विदेशी आक्रांताओं को आदर्श मानने वालों को CM योगी आदित्यनाथ ने दी ये सलाह…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘विदेशी आक्रांताओं को आदर्श मानने वालों को दी सलाह दी है। मुख्यमंत्री ने कानपुर के बिठूर महोत्सव के दौरान कहा कि जिन लोगों को भारत और भारतीयता से नफरत है। जो देश के महान पुरूषों और स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान नहीं कर सकते। ऐसे लोगों का इस देश में कोई स्थान नहीं है। CM योगी ने भारतीय संस्कृति और आस्था पर हमला करने वालों की कड़ी निंदा की है।
इन लोगों को भारत और भारतीयता से नफरत
ये नहीं कर सकते देश के महान पुरूषों और स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान
ऐसे लोगों का इस देश में कोई स्थान नहीं
औरंगजेब की कब्र विवाद के बीच UP के सीएम योगी ने कहा ऐसे लोगों की हरकतें माफ करने लायक नहीं है। मुख्यमंत्री योगी ने बीठूर महोत्सव के दौरान स्पष्ट शब्दों में कहा इस देश में भारत और भारतीयता से नफरत करने वाले लोगों के लिए स्थान नहीं हो सकता। जो लोग देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों और देश के महापुरूषों का सम्मान नहीं कर सकते, वो लोग इस देश और इस समाज का हिस्सा नहीं हो सकते।
CM योगी ने कहा विदेशी आक्रांताओं को आदर्श मानने वालों को सोचने की आवश्यकता है। योगी आदित्यनाथ ने उन लोगों की निन्दा की, जिन्होंने ऐतिहासिक रूप से भारत की संस्कृति,आस्था और भारत के मान को उनके मुताबिक नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा आक्रांताओं और उन विदेशी हमलावरों को अपना आइकन बनाना देश के विमर्श का हिस्सा कतई नहीं होना चाहिए।
मुख्यमंत्री योगी ने इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुभिंटो के एक बयान का उल्लेख करते हुए कहा कि इंडोनेशिया अगर दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम बहुल देश होते हुए भी भारतीयता को अपने अस्तित्व का हिस्सा मानता है, तो भारत में विदेशी आक्रांताओं को आदर्श मानने वालों के लिए यह एक सोचने वाली बात है।
योगी आदित्यनाथ ने भारत के महान योद्धाओं जैसे महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी महाराज और गुरु गोविंद सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा “इन महान योद्धाओं का सम्मान करना चाहिए, उनकी कोशिशों को समझना जरूरी है।जिससे भारत का गौरव बढ़ सके।