Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

सियासी दबाव में असहज बनी रहेगी गठबंधन सरकार…! बजट में लाना होगी मोदी 3.O सरकार को राजकोषीय मजबूती

DigitalDesk by DigitalDesk
June 8, 2024
in दिल्ली, बिजनेस, मुख्य समाचार, संपादक की पसंद
0
Coalition government will be uncomfortable under political pressure Modi 3.O government will have to bring fiscal strength in the budget
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

देश में लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब नई सरकार के गठन ​की प्रक्रिया जारी है। इसमें खास बात यह है कि जब केन्द्र की नई सरकार अपना कामकाज संभालेगी तो उसे राजनीतिक मोर्चे पर भले ही दुविधा में रहे लेकिन आर्थिक मोर्चे पर अपने को बहुत ज्यादा सहज स्थिति में पाएगी।

  • 2023-24 में अर्थव्यवस्था ने किया उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन
  • सकल घरेलू उत्पाद में करीब 8.2 फीसदी की वृद्धि
  • अर्थव्यवस्था 7 फीसदी या इससे ज्यादा की दर से आगे बढ़ी
  • बढ़ती महंगाई दर कर सकती है नई सरकार को परेशान

दरअसल राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की ओर से पिछले सप्ताह जारी किये गये आंकड़ों पर गौर करें तो पता चलता है कि वित्त वर्ष 2023-24 में भारतीय अर्थव्यवस्था ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। सकल घरेलू उत्पाद में करीब 8.2 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि पिछले साल इसमें सात फीसदी की बढ़त हुई थी। इसका मतलब है कि अर्थव्यवस्था पिछले तीन साल में लगातार 7 फीसदी या इससे ज्यादा की दर से आगे बढ़ी है। आरबीआई सहित कई अनुमानों से यह स्पष्ट हो जाता है कि वर्तमान में भी वृद्धि दर करीब 7 प्रतिशत के आसपास रहने की उम्मीद है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

सबसे अहम यह है कि केन्द्र सरकार के राजकोषीय मजबूती की ओर कदम बढ़ाने के बाद अर्थव्यवस्था उच्च् दर से आगे बढ़ती नजर आ रही है। वित्त विभाग के आंकडों पर गौर करें तो टैक्स कलेक्शन में अच्छी वृद्धि की वजह से वित्त वर्ष 2023-24 में राजकोषीय घाटा जीडीपी के 5.6 फीसदी पर है, जबकि अंतरिम बजट के संशोधित अनुमानों में इसके 5.8 फीसदी तक रहने की बात कही गई थी।

आर्थिक वृद्धि और राजकोषीय स्थिति के अलावा अगली सरकार को इस तथ्य से भी राहत मिलेगी कि महंगाई के मोर्चे पर हालत में सुधार हो रहा है, हालांकि समग्र महंगाई दर अब भी भारतीय रिजर्व बैंक के लक्ष्य से अधिक है। लेकिन बैंकों और कॉरपोरेट का बहीखाता इस समय मजबूत स्थिति है। विदेशी मुद्रा भंडार भी सहज स्थिति में है। पिछले कई साल में व्यापक आर्थिक स्थिरता को बढ़ाने के नीतिगत प्रयास सफल रहे हैं और हालत दस साल पहले से काफी अलग है।

2014 में मिली थी दबावों से जूझती अर्थ व्यवस्था

एनडीए सरकार ने पहली बार 2014 में कार्यभार संभाला था। भारतीय अर्थव्यवस्था के कई तरह के दबावों से जूझ रही थी। वैसे तो जीडीपी डिफ्लेटर और रियल व नॉमिनल ग्रोथ में अंतर के बारे में कुछ सवाल उठे हैं। कुल मिलाकर देखें तो देश की आर्थिक मजबूती को सभी स्वीकार कर रहे हैं। नॉमिनल जीडीपी के हिसाब से देखें तो भारत की अर्थव्यवस्था पिछले वित्त वर्ष में 9.6 फीसदी बढ़ी है, जबकि इसके एक साल पहले इसमें 14.2 फीसदी बढ़त हुई थी।

कोरोना महामारी के बाद अर्थ व्यवस्था में सुधार

इसके अलावा यह भी अहम है कि कोरोना महामारी के बाद अर्थव्यवस्था में सुधार काफी हद तक ऊंचे सरकारी खर्च की बदौलत हुआ है। जिस पर आगे अंकुश लगाने की जरूरत होगी। जब सरकार राजकोषीय मजबूती की दिशा में और कदम बढ़ाएगी। नई सरकार के लिए यही बेहतर होगा कि वह जुलाई में पेश होने वाले बजट में राजकोषीय मजबूती पर आगे बढ़ते हुए इसे जीडीपी के 3 फीसदी या कम पर लाने का एक संशोधित क्रमिक मार्ग पेश करे। इससे बाजार का भरोसा बढ़ेगा और निजी निवेश में सुधार लाने में मदद मिलेगी। मध्यम अवधि के लिए निजी निवेश में सुधार अर्थव्यवस्था में तरक्की का सबसे अहम कारक होगा।

Post Views: 150
Tags: #Budget 2023 #Nirmala sitaraman#Coalition government#Modi 3.O government#uncomfortable under political pressure
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version