Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

सतपुड़ा भवन में लगी आग:EOW और लोकायुक्त में हुई शिकायतों की जांच की फाइलें जलीं!

DigitalDesk by DigitalDesk
June 13, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य, स्पेशल
0
Satpura Bhavan fire
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

अभी तब आपने सतपुड़ा के जंगल में ही आग लगने की घटना देखी और सुनी होगी। लेकिन यहां भोपाल में सतपुड़ा भवन में लगी आग ने लोगों को शंका में डाल दिया है। दरअसल सोमवार सतपुड़ा भवन में शाम चार बजे लगी आग ने भीषण रूप ले लिया। तीसरी मंजिल पर स्थित जनजातीय कार्य विभाग में यह आग लगी थी जो सबसे ऊपर छठवीं मंजिल तक पहुंच गई। इस आग को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की ओर से राज्य सरकार पर कई आरोप लगाए हैं। विपक्ष का कहना है इस आग में घपले घोटाले के सबूत जलाए गए हैं। जांच का विषय यह भी होना चाहिए कि आग कैसे लगी और आगे में कौन कौन से फाइलें जलकर राख हुई हेैं।

  • सतपुड़ा भवन में लगी आग
  •  फाइलों के जलने की आशंका
  •  आग बुझाने में लगी 20 गाड़ियां
  •  सीएम ने की कार्रवाई की मॉनिटरिंग
  •  तीसरी मंजिल से शुरू हुई थी आग

तीसरी से छठवीं मंजिल तक पहुंची आग की लपटेें

बता दें सतपुड़ा भवन की चौथी, पांचवीं और छठवीं मंजिल में स्वास्थ्य विभाग का कार्यालय बने हुए हैं। इस कार्यालयों में रखा अधिकांश फर्नीचर और दूसरा सामान जलकर खाक हो गया। कई जरूरी दस्तावेज फाइलों के साथ कंप्यूटर भी जल कर राख हो गए। इस आगजनी की सूचना मिलते ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आर्मी और तेल कंपनियों की भी मदद मांगी।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

सीएम लेते रहे पल पल की जानकारी

सीएम श‍िवराज सिंह चौहान सतपुड़ा भवन में लगी आग बुझाने की लगातार मॉनिटरिंग करते रहे। सीएम के निर्देश पर आग बुझाने के समुचित और शीघ्र व्यवस्थाएं की गई। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासन ने नगर निगम के साथ आर्मी, आईओसीएल, बीपीसीएल, एयरपोर्ट, सीआईएसएफ, भेल, मंडीदीप और रायसेन से फायर ब्रिगेड कॉल कर ली गई है। फायर ब्रिगेड को लाने के लिए भोपाल में ट्रैफिक रूट भी क्लीयर किया गया। बता दें भोपाल में वल्लभ भवन के सामने स्थित सतपुड़ा भवन में सोमवार शाम को आग लग गई थी। तीसरी मंजिल पर लगी इतनी भयानक थी कि आग बढ़कर छठवीं मंजिल तक पहुंच गई। वहीं, आग लगने के कारण बिल्डिंग में लगे 30 से ज्यादा एसी में ब्लास्ट हो गए। जिससे आग और भड़क गई। आग लगने के बाद सतपुड़ा भवन में हड़कंप की स्थिति बन गई। पूरी बिल्डिंग में धुआं भर गया। सुरक्षा के लिहाज से बिल्डिंग को खाली करा लिया गया। परिसर में अधिकारी-कर्मचारियों की भीड़ लग गई। यहां दमकल की गाड़ियां आग पर काबू करने की जुटी रहीं एसडीईआरएफ की टीम भी पहुंचीं साथ ही CISF की टीम भी पहुंची। फिलहाल, आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है।

शिकायतों की जांच की फाइलें जलीं

स्वास्थ्य विभाग की एडिशनल डायरेक्टर मल्लिका नागर ने बताया कि आग बुझाने का काम किया जा रहा है। इसके बाद नुकसान के बारे में आंकलन हो पाएगा। वहीं अग्निकांड में सतपुड़ा भवन की चौथी मंजिल पर EOW और लोकायुक्त में हुई शिकायतों की जांच की फाइलें भी जल गई। साथ ही ट्राइबल और हेल्थ डिपार्टमेंट समेत कुछ अन्य विभागों के महत्वपूर्ण दस्तावेज जलने की भी आशंका है।

आम आदमी पार्टी ने उठाए सवाल

वहीं, सतपुड़ा भवन में लगी आग को लेकर आम आदमी पार्टी ने सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सतपुड़ा भवन में लगी आग से सवाल खड़े हो रहे हैं। आप नेता अतुल शर्मा ने कहा कि सरकार और उसके इशारों पर काम करने वाले अफसर समझ चुके हैं कि भाजपा की सरकार जाने वाली है। सरकार के जाने से पहले सारे गड़बड़ियों, घोटालों के सबूत मिटा दिए गए है।

Post Views: 139
Tags: cm ShivrajCongressEOWinvestigation fileLokayuktaSatpura building fire
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version