सीएमजी मिड-ऑटम फेस्टिवल गाला की कार्यक्रम सूची जारी

25 सितंबर की सुबह चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के 2026 मिड-ऑटम
फेस्टिवल गाला की कार्यक्रम सूची जारी कर दी गई। इस साल का सीएमजी मिड-
ऑटम फेस्टिवल गाला चीन के आनहुई प्रांत के हुआइनान में आयोजित किया
जाएगा।

इस साल का गाला सौंदर्य, ईमानदारी, गीतात्मकता और रोमांस की कलात्मक
अवधारणा पर आधारित है। गाला को मून टूर एम्ब्रेसिंग द स्टार्स और
रेडिएंट ऑटम नाम के तीन अध्यायों में बांटा गया है। इनमें करीब 30 कार्यक्रम
शामिल हैं। इन कार्यक्रमों के जरिए प्राचीन सभ्यता और आधुनिक तकनीक,
ऐतिहासिक स्मृतियों और भविष्य की कल्पना को एक साथ जोड़ा गया है। इसके
साथ ही, पहाड़ों और नदियों की खूबसूरती के बीच राष्ट्र और लोगों की समृद्धि
को दर्शाने की कोशिश की गई है।

गाला का प्रसारण 25 सितंबर की रात 8 बजे से किया जाएगा। इसे सीसीटीवी-1,
सीसीटीवी-3, सीसीटीवी-4, सीसीटीवी-15 के अलावा 4K अल्ट्रा एचडी और 8K
अल्ट्रा एचडी चैनलों पर देखा जा सकेगा। इसके साथ ही, सीसीटीवी न्यूज,
सीसीटीवी वीडियो और सीसीटीवी.कॉम समेत नए मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी इसका
प्रसारण होगा।

इतना ही नहीं, सीएमजी की संबंधित रेडियो फ्रीक्वेंसी और विदेशी सोशल मीडिया
प्लेटफॉर्म के जरिए भी गाला को वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया,
न्यूजीलैंड, यूएई, मलेशिया, फिलीपींस, कंबोडिया, श्रीलंका, केन्या और कोलंबिया
समेत कई देशों के मुख्यधारा मीडिया के साथ-साथ चीन के हांगकांग और मकाऊ
में भी इसका प्रसारण किया जाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version