Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश

Congress Politics:ज्योतिरादित्य सिंधिया को किसने कहा 24 कैरेट का गद्दार, सिंधिया निशाना है, पायलट को समझाना है

DigitalDesk by DigitalDesk
December 3, 2022
in मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति
0
Congress Politics:ज्योतिरादित्य सिंधिया को किसने कहा 24 कैरेट का गद्दार, सिंधिया निशाना है, पायलट को समझाना है
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जब से कांग्रेस छोड़ी है, कांग्रेस उन्हें भूल नहीं पाए हैं। कांग्रेस के नेता लगातार कांग्रेस सिंधिया पर निशाना साधते रहे हैं। इस बार भारत जोड़ो यात्रा के बीच पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयराम रमेश ने केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को 24 कैरेट का गद्दार बताकर सियासी हलचल बढ़ा दी है। भारत जोड़ो यात्रा में शामिल जयराम रमेश ने सिंधिया पर निशाना साधते हुए कहा कि सिंधिया 24 कैरेट के गद्दार हैं, कांग्रेस में सिंधिया की कभी वापसी नहीं हो सकती। बता दें कांग्रेस इन दिनों पार्टी नेताओं के बीच असंतोष से त्रस्त हैं। राजस्थान में गहलोत और पायलट के बीच अनबन किसी से छुपी नहीं है। ऐसे में जयराम रमेश ने सिंधिया को 24 कैरेट का गद्दार बताकर पायलट को भी संदेश देने की कोशिश की है।

जयराम रमेश ने कहा कपिल सिब्बल ने भी कांग्रेस छोड़ी, लेकिन कभी कांग्रेस और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की। सिंधिया और हेंमत विस्व सरमा कांग्रेस की लीडरशिप को लेकर गलत बात कह रहे हैं। इन दोनों नेताओं की कांग्रेस में कभी वापसी नहीं होगी। बता दें शनिवार सुबह आगर मालवा में मीडिया से चर्चा के दौरान जयराम रमेश ने कहा जिस संगठन में सिंधिया ने राजनीति की। अब उसी के बारे में बुरा बोल रहे हैं। ऐसे नेता ही 24 कैरेट के गद्दार होते हैं।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

जयराम पहले भी कर चुके हैं सिंधिया पर टिप्पणी

पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता जयराम रमेश भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लगातार सिंधिया पर हमले कर रहे हैं। इससे पहले भी जयराम ने उज्जैन में कहा था कि सिंधिया अपना दिल्ली का बंगला नहीं छोड़ना चाहते थे। सांसद का चुनाव हारने के बाद उन्हें बंगला खाली करना पड़ा था। उन्हें मंत्री भी बनना था। इसलिए भाजपा में चले गए।

कभी दिग्विजय सिंह ने भी सिंधिया को कहा था गद्दार

ज्योतिरादित्य सिंधिया को गद्दार कहने वाले जयराम रमेश अकेले कांग्रेसी नहीं हैं। इससे पहले दिग्विजय सिंह भी एक बार सिंधिया के लिए गद्दार शब्द का उपयोग कर चुके हैं। बता दें दिग्विजय सिंह ने साल भर पहले 6 दिसंबर  2021 को गुना जिले के मधुसूदनगढ़ इलाके के रघुनाथ गांव और विदिशा जिले के मुंडेला गांव में सभाओं को संबोधित करते हुए कहा था कि मध्यप्रदेश में साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार तो बन गई थी। लेकिन सिंधिया जी चले गए छोड़कर और 25 . 25 करोड़ रुपये ले गए एक.एक विधायक का। अरे कांग्रेस के साथ गद्दारी कर गए। इसका वे क्या करें। किसने सोचा था। जनता ने तो कांग्रेस की सरकार बनवा दी थी। उन्होंने आगे कहा इतिहास इस बात का साक्षी है। एक व्यक्ति गद्दारी करता हैए तो उसकी पीढ़ी दर पीढ़ी गद्दारी पे गद्दारी करती है।

सिंधिया ने कहा था कांग्रसियों जितना नीचे नहीं गिर सकते

दिग्विजय सिंह की ओर से गद्दार कहे जाने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था कि वे कांग्रेस नेता के जितना नीचे नहीं गिर सकते। जिनकी आदत ही ऐसे बयान देने की रही है। दिग्विजय सिंह के आरोपों पर जब सिंधिया से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था  कि दिग्विजय वरिष्ठ नेता हैं। यह उनकी आदत है। वे उनकी असलियत सामने नहीं लाना चाहते और न ही उनकी तरह नीचे गिरना चाहते हैं। जरूर उन्हें किसी बात से दुख पहुंचा है। जिसकी वजह से वह इतने गंभीर और वरिष्ठ नेता होने के बावजूद इस स्तर पर आकर बयान दे रहे हैं। बीजेपी नेता ने कहा कि दिग्विजय सिंह के उकसाने के बावजूद वह सिंधिया परिवार की मर्यादा को बनाए रखेंगे।

Post Views: 206
Tags: 24 carat traitor India Jodo YatraCongress PoliticsJairam RameshJyotiraditya Scindia
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version