Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य महाराष्ट्र

जाने क्या है महाराष्ट्र को लेकर कांग्रेस का नया प्लान….सत्ता का सूखा खत्म करने की कोशिश, महाराष्ट्र में इन चार कंधों पर कांग्रेस का भार … !

DigitalDesk by DigitalDesk
August 10, 2024
in महाराष्ट्र, मुख्य समाचार, मुंबई, राजनीति, संपादक की पसंद
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

महाराष्ट्र की सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस ने चुनाव से पहले पूरी ताकत झोंक दी है। ओल्ड ग्रैंड पार्टी कांग्रेस ने फ्रंटफुट पर खेलने के साथ-ही साथ पर्दे के पीछे भी मजबूत रणनीति तैयार करना शुरु कर दिया है। कांग्रेस की ओर से पर्दे के पीछे पार्टी के चार बड़े नेताओं को जीत की स्क्रिप्ट लिखने का जिम्मा सौंपा है। इनमें से तीन नेता पहले भी चुनाव में पार्टी की जीत में पर्दे के पीछे रहकर अहम भूमिका निभा चुके हैं।

  • महाराष्ट्र की सत्ता में वापसी को लेकर कांग्रेस का बड़ा कदम
  • फ्रंटफुट पर खेलने के साथ-ही साथ पर्दे के पीछे भी मजबूत रणनीति तैयार की
  • पर्दे के पीछे पार्टी के चार बड़े नेता लिखेंगे जीत की स्क्रिप्ट
  • साल के अंत में होना है महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव
  • विधानसभा की 288 सीटों पर होंगे चुनाव

मधुसूदन मिस्त्री करेंगे उम्मीदवारों का चयन

बता दें महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर इस साल के अंत में चुनाव होना है। इंडिया गठबंधन के बैनर तले शिवसेना यूबीटी और एनसीपी शरद के साथ मिलकर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। जहां उसका मुकाबला सत्ताधारी एनडीए गठबंधन से होने वाला है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

जीत की स्क्रिप्ट लिखेंगे ये चार

गुजरात में कांग्रेस के दिग्गज नेता और राहुल गांधी के खास माने जाने वाले मधुसूदन मिस्त्री को पार्टी ने महाराष्ट्र विधानसभा में स्क्रीनिंग कमेटी चेयरमैन की जिम्मेदारी दी है। इस स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य के तौर पर मंसूर अली खान, सप्तगिरी शंकर उल्का और श्रीवेल्ला प्रसाद को नियुक्त किया गया है। कांग्रेस में स्क्रीनिंग कमेटी का काम विधानसभा सीटबार प्रत्याशियों का पैनल तैयार करना है। प्रत्याशियों के नाम के इस पैनल में से ही चुनाव में किसी एक को कांग्रेस इलेक्शन कमेटी की ओर से सिंबल प्रदान किया जाता है। बता दें लोकसभा चुनाव में भी मधुसूदन मिस्त्री महाराष्ट्र राज्य की स्क्रीनिंग कमेटी के मुखिया रहे चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में प्रत्याशियों का चयन इतना प्रभावी था कि पार्टी ने 17 में से 14 लोकसभा सीटों पर विजयी हासिल की थी।
मधुसूदन मिस्त्री इससे पहले भी मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों के चुनाव में पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी चेयरमैन की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उन्हें गांधी परिवार का बहुत करीबी माना जाता है। साल 2022 में कांग्रेस ने पार्टी अध्यक्ष चुनाव के संचालन का जिम्मा भी मुधसूदन मिस्त्री को ही सौंपा था।

वहीं राज्य विधानसभा चुनाव प्रबंधन के लिए कांग्रेस की ओर से संबंधित राज्यों में वॉर रूम का भी गठन किया जाता है। पार्टी के वॉर रूम के जरिए कांग्रेस हर सीट पर चुनाव प्रचार कैंपेन और मतदान प्रक्रिया की बारिकी से मॉनिटरिंग की जाती है। वॉर रूम में चुनाव से जुड़ी शिकायतों का भी निपटारा किया जाता है।

