Tuesday, March 10, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

हरियाणा में कांग्रेस की हार का महाराष्ट्र,झारखंड पर पड़ेगा यह असर …UP में अखिलेश ने बनाई यह रणनीति…

DigitalDesk by DigitalDesk
October 9, 2024
in उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मुख्य समाचार, राजनीति
0
हरियाणा में कांग्रेस की हार का महाराष्ट्र,झारखंड पर पड़ेगा यह असर …UP में अखिलेश ने बनाई यह रणनीति…
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

हरियाणा में कांग्रेस की हार का महाराष्ट्र,झारखंड पर पड़ेगा यह असर …UP में अखिलेश ने बनाई यह रणनीति…

खत्म हुई कांग्रेस की बार्गेनिंग पावर
लोकसभा चुनाव 2024 के बाद कांग्रेस नेताओं को हरियाणा सभा चुनाव से बड़ी उम्मीद थी। कांग्रेस को यकीन था कि हरियाणा चुनाव में राहुल गांधी का करिश्मा चलेगा। लेकिन, कांग्रेस की हार पर अब गठबंधन में उसके सहयोगी दल भी तंज कसते नजर आ रहे हैं। शिवसेना यूटीबी की ओर से तो कांग्रेस को नसीहत ही दी गई । हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के साथ कांग्रेस के अरमानों पर पानी फिर गया है। बीजेपी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। हरियाणा में कांग्रेस की हार का प्रभाव झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के साथ ही UP में 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव पर भी नजर आएगा। कांग्रेस अब तक इन चुनाव में सहयोगियों से अधिक सीट मांग रही रही थी, लेकिन अब उसकी बार्गेनिंग पॉवर अब कम हो गई है।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:तेल की कीमतों पर लगाम की कोशिश…अमेरिकी-इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या 1300 से अधिक..

March 10, 2026
Mojtaba as new supreme leader: ईरान में सत्ता परिवर्तन के बीच युद्ध तेज, मोजतबा खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर; तेल 100 डॉलर पार

Mojtaba as new supreme leader: ईरान में सत्ता परिवर्तन के बीच युद्ध तेज, मोजतबा खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर; तेल 100 डॉलर पार

March 9, 2026

लोकसभा चुनाव 2024 के बाद कांग्रेस को हरियाणा में बहुत उम्मीद नजर नजर आ रही थी।
लोकसभा चुनाव में बीजेपी के जीत के रथ को रोकने वाली कांग्रेस को यह यकीन था कि इस बार हरियाणा विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी का करिश्मा चलेगा, लेकिन नतीजों में बीजेपी एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में लौट आई।

हरियाणा की हार … महाराष्ट्र पर असर
हरियाणा विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस की हार पर सबसे पहले शिवसेना उद्धव गुट ने प्रतिक्रिया दी है। पार्टी की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कांग्रेस हमेशा बीजेपी से सीधी फाइट में कमजोर पड़ जाती है। उसे अपनी रणनीति एक बार फिर बदलना होगी। प्रियंका चतुर्वेदी ने इशारों-इशारों में साफ कह दिया कि कांग्रेस चुनाव के दौरान सीधे मुकाबले में बीजेपी को परास्त नहीं पाती है। अब गौर करने ने वाली बात है कि प्रियंका चतुर्वेदी ने आखिरकार कांग्रेस पर निशाना क्यों साधा? इसका जवाब महाराष्ट्र में कांग्रेस की ओर से विधानसभा चुनाव से पहले मांगी जा रही सीटों में मिलता है। बता दे नवंबर दिसंबर में महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने हैं। पिछली बार कांग्रेस एनसीपी के साथ मिलकर चुनाव के मैदान की थी। कांग्रेस ने महाराष्ट्र में 125 प्रत्याशी उतारे थे लेकिन उसे 44 सीटों पर ही जीत मिली थी। वहीं एनसीपी के 125 प्रत्याशी में से 54 सीटों पर जीत मिली थी।

पिछली बार 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र में राजनीतिक तस्वीर ही बदली है। अब कांग्रेस का चुनाव में गठबंधन एनसीपी (शरद पवार) और शिवसेना (उद्धव) गुट के साथ है। वहीं शिवसेना और बीजेपी ने साथ मिलकर 2019 में विधानसभा की 124 सीट पर चुनाव लड़ा था। इस बार सीटों का बंटवारा उलझ गया है। तीनों दलों में सबसे अधिक सीट सीट लेने की होड़ मची है। कांग्रेस को उम्मीद थी कि हरियाणा चुनाव मैं उसकी जीत होती है तो उसकी बार्गेनिंग पॉवर बढ़ जाएगी, लेकिन हरियाणा विधानसभा के चुनाव में मिली हार ने कांग्रेस को बैकफुट पर लाकर खड़ा कर दिया है। ऐसे में मौके का फायदा उठाकर शिवसेना उद्धव गुट फ्रंटफुट पर आ गई है और उसने कांग्रेस को यह बताना शुरू कर दिया है कि बगैर सहयोगियों के कांग्रेस चुनाव में बीजेपी को हरा नहीं पाती है।

हरियाणा की हार झारखंड में कांग्रेस बेजार
हरियाणा विधानसभा के नतीजों का का प्रभाव झारखंड विधानसभा के चुनाव पर भी पड़ना तय माना जा रहा है । हालांकि, झारखंड में पहले से ही हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा JMM बड़े भाई की भूमिका में है, लेकिन इस बार के चुनाव में कांग्रेस ज्यादा सीट मांग रही थी। 2019 के विधानसभा चुनाव में 41 सीट पर JMM तो कांग्रेस 31 सीट पर चुनाव लड़ी थी, जबकि आरजेडी के खाते में 7 सीटें आईं थीं। 31 सीट में से कांग्रेस महज 16 सीट जीत पाई थी। 2019 के परफॉर्मेंस को देख तो वैसे भी JMM ने कांग्रेस को ज्यादा सीट न देने का मन बना लिया था हालांकि लोकसभा चुनाव के नतीजों से उत्साहित कांग्रेस ने 33 सीट मांगी थीं। अब हरियाणा के नतीजों ने शिवसेना (उद्धव) की ही तरह JMM को भी मौका दे दिया है कि कांग्रेस की बार्गेनिंग पॉवर को कम कर दिया जाए। JMM अब वह कांग्रेस को विधानसभा की 31 सीटें ही देने की अपनी रणनीति पर कायम रह सकती है। UP उपचुनाव में कांग्रेस को कितनी सीटें मिलेंगी?

कांग्रेस को हरियाणा में हार का सबसे अधिक असर उत्तर प्रदेश में उठाना पड़ सकता सकता है।
दरअसल हरियाणा के चुनाव में कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को हरियाणा में यह कह कर सीट देने से इनकार कर दिया था कि यहां उनका जनाधार नहीं है हरियाणा विधानसभा चुनाव और उसके नतीजों से पहले यूपी की 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में एक तरह से तलवार खिंची हुई थी कांग्रेस उप चुनाव में 5 सीट मांग रही थी अब हरियाणा में मिली हार के बाद कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी परेशानी यह है कि वह किस मुंह से सीट मांगेगी वहीं दूसरी ओर हरियाणा में गठबंधन के तहत पार्टी को सीट न मिलने पर अखिलेश यादव मोन रह गए थे गए थे, लेकिन अब अखिलेश यादव इसका बदला यूपी में लेने से चूकेंगे या नहीं? हालांकि यह देखने वाली बात होगी कि वे कांग्रेस को कितनी सीट देते हैं ।।

 

Post Views: 362
Tags: #Hariyana #Rahulgandhi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version