Congress बोले सनातनी हैं पितृ पक्ष के बाद जारी करेंगे सूची
ध्यप्रदेश में कांग्रेस विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों पर मंथन कर रही है। कहा जा रहा है कि जल्द ही सूची भी जारी कर दी जाएगी। लेकिन सनातनी परंपराओं से अपने आप को जुड़ा हुआ बताने और इसका संकेत देने के लिए कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली सूची पर फिलहाल पितृ पक्ष समाप्त होने तक ब्रेक लग सकता है। दरअसल कांग्रेस के नेता चाहते हैं कि इस बार पितृपक्ष में उम्मीदवारों के नाम का एलान किया जाए। अधिकांश नेता इस पक्ष में है कि नवरात्रि में ही कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची पार्टी की ओर से जारी की जाए। इस दिल्ली में होने जा रही स्क्रीनिंग कमेटी में विचार किया जा सकता है। स्क्रीनिंग कमेटी में सिंगल नाम छांटने के साथ ही सूची कब जारी की जाए, इसे लेकर भी चर्चा की जाएगी। पार्टी सूत्रों की मानी जाए तो कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी में संभवत ये पहली बार होगा, जब उम्मीदवार चयन के अलावा इस पर भी बात होगी कि सूची शुभ मुहूर्त में जारी की जाए। इस संबंध में स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने नरसिंहपुर में यह संकेत दिए हैं। चर्चा के दौरान जब मीडियाकर्मियों ने सवाल किया गया कि मध्यप्रदेश कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची कब जारी की जाएगी। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि अभी पितृपक्ष चल रहे हैं। नवरात्रि में हमारी पहली सूची आ जाएगी।