वॉर रूम की जिम्मेदारी संभालेंगे शशिकांत सेंथिल

महाराष्ट्र में कांग्रेस की ओर से शशिकांत सेंथिल को वॉर रूम की जिम्मेदारी सौंपी है। शशिकांत सेंथिल को महाराष्ट्र कांग्रेस के वॉर रूम प्रभारी बनाए गए है। बता दें इससे पहले सेंथिल कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भी यह जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इसके बाद लोकसभा चुनाव में भी उनको वॉर रूम प्रभारी बनाया गया था। आईएएस की नौकरी छोड़ सियासत में आने वाले शशिकांत सेंथिल फिलहाल तमिलनाडु की त्रिवल्लुर सीट से लोकसभा सांसद चुनकर आए हैं। उनको शुरू में तमिलनाडु कांग्रेस उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी। हालांकि फिर उन्हें पार्टी की ओर से चुनावी राज्यों में वॉर रूम का जिम्मा सौंपा गया।

पूर्व सीएम चव्हाण बनाएंगे कांग्रेस का घोषणा पत्र

महाराष्ट्र में कांग्रेस की ओर से चुनावी मेनिफेस्टो तैयार करने की जिम्मेदारी राज्य के पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण को दी गई है। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले की ओर से इसकी घोषणा की गई है। बता दें किसी भी पार्टी के लिए चुनाव की जीत-हार में उसके घोषणा पत्र की बड़ी भूमिका होती है। जनता उसके मेनिफेस्टो के मुद्दे पर ही वोट करती है। पृथ्वीराज चौहान विधानसभा चुनाव के समय पर्दे के पीछे रहकर काम करने वाले नेताओं के रूप में जाने जाते हैं। महाराष्ट्र में सीएम बनने से पहले चौहान प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यस्तर के मंत्री थे। हालिया लोकसभा चुनाव में भी उन्हें प्रचार समिति का अध्यक्ष कांग्रेस ने बनाया था। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने समिति की घोषणा करते हुए चौहान पर पड़ा भरोसा जाता है। बता दे किसी भी चुनाव में पार्टी की हर वर्ष जीत में मेनिफेस्टो यानी चुनावी घोषणा पत्र की भूमिका होती है। जनता मेनिफेस्टो के मुद्दों पर ही पार्टी को वोट करती है। हाल ही में हुए कई राज्य के चुनाव में कांग्रेस को अपने मेनिफेस्टो की वजह से जीत मिली थी।

  • कॉर्डिनेशन का काम देखेंगे रमेश चेन्निथल्ला
  • कांग्रेस महाराष्ट्र में शिवसेना यूबीटी और एनसीपी शरद के साथ लड़ेगी चुनाव
  • तीनों दलों के बीच कॉर्डिनेशन का जिम्मा रमेश चेन्निथल्ला को सौंपा
  • चेन्निथल्ला महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रभारी भी हैं

महाराष्ट्र में कांग्रेस ने रमेश चेन्निथला को समन्वय का काम सौंपा गया है। महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी इस बार शिवसेना यूटीवी और एनसीपी शरद पवार वाली पार्टी के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव मैदान में उतरेगी। ऐसे में कांग्रेस की ओर से तीनों दलों के बीच समन्वय का जुम्मा रमेश चेन्निथला को सौंपा गया है। रमेश चेन्निथला महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। केरल के रहने वाले रमेश चेन्निथला को पार्टी संगठन में काम करने का खासा अनुभव है। संगठन के नेता माने जाते हैं। केरल कांग्रेस के अध्यक्ष भी रमेश चेन्निथला रह चुके हैं। इससे इसके अतिरिक्त नेता प्रतिपक्ष और केरल सरकार में मंत्री की जिम्मेदारी भी वह उठा चुके हैं। बता दे लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया था। उसके बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से इंडिया गठबंधन ने राज्य में एनडीए को पराजित किया था। जिसमें रमेश चेन्निथला उस समय भी महाराष्ट्र में कांग्रेस के प्रभारी थे।

Post Views: 241
Tags: #Congress Election Committee #Maharashtra Assembly Election#Congress Screening Committee Chairman
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version