मेरठ-मुजफ्फरनगर में CM योगी ने की पुष्पवर्षा, गाज़ियाबाद में जलाभिषेक: सावन में कांवड़ियों को मिला मुख्यमंत्री का आशीर्वाद

CM Yogi showered flowers in Meerut Muzaffarnagar Kanwadis got the blessings of the Chief Minister in Sawan

मेरठ-मुजफ्फरनगर में CM योगी की पुष्पवर्षा, गाज़ियाबाद में जलाभिषेक: सावन में कांवड़ियों को मिला मुख्यमंत्री का आशीर्वाद

सावन के दसवें दिन सड़कों पर उमड़ा कांवड़ियों का सैलाब

सावन मास के दसवें दिन और रविवार को उत्तर प्रदेश की सड़कों पर कांवड़ियों का रेला उमड़ पड़ा। चारों ओर “हर हर महादेव” के जयघोष के साथ कांवड़ यात्रा पूरे जोश और भक्ति के माहौल में जारी रही। 21 जुलाई को सावन का दूसरा सोमवार होने के कारण श्रद्धालु बड़े पैमाने पर गंगाजल लेकर शिवालयों की ओर बढ़ रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा के प्रमुख मार्गों और आयोजनों में सहभागिता की।

आज सावन का रविवार है और सावन का 10वां दिन भी है। 21 जुलाई को सावन का दूसरा सोमवार है। यूपी में सड़कों और हाईवे पर कांवड़ियों का रेला उमड़ पड़ा है।इस बीच दिल्ली से राजधानी लखनउ लौटते समय सीएम योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में दूधेश्वर मंदिर में जलाभिषेक किया। इसके बाद बागपत में उन्होंने कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से पुष्प की वर्षा की। बता दें मुख्यमंत्री के इस कदम को एक सांकेतिक समर्थन के रूप में देखा जा रहा है। जहां राज्य सरकार एक ओर श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान कर रही है, वहीं दूसरी ओर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी सख्त निर्देश जारी कर रही है।

आज रविवार को मेरठ से पहले सीएम योगी गाजियाबाद पहुंचे। पूर्व से तय कार्यक्रम के अनुसार सीएम ने गाजियाबाद स्थित दूधेश्वर नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर परिसर में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया था। बता दें गाज़ियाबाद में सीएम योगी ने दूधेश्वरनाथ महादेव मंदिर पहुंचकर वहां उन्होंने ध्यान लगाया और जलाभिषेक किया। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंदिर में जलाभिषेक को लेकर की गई सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ पुलिस लाइन से हेलीकॉप्टर के जरिए मुजफ्फरनगर और मेरठ में कांवड़ रूट का निरीक्षण करने निकले, उउन्होंने शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा भी की।

कांवड़ यात्री को नहीं मिली हॉकी स्टिक, बेसबॉल बैट ले जाने की अनुमति

बता दें उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के दौरान DJ प्रतियोगिताओं में हुई मारपीट की घटनाओं के बाद प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। अब कांवड़ यात्री अपने साथ हॉकी स्टिक, बेसबॉल बैट जैसे किसी भी ऐसे सामान को नहीं ले जा सकेंगे जो हिंसा को बढ़ावा दे सकता है। प्रशासन का कहना है कि इस पाबंदी का उद्देश्य यात्रा में शांति, सुरक्षा और धार्मिक सौहार्द बनाए रखना है।
हालांकि, त्रिशूल जैसे धार्मिक प्रतीकों पर कोई रोक नहीं लगाई गई है। प्रशासन ने साफ किया है कि श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए केवल उन वस्तुओं को प्रतिबंधित किया गया है जो सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती हैं।

DJ वाहनों पर भी कार्रवाई, 55 सेटअप बदले गए
कांवड़ यात्रा के लिए DJ लेकर निकलने वाले वाहनों पर भी पुलिस ने सख्ती दिखाई। दादरी टोल चौकी और शिवाया टोल प्लाजा पर पुलिस ने DJ सेटअप से सुसज्जित लगभग 55 वाहनों की गहन जांच की। जांच में पाया गया कि कई DJ सेटअप 12 से 16 फीट तक ऊंचे थे, जिससे बिजली के तारों, ट्रैफिक और लोगों की सुरक्षा को खतरा हो सकता था। इस पर पुलिस ने मौके पर ही इन DJ सेटअप में तत्काल बदलाव करवाए और तय मानकों के अनुसार ही यात्रा की अनुमति दी।

यात्रा मार्गों पर निगरानी, किसी भी घटना पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश

प्रशासन ने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि कांवड़ यात्रा मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाए। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा, प्रशासन ने कांवड़ यात्रियों से अपील की है कि वे शांति, अनुशासन और भक्ति के साथ यात्रा पूरी करें और ऐसा कोई कार्य न करें जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित हो।

Exit mobile version