मध्यप्रदेश में लाडली बहना योजना ने प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान किया है। Ladli Behan Yojana लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के साथ ही पोषण और आर्थिक स्वतंत्रता में सुधार करने के लिए सरकार की ओर से हर माह 1250 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। यह राशि उनके समग्र सशक्तिकरण में योगदान देती है। इस बार भी रक्षा बंधन पर Ladli Behan Yojana योजना के तहत सभी पात्र महिलाओं को शगुन के तौर पर 250 रुपये जोड़कर 1500 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। वहीं 2028 तक 1250 रुपये से बढ़ाकर यह राशि 3000 रुपये किये जाने का लक्ष्य राज्य की मोहन यादव सरकार ने रखा है। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव स्वयं पिछले दिनों प्रदेश के सिंगरौली जिले में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा कर चुके हैं कि दीपावली के बाद से Ladli Behan Yojana लाडली बहना योजना की राशि को बढ़ाकर 1500 रुपये किया जाएगा।
- लाडली बहना योजना….आज मिलेगी 26वीं किस्त
- इस बार भी मिलेगा बहनों को रक्षाबंधन पर 250 रुपये का शगुन
- दीपावली के बाद से मिलेंगे लाडली बहनों को 1500 रुपये
- 2028 तक राशि बढ़कर होगी 3000 रुपये प्रतिमाह
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शनिवार 12 जुलाई को उज्जैन जिले की ग्राम पंचायत नलवा से Ladli Behan Yojana लाडली बहना योजना के अंतर्गत लाभार्थी बहनों को जुलाई माह की 26वीं किश्त जारी करने वाले हैं। इस योजना के तहत 1 करोड़ 27 लाख महिलाओं को 1503.14 करोड़ रुपये की राशि सीधे उनके खातों में अंतरित की जाएगी। यह सिंगल क्लिक सिस्टम के जरिए होगा, जिससे पारदर्शिता और प्रक्रिया की गति बनी रहती है।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन और उज्जवला योजना के तहत भी राशि हस्तांतरण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 56 लाख 74 हजार सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के लिए 340 करोड़ रुपये, और 30 लाख से अधिक उज्जवला योजना की लाभार्थी बहनों को गैस सिलेंडर रिफलिंग के लिए 46.34 करोड़ रुपये की राशि भी एक ही मंच से हस्तांतरित करेंगे। इससे राज्य में गरीब, वंचित और महिलाओं को राहत देने की दिशा में एक और प्रभावी कदम उठाया जा रहा है।
निषादराज सम्मेलन: मछुआ समुदाय के लिए सौगातों की बौछार
आज के ही दिन उज्जैन स्थित कालिदास अकादमी में आयोजित राज्य स्तरीय निषादराज सम्मेलन में मुख्यमंत्री मछुआ समुदाय के लिए भी बड़ी घोषणाएं करेंगे। सम्मेलन में मुख्यमंत्री 152 करोड़ रुपये से अधिक के मछुआ कल्याण एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे और साथ ही हितलाभों का वितरण भी किया जाएगा। यह सम्मेलन राज्य सरकार की समावेशी विकास नीति का प्रतीक माना जा रहा है, जिसमें समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखकर योजनाएं चलाई जा रही हैं।
डिजिटल और पारदर्शी शासन का मॉडल पेश करेगा कार्यक्रम
सीएम डॉ.यादव द्वारा किए जा रहे यह एक-दिनीय कार्यक्रम केवल योजनाओं के लाभ वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मध्य प्रदेश सरकार की डिजिटल गवर्नेंस और सिंगल क्लिक लाभ वितरण प्रणाली की पारदर्शिता को भी दर्शाता है। सरकार का प्रयास है कि हर पात्र हितग्राही तक लाभ बिना किसी भेदभाव और देरी के पहुंचे, और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भ्रष्टाचार पर भी लगाम लगे।
महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा को मिल रही मजबूती
एमपी में Ladli Behan Yojana के माध्यम से महिलाओं को हर माह ₹1,000 से अधिक की आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिसका उद्देश्य आर्थिक आत्मनिर्भरता और सामाजिक भागीदारी को बढ़ाना है। वहीं, पेंशन और उज्जवला जैसी योजनाएं गरीब, वृद्ध, विधवा, दिव्यांग व अन्य वंचित तबकों को राहत देने का माध्यम हैं। मुख्यमंत्री का यह सामूहिक लाभ वितरण कार्यक्रम, विकास के साथ विश्वास की भावना को सुदृढ़ करता है।
एमपी के सीएम डॉ.मोहन यादव द्वारा उज्जैन में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में एक ही मंच से 1900 करोड़ से अधिक की राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी। यह पहल न केवल सरकार की जनहितकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को दर्शाती है, बल्कि डिजिटल गवर्नेंस, महिला सशक्तिकरण, और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में मध्य प्रदेश को अग्रणी राज्यों में भी स्थापित करती है।…प्रकाश कुमार पांडेय





