कांग्रेस विधायक जितेश अंतापुरकर ने दिया इस्तीफा, BJP में होंगे शामिल..

कांग्रेस विधायक जितेश अंतापुरकर ने दिया इस्तीफा, BJP में होंगे शामिल..

महाराष्ट्र विधानसभा चुनवा से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार (30 अगस्त, 2024) को देगलूर से पार्टी विधायक जितेश अंतापूरकर ने दल से इस्तीफा दे दिया। वह भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता अशोक चव्हाण के करीबी माने जाते हैं। सूत्रों ने बताया कि सियासी गलियारों में ऐसी चर्चा है कि वह जल्द ही अशोक चव्हाण की मौजूदगी में बीजेपी का हिस्सा बन सकते हैं। जितेश अंतापुरकर विधानपरिषद चुनाव में क्रॉस वोटिंग के चलते पार्टी के निशाने पर आ गए थे। ऐसा माना जा रहा है कि अशोक चव्हाण ही बीजेपी में उनकी एंट्री का गेटपास बनेंगे। अशोक चव्हाण खुद कभी कांग्रेस में हुआ करते थे। महाराष्ट्र कांग्रेस में उनका अलग ही रुतबा था पर उन्होंने इसी साल फरवरी में पार्टी से राहें अलग कर लीं और महीने की 13 तारीख को बीजेपी का हिस्सा बन गए।

*मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से की थी मुलाकात
जितेश अंतापुरकर ने कुछ दिन पहले सह्याद्री गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ मुलाकात की थी। उस समय जितेश अंतापुरकर ने कांग्रेस छोड़ने की अफवाहो को खारिज कर दिया था। जितेश अंतारपुरकर कहा था कि मैंने अपने निर्वाचन क्षेत्र में किसानों का समस्याओं पर चर्चा करने के लिए सीएम शिंदे से मुलाकात की थी। हालांकि अब उनके कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने की जानकारी सामने आई है।

*आज कर सकते है BJP में प्रवेश
कहा जा रहा है की वह आज दोपहर में बीजेपी का दामन थाम सकते है। सुत्रों ने बताया कि आज शाम मुंबई स्थित बीजेपी कार्यालय में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर की मैजूदगी में जितेश अंतापुरकर बीजेपी में प्रवेश करेंगे।

*कौन है जितेश अंतापुरकर?
जितेश अंतापुरकर रावसाहब अंतापुरकर के बेटे है। रावसाहब ने 2019 में विधानसभा चुनाव जीता था। लेकिन 2021 में कविड के चलते उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद उपचुनाव में उनके बेटे जितेश अंतापुरकर ने जीत हासिल की। उन्होनें राजनीतिक करियर में पार्टी के प्रति वफादारी दिखाई और अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए काम किए। जितेश अंतापुरकर ने शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और सामाजिक कल्याण के मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया।

*महाराष्ट्र में चुनाव कब..
महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव नवंबर में हो सकते हैं और मौजूदा महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त होने से पहले ही संपन्न हो जाएंगे।

Exit mobile version