में इसका एशियन क्रिकेट काउंसिल द्वारा आयोजन किया गया. एशिया कप के अब तक 15 सीजन खेले जा चुके है. इनमें भारत ने 7 बार , श्रीलंका ने 5 बार वहीं 2 बार पाकिस्तान ने कब्जा जमाया है. टूर्नामेंट की बढ़ती लोकप्रियता के साथ इसमें एशिया के कई एसोसिएट नेशन्स को भी शामिल किया जाने लगा. नेपाल इस साल एशिया कप में अपना डेब्यू करने जा रहा है.

एशिया कप के पुराने विवाद
एशिया कप पर देशों के बोर्ड्स के बीच विवाद सालों से चला रहा है . इन विवादों की शुरूआत साल 1986 में हुई थी, जब भारत ने श्रीलंका में हुए एशिया कप का बहिष्कार कर दिया था. इसके बाद साल 1990-91 के टूर्नामेंट का आयोजन भारत में होना था, लेकिन भारत से राजनीतिक विवाद के चलते पाकिस्तान भारत खेलने नहीं आई. साल 1993 में भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद चरम पर था , जिसके चलते टूर्नामेंट को रद्द करना पड़ा था. हालांकि सन् 2000 के बाद एशियन क्रिकेट काउंसिल ने विवादों के निपटारे के लिए हल निकाले है और एशिया कप को समयानुसार ऑर्गेनाईज किया है.

Post Views: 175
Tags: asia cupBCCIPCB
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version