सीएम पुष्कर सिंह धामी का दावा….चारधाम यात्रियों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता…
हरिद्वार पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Chief Minister Pushkar Singh Dhami ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार चारधाम यात्रा में आने वाले हर यात्री की सुरक्षा को सर्वोपरि मानती है। उन्होंने कहा कि मानसून को लेकर राज्य प्रशासन की पूरी तैयारी है और मौसम विभाग की चेतावनियों के अनुसार यात्रा को समय-समय पर रोका भी जा रहा है ताकि कोई दुर्घटना न हो।
हरिद्वार पहुंचे सीएम धामी
चारधाम यात्रा को लेकर बोले सीएम
‘यात्रियों की सुरक्षा ही पहला उद्देश्य’
कांवड़ियों के स्वागत में कोई कमी नहीं
सीएम धामी ने कहा, “हमारा पहला उद्देश्य है कि चारधाम यात्रा करने वाला हर श्रद्धालु सुरक्षित घर लौटे।” उन्होंने यह भी बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। उन्होंने सभी शिवभक्तों का स्वागत करते हुए कहा कि वे सुखद अनुभव लेकर लौटें, यह सरकार का प्रयास है।
उन्होंने बताया कि यात्रा को दिव्य और भव्य बनाने के लिए सभी विभागों के साथ लगातार बैठकें की जा रही हैं। सरकार के चार साल पूरे होने पर सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में कई विकास कार्य और नवाचार हुए हैं, जिन्हें आगे भी जारी रखा जाएगा।