शशि थरूर ने एस बार लक्ष्मण रेखा पार कर दी है। ये मानना है कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का। कांग्रेस में शशि थरूर को लेकर कश्मकश चल रही है। भारत पाकिस्तान के बीच तनाव से लेकर सीज फायर तक जो हालात रहे उस पर थरूर के सोशल मीडिया अकाउंट को देखकर सवाल खड़ा होता है कि- क्या ये कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का अकाउंट है क्योंकि अकाउंट से जो पोस्ट हो रही थी वो कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से मेल नहीं खाती । इस मसले पर पार्टी के कुछ नेता शशि थरूर से नाराज हैं। बुधवार को कांग्रेस नेताओं जयराम रमेश और पवन खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें थरूर के एक बयान पर सवाल पूछा गया। थरूर ने कहा था कि भारत कभी भी पाकिस्तान के साथ अपने मुद्दों पर किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता को स्वीकार नहीं करेगा। इस पर जयराम रमेश ने कहा, ‘यह उनकी राय है। जब थरूर साहब बोलते हैं, तो यह पार्टी की राय नहीं होती है।’ दरअसल शशि थरूर लगभग छह महीने से पार्टी लाइन से अलग जा रहे है। थरूर के सोसळ मीडिया पोस्ट सीधे सीधे इस बात की तरफ इशारा भी कर रहे है। खासकर भारत पाकिस्तान के बीच तनाव के समय लगातार सरकार के पक्ष में शशि थरूर की पोस्ट आ रही थी फिर मामला पहलगाम अटैक का हो या फिर सीज फायर या फिर अमेरिका की मध्यस्थता सभी में थरूर स पार्टी लाइन से हटकर बयान दिए।
Congress में शशि थरूर को लेकर कश्मकश जारी
-
By DigitalDesk
- Categories: स्पेशल
- Tags: # Nationalist Congress Party
Related Content
रावण की आखिरी 3 सीख: मरते-मरते शत्रु को दे गया जीवन का सबसे बड़ा ज्ञान, आज भी प्रासंगिक हैं ये बातें!
By
DigitalDesk
October 20, 2026
दशहरा 2026: विजयादशमी आज... जानिए रावण दहन का शुभ मुहूर्त और शमी पूजा का महत्व
By
DigitalDesk
October 20, 2026
रावण: दस सिर, अपार ज्ञान और अहंकार की एक भूल! आखिर क्यों अपनी ही शक्तियों का शिकार बना लंकापति?
By
DigitalDesk
October 19, 2026
दशहरा 2026: रावण दहन से आगे विजयादशमी की कहानी, बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व
By
DigitalDesk
October 19, 2026
विजयादशमी पर शस्त्र पूजन: मोहन यादव सरकार का शक्ति संदेश, परंपरा के साथ सुरक्षा और सुशासन का संकल्प
By
DigitalDesk
October 19, 2026