Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

दिल्ली में एमपी कांग्रेस की बैठक, क्यों बोले राहुल गांधी- भईया 150 सीटें आने वाली हैं,जवाब में क्या बोले शिवराज ?

DigitalDesk by DigitalDesk
October 18, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य
0
MP Congress meeting
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

साल के अंत में मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव होना हैं। ऐसे में कांग्रेस ने चुनावी रणनीति बनाना शुरु कर दिया है। भोपाल से दिल्ली तक मंथन का दौर जारी है। इस बीच चुनाव को लेकर दिल्ली में अहम बैठक आयोजित की गई। जिसमें राहुल गांधी ने एमपी में कर्नाटक का प्रदर्शन दोहराने की बात कही और विधानसभा की 150 सीट जीतने का दावा किया। जिस पर मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज ने तंज कसा और कहा दिल बहलाने को बाबा ख्याल अच्छा है। तो कमलनाथ ने कहा मध्यप्रदेश का भविष्य को सुरक्षित रखना है।

  • विधानसभा चुनाव को लेकर किया मंथन
  • फुल कॉन्फिडेंस में दिखे राहुल गांधी
  • कहा-MP में कर्नाटक करेंगे रिपीट
  • 150 सीट जीतने का किया दावा
  • कहा—कर्नाटक में जीते 136 सीट’
  • ‘मप्र में जीतेंगे 150 सीट’
  • सीएम के चेहरे पर बोले राहुल गांधी
  • ‘भईया 150 सीटें आने वाली हैं’
  • राहुल के दावे पर शिवराज का पलटवार
  • ‘दिल बहलाने को बाबा ये ख्याल अच्छा है’

दरअसल दिल्ली में हुई बैठक में राहुल गांधी ही नहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी महा सचिव केसी वेणुगोपाल के साथ मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविंद सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी मौजूद रहे। इसके बाद मीडिया से चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि हमने हर बिन्दु पर चर्चा की है। हमारा आंतरिक आंकलन है। कांग्रेस को कर्नाटक में विधानसभा की 136 सीटें मिलीं थीं। मध्य प्रदेश में कांग्रेस 150 सीटों पर जीत हासिल करेगी। राहुल गांधी ने कहा कि जो कर्नाटक में किया उसे मध्यप्रदेश में रिपीट करेंगे। हालांकि राज्य में कांग्रेस के सीएम फेस को लेकर राहुल गांधी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। वहीं मीडिया ने राहुल गांधी से पूछा कि एमपी में कांग्रेस का सीएम फेस कमलनाथ होंगे तो इसके जवाब में उन्होंने अपनी बात दोहराई और कहा कि मध्यप्रदेश भईया 150 सीटें आने वाली हैं।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

राहुल गांधी के पास इनपुट है-कमलनाथ

पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने बैठक से बाहर निकलकर कहा कि अभी बेहद महत्वपूर्ण बैठक हुई। दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष और दूसरे नेताओं के साथ बैठक में चर्चा की गई। कमलनाथ ने कहा चुनाव में कैसी रणनीति बनाई जाए। मध्य प्रदेश का भविष्य कैसे सुरक्षित रखा जाए। इस पर मंथन किया गया। साथ ही राहुल गांधी के 150 सीटें जीतने के बयान पर कहा हम सभी उनकी बात से सहमत हैं। दरअसल इस भरोसे का आधार है कि राहुल गांधी के पास इनपुट है।

राहुल पका रहे ख्याली पुलाव-शिवराज

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी के कांग्रेस को विधानसभा की 150 से ज्यादा सीट मिलने के बयान पर तंज कसा है। सीएम शिवराज ने कहा कि मन को बहलाने को बाबा ख्याल अच्छा है। इसके साथ ही सीएम शिवराज ने दावा किया कि बीजेपी मध्य प्रदेश में 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी। अब उनको ख्याली पुलाव पकाने हैं तो पकाते रहें।

नवंबर-दिसंबर में होना हैं विधानसभा चुनाव

बता दें कि इस साल नवंबर-दिसंबर में मध्य प्रदेश की 230, छत्तीसगढ़ की 90 और राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों के लिए विधानसभा चुनाव होना हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस साल के आखिर में होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सोमवार को पार्टी की राज्य इकाई के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। जिसमें राहुल गांधी ने एमपी की 150 सीट जीतने का दावा किया। ऐसे में देखना होगा कि उनका दावा कर्नाटक की तरह सही साबित होता है या गुजरात की तरह एमपी में भी कांग्रेस के लिए सत्ता दिवास्वप्न बनकर ही जाएगी।

प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 189
Tags: DelhiMallikarjun KhargeMP Assembly 150 seatsMP Congress meetingRahul Gandhi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version