Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home स्पेशल

बंगाली और गैर बंगाली में उलझा हार जीत का समीकरण

DigitalDesk by DigitalDesk
March 25, 2024
in स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बंगाली और गैर बंगाली में उलझा हार जीत का समीकरण
लोकसभा चुनावों में बंगाल वो राज्य है जिसमें इंडिया गठबंधन से अलग टीएमसी बीजेपी को सीधी टक्कर दे रही है। बंगाल विधानसभा चुनावों के समय से ही बंगाली औऱ गैर बंगाली का मुद्दा जनता के बीच आ चुका था। अब अटकलें है कि लोकसभा चुनाव में ये बड़ा मुद्दा बनेगा। राजनैतिक जानकार मानते हैं कि लोकसभा चुनावों में इसी को मुद्दा बनाकर बीजेपी टीएमसी को टक्कर देगी। क्योंकि लोकसभा की कई ऐसी सीटें है जिसपर हिंदी भाषी वोटर हार और जीत को तय करता है।

हिंदी भाषी वोटर को साधने की कोशिश
बंगाल में ममता बेनर्जी को टक्कर देने के लिए बीजेपी नान बंगाली वोटर को साधने में जुटी है। हांलाकि टीएमसी दावा कर रही है कि टीएमसी बंगाली और नान बंगाली को लेकर कोई भेदभाव नहीं ऱखा है। टीएमसी के लिए जिस तरह से बंगाली वोटर जरूरी है उसी तरह नान बंगाली वोटर भी। वहीं जानकार मानते है कि अगर बीजेपी हिंदी भाषी या नान बंगाली वोटर को साधन में सफल रही तो टीएमसी के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है। क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी के करिश्माई व्यक्तित्व के साथ अगर हिदीं भाषी वोटर गया तो राम मंदिर सीएए और ज्ञानवापी के अलावा संदेश खाली जैसे मुद्दे भी हिंदी भाषी वोटर को एक साथ ला सकते है। ऐसी हालत में लोकसभा चुनावों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है।

Related posts

Auto Draft

टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत: इंग्लैंड से 5 मार्च को महामुकाबला

March 2, 2026
RASIFAL today

ग्रहों की स्थिति के अनुसार विस्तृत भविष्यफल: मेष में चंद्रमा का गोचर ऊर्जा बढ़ा रहा है…जानें किन राशियों पर आज है शनि की दृष्टि

February 28, 2026

कई सीटों पर हिंदी भाषी वोटर का दबदबा
बंगाल की कई सीटों पर हिंदी भाषी वोटरों को दबदबा है। कहा जा सकता है कि इन सीटों पर हिंदीभाषी वोटर ही निर्णायक भूमिका में होते हैं। आंकड़ों के मुताबिक कलकत्ता, सिलगुडी, आसनसोल,दुर्गापुर, पूरूलिया, खडगपुर, और 24 परगना ये वो जिले हैं जिन पर हिंद भाषी वोटर ज्यादा है । यही कारण है कि टीएमसी, बीजेपी और कांग्रेस तीनों ही इन सीटों पर अपने अपने ढंग से समीकरण साधने में लगी है।

टीएमसी बने रहना चाहती है सबसे बड़ा दल
टीएमसी की सत्ता तो पश्चिम बंगाल में है ही लेकिन अब लोकसभा चुनाव में भी वो सबसे बड़े दल का तमगा अपने पास रखना चाहती है। 2019के लोकसभा चुनावों में टीएमसी को 22 सीटें मिली थी और बीजेपी को 18 वहीं कांग्रेस के खाते में केवल दो सीटें आई। अब टीएमसी इस आंकडे को तीस से ज्यादा ले जाना चाहती है। वहीं इंडिया गठबंधन से अलग होकर चुनाव लड़ने पर भी टीएमसी को उम्मीद है की उसकी झोली में ज्यादा सीटें आऐगी। वहीं बंगाल में बीजेपी विधानसभा चुनावों में मजबत विपक्ष बनकर उभरी थी, अब देखना होगा कि बंगाली और गैर बंगाली के मुद्दे के आने के बाद लोकसभा में कौन सा दल सबसे ज्यादा सीटें पाता है।

Post Views: 207
Tags: #Mamta Banerjee
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version