Friday, March 13, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

रनवे विवाद पर एअर इंडिया की सफाई: “सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता”…जानें फलाइट डाइवर्ट मामले ने क्यों लिया राजनीतिक रंग

DigitalDesk by DigitalDesk
August 11, 2025
in स्पेशल
0
Congress MP accused Thiruvananthapuram Delhi Air India flight of being diverted to Chennai due to technical fault
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

रनवे विवाद पर एअर इंडिया की सफाई: “सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता”

तिरुवनंतपुरम से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2455 को तकनीकी खराबी और खराब मौसम के कारण चेन्नई डाइवर्ट करने के मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल और मणिकम टैगोर ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि लैंडिंग की पहली कोशिश में रनवे पर पहले से ही एक अन्य विमान मौजूद था। हालांकि पायलट की चतुराई और किस्मत की वजह से दुर्घटना टल गई। एयर इंडिया ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि “रनवे पर किसी अन्य विमान की मौजूदगी” की बात सही नहीं है और पायलट ने पूरी तरह मानक प्रक्रिया के तहत उड़ान चलाई।

Related posts

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

March 11, 2026
Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

March 9, 2026

क्या हुआ था 10 अगस्त को?

दरअसल तिरुवनंतपुरम से दिल्ली जा रहे AI 2455 फ्लाइट में करीब 100 यात्री सवार थे। कांग्रेस के पांच सांसद भी फ्लाइट में थे। जिनमें केसी वेणुगोपाल, अडूर प्रकाश, कोडिक्कुनिल सुरेश, के. राधाकृष्णन और रॉबर्ट ब्रूस शामिल थे। उड़ान पहले से ही कुछ देरी से रवाना हुई थी और उड़ान भरने के बाद तेज और अप्रत्याशित टर्बुलेंस का सामना उसे करना पड़ा। लगभग एक घंटे बाद विमान के पायलट ने फ्लाइट सिग्नल फॉल्ट की जानकारी देने के साथ ही विमान को चेन्नई डाइवर्ट करने का निर्णय लिया।

कांग्रेस के सांसदों का आरोप

कांग्रेस सांसदों के अनुसार, विमान करीब दो घंटे तक चेन्नई एयरपोर्ट के ऊपर क्लियरेंस का इंतजार करता रहा। केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा “लैंडिंग की पहली कोशिश में रनवे पर पहले से एक अन्य विमान मौजूद था। कैप्टन के त्वरित निर्णय ने हमें बचा लिया। हमें स्किल और किस्मत दोनों ने बचाया, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा किस्मत पर निर्भर नहीं हो सकती।
वहीं दूसरेी ओर मणिकम टैगोर ने भी इस पोस्ट को शेयर करते हुए कहा कि वह “शॉक्ड और डरे हुए” हैं और यह कि यात्री सुरक्षा किसी भी हालत में किस्मत के भरोसे नहीं छोड़ी जा सकती। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से तुरंत कार्रवाई की मांग की।

एअर इंडिया का जवाब

एयरलाइन ने बयान जारी कर कहा “चेन्नई डाइवर्जन एक प्रीकॉशनरी कदम था, जो संदिग्ध टेक्निकल इश्यू और खराब मौसम की वजह से लिया गया। पहली कोशिश में लैंडिंग के समय चेन्नई ATC की ओर से भी गो-अराउंड का निर्देश दिया गया था, लेकिन इसका कारण रनवे पर कोई अन्य विमान का होना नहीं था। वहीं दूसरी ओर कंपनी ने भी यह स्पष्ट किया कि उनके पायलट ऐसे हालात से निपटने के लिए पूरी तरह से प्रशिक्षित होते हैं और इस फ्लाइट में भी सभी मानक प्रक्रियाओं का पालन किया गया। एयर इंडिया ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया और कहा कि सुरक्षा उनकी “पहली और सबसे बड़ी प्राथमिकता” है।

गो-अराउंड प्रक्रिया क्या है?

एविएशन विशेषज्ञों के अनुसार, गो-अराउंड एक मानक और सुरक्षित प्रक्रिया है, जिसका इस्तेमाल तब किया जाता है जब लैंडिंग के लिए सभी पैरामीटर पूरी तरह सुरक्षित न हों। यह जरूरी नहीं कि इसका कारण रनवे पर कोई विमान हो, बल्कि यह तेज हवा, दृश्यता की कमी, रनवे गीलापन या तकनीकी कारणों से भी हो सकता है।

राजनीतिक प्रतिक्रिया और सुरक्षा बहस

इस घटना ने संसद और राजनीतिक गलियारों में हवाई यात्रा की सुरक्षा को लेकर बहस छेड़ दी है। विपक्ष का कहना है कि सरकार और एयरलाइंस को पारदर्शिता और जवाबदेही दिखानी चाहिए, जबकि एयर इंडिया ने यह मामला एक सुरक्षित और मानक संचालन प्रक्रिया का हिस्सा बताया है। प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 111
Tags: #Congress MP accused#diverted to Chennai#technical fault#Thiruvananthapura Delhi Air India flight
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

मुख्य समाचार
LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

उत्तर प्रदेश
T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version