असम के मुख्यमंत्री हेमंत विस्वा सरमा Himanta Biswa Sarma ने दावा किया है कि प्रदेश में एक साथ अचानक पांच हजार सोशल मीडिया अकाउंट एक्टिव हो गए है। उन्होंने ये भी दावा किया है कि इनमें से ज्यादातर इस्लामिक देशों से ऑपरेट हो रहे हैं। राज्य सरकार ने इन अकाउंट की जांच करने के लिए एसआईटी का गठन किया है। एसआईटी सितंबर में रिपोर्ट सौंपेगी।
क्या है पूरा मामला
असम के मुख्यमंत्री हेमंत विस्वा सरमा ने दावा किया है कि असम में अचानक ही एक साथ 5000 सोसळ मीडिया अकाउंट एक्टिव हो गए है। ये अकाउंट 47 अलग अलग देशों से ऑपरेट हो रहे हैं। इसमे ज्यादातर पाकिस्तान और बांग्लादेश से ऑपरेट हो रहे हैं। इन अकाउंट के कंटेट को देखे तो लगता है कि असम कांग्रेस के किसी एक ही नेता को प्रमोट किया जा रहा है। असम के मुख्यमंत्री ने नाम तो नहीं लिया लेकिन इस बात का साफ इशारा किया कि ये अकाउंट असम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गौरव गौगई के लिए बनाए गए है। इन अकाउंट में कांग्रेस के एक नेता गौरव गौगई के बारे में बातें होती है। इसमें दिल्ली कांग्रेस अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और राहुल गांधी , सोनिया गांधी प्रियंका गांधी को लेकर किसी तरह की टिपप्णी नहीं होती लेकिन असम कांग्रेस के एक नेता को इनके जरिए प्रमोट किया जा रहा है। असम पुलिस ने अकाउंट की जांच के लिए बकायदा एसआईटी (SIT) की गठन किया है। ये एसआईटी (SIT) 10 सितंबर को रिपोर्ट सौंपेगी।
असम चुनावों में विदेशी ताकतों का दखल की कोशिश
सीएम सरमा ने कहा कि ये अकाउंट्स असम कांग्रेस के प्रचार के लिए काम कर रहे हैं। इसके साथ साथ इन अकाउंट से इस्लामिक कट्टरता से जुड़े कंटेट भी शेयर हो रहे हैं। इसमें ईरान समर्थन , प्रो फिलिस्तीन और बागंलादेश के मोहम्मद युनुस से जुड़ी पोस्ट भी शेयर की जा रही है। सीएम हेमत विस्वा ने आशंका जताई कि प्रदेश के चुनाव में न अकाउंट्स के जरिए विदेशी ताकतों के दखल की कोशिश की जा रही है। चूंकि 2026 में असम में विधानसभा के चुनाव हैं ऐसे में ये सिर्फ एक राजनैतिक मुद्दा नहीं ब्लकि राष्ट्रीय सुरक्षा का विषय बन चुका है।
गौरव गोगई और उनकी पत्नी का हाथ हो सकता है इसमें
मुख्यमंत्री सरमा ने बताया कि वो फिलहाल पूरे मामले की जांच करा रहे हैं जांच रिपोर्ट सितंबर में आएगी। मुख्यमत्री को शक है कि ये सारे अकाउंट असम कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव गोगई की पत्नी एलिजाबेथ के संबंधित है। इससे पहले भी मुख्यमंत्री इसी तरह के आरोप लगा चुके हैं। साथ ही उन्होंने ये भी दावा किया है कि वो इसका खुलासा सितंबर में करेंगे।
प्रकाश कुमार पांडेय





