शशि थरूर ने एस बार लक्ष्मण रेखा पार कर दी है। ये मानना है कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का। कांग्रेस में शशि थरूर को लेकर कश्मकश चल रही है। भारत पाकिस्तान के बीच तनाव से लेकर सीज फायर तक जो हालात रहे उस पर थरूर के सोशल मीडिया अकाउंट को देखकर सवाल खड़ा होता है कि- क्या ये कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का अकाउंट है क्योंकि अकाउंट से जो पोस्ट हो रही थी वो कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से मेल नहीं खाती । इस मसले पर पार्टी के कुछ नेता शशि थरूर से नाराज हैं। बुधवार को कांग्रेस नेताओं जयराम रमेश और पवन खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें थरूर के एक बयान पर सवाल पूछा गया। थरूर ने कहा था कि भारत कभी भी पाकिस्तान के साथ अपने मुद्दों पर किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता को स्वीकार नहीं करेगा। इस पर जयराम रमेश ने कहा, ‘यह उनकी राय है। जब थरूर साहब बोलते हैं, तो यह पार्टी की राय नहीं होती है।’ दरअसल शशि थरूर लगभग छह महीने से पार्टी लाइन से अलग जा रहे है। थरूर के सोसळ मीडिया पोस्ट सीधे सीधे इस बात की तरफ इशारा भी कर रहे है। खासकर भारत पाकिस्तान के बीच तनाव के समय लगातार सरकार के पक्ष में शशि थरूर की पोस्ट आ रही थी फिर मामला पहलगाम अटैक का हो या फिर सीज फायर या फिर अमेरिका की मध्यस्थता सभी में थरूर स पार्टी लाइन से हटकर बयान दिए।
Congress में शशि थरूर को लेकर कश्मकश जारी
-
By DigitalDesk
- Categories: स्पेशल
- Tags: # Nationalist Congress Party
Related Content
टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत: इंग्लैंड से 5 मार्च को महामुकाबला
By
DigitalDesk
March 2, 2026
ग्रहों की स्थिति के अनुसार विस्तृत भविष्यफल: मेष में चंद्रमा का गोचर ऊर्जा बढ़ा रहा है...जानें किन राशियों पर आज है शनि की दृष्टि
By
DigitalDesk
February 28, 2026
Indian Railways: ने तकनीकी के सहारे सफर को और बनाया आसान भारतीय रेल्वे इस तरह से ट्रेन में करेगी भीड मैनेजमेंट
By
DigitalDesk
February 21, 2026
2026–27 की राष्ट्रीय राजनीति का ट्रेलर हैं राज्यसभा की 37 सीटों पर होने वाले चुनाव
By
DigitalDesk
February 21, 2026
1 अप्रैल 2026 से देशभर में लागू होगा आयकर को लेकर ये नया कानून...जानें इसकी बारिकियां
By
DigitalDesk
February 21, 2026