Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

सीएम नीतीश कुमार ने फुटपाथ पर चढ़कर बचाई जान,ये रहा पूरा मामला

जनता की परेशानी बढ़ा रहे बाइकर्स

DigitalDesk by DigitalDesk
June 15, 2023
in पटना, बिहार
0
सीएम नीतीश कुमार ने फुटपाथ पर चढ़कर बचाई जान,ये रहा पूरा मामला
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। जिस तरह से नीतीश के साथ घटना हुई है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आम आदमी सड़क पर चलते समय कितना सुरक्षित रहता होगा। मुख्यमंत्री नीतीश गुरुवार सुबह पटना में अपने आवास के पास सुबह टहलने के लिए निकले थे, तभी अचानक सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए बाइकर्स घुस गए। बाइक की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि मुख्यमंत्री ने खुद को बचाने के लिए फुटपाथ पर चढ़ना पड़ा।

जनता की परेशानी बढ़ा रहे बाइकर्स

पटना की सड़कों पर अक्सर तेज गति से बाइक चलाते और स्टंट करते हुए युवाओं को देखा जा सकता है। आम जनता इतनी परेशान है कि घर से निकलने से पहले उन्हे अपनी जान की चिंता होती है। इनके हौंसले इसलिए बढ़ रहे हैं कि पुलिस भी पूरी तरह इन स्टंटबाजों पर लगाम लगाने में कामयाब नहीं हुई है। आए दिन बाइकर्स द्वारा राहगीरों को टक्कर मारने की घटना सामने आती है। अब सीएम नीतीश कुमार के साथ भी ऐसी ही घटना हुई, तो पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

Related posts

केरल में मानसून का कहर तेज, 5 जिलों में सीजन का पहला रेड अलर्ट; प्रशासन ने जारी की सख्त चेतावनी

मौसम अपडेट: उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी से कुछ राहत…. दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में मानसून की गतिविधि

June 6, 2026
Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026

वीआईपी इलाके में बाइकर्स की धमाचौकड़ी

जहां सीएम नीतीश कुमार बाल बाल बचे हैं वो सर्कुलर रोड के पास की घटना है। ये वो इलाका है जहां अधिकांश वीआईपी रहते हैं।आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की पत्नी एवं पूर्व सीएम राबड़ी देवी का आवास भी यहीं है। बताया जा रहा है कि सर्कुलर रोड इलाके में आए दिन बाइकर्स की धमाचौकड़ी देखने को मिलती है। यहां कई राहगीर अब तक घटनाओं के शिकार हो चुके है।शिकायतों के बाद भी इन बाइकर्स पर लगाम नहीं लग रही है। पुलिस प्रशासन भी ऐसी शिकायतों की अनदेखी करता रहा है।

ये है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह अपने एक अणे मार्ग स्थित आवास से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले। सुबह लगभग 6.45 बजे तेज रफ्तार बाइकर्स आए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुरक्षा घेरे में घुस गए। देखते ही देखते उन्होंने सीएम को कट मारा और निकल गए। एक पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि बाइकर्स को देख मुख्यमंत्री नीतीश डर गए और तुरंत कूदकर फूटपाथ की ओर गए एवं अपनी जान बताई। मुख्यमंत्री नीतीश के एक तरफ हटने से बड़ा हादसा टल गया।

जांच में जुटी पुलिस

जैसे ही घटना की जानकारी मिली तुरंत पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा सहित तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि सुरक्षा कर्मियों ने दोनों बाइक सवार को हिरासत में ले लिया। पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए सचिवालय थाने लाई है। उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

Post Views: 289
Tags: #Bihar News
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version