Wednesday, July 22, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

जल गंगा संवर्धन अभियान….सीएम डॉ.मोहन यादव ने दिये ये निर्देश…. अधिकारी बढ़ाएं जनभागीदारी…प्रदेश में होगा प्राचीन बावड़ियों का जीर्णोद्धार

DigitalDesk by DigitalDesk
May 3, 2025
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
CM Mohan Yadav reviewed the activities of Jal Ganga Samvardhan Abhiyan
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

जल गंगा संवर्धन अभियान….सीएम डॉ.मोहन यादव ने दिये ये निर्देश…. अधिकारी बढ़ाएं जनभागीदारी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है कि वे जन गंगा संवर्धन अभियान में कोई कोताही न करें। उन्होंने राज्य के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में चल रहे जल गंगा संवर्धन अभियान की गतिविधियों की समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिए हैं।साथ ही सीएम ने इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वालों को बधाई भी दी।

Related posts

Petrol diesel prices today

Petrol, diesel prices today, July 22:दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और दूसरे शहरों में देखें पेट्रोल और डीजल के ताज़ा रेट देखें

July 22, 2026
ISRO

ISRO Recruitment 2026: 462 अप्रेंटिस पदों के लिए 25 जुलाई को वॉक-इन ड्राइव। VSSC तिरुवनंतपुरम में 25 जुलाई, 2026 को वॉक-इन इंटरव्यू

July 22, 2026

मुख्यमंत्री निवास पर हुई एक अहम बैठक में सीएम ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की और वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सभी कलेक्टर्स को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने उद्योग और रोजगार वर्ष 2025 से संबंधित गतिविधियों के साथ एयर एंबुलेंस सेवा के संबंध में भी अधिकारियों से चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने जल गंगा संवर्धन अभियान को लेकर दिए निर्देश

  • जल स्रोतों का संरक्षण करना
  • स्थानीय जनप्रतिनिधि और आमजन को इससे जोड़ना।
  • स्वयं भी जल संरक्षण कार्यों का निरीक्षण करें अधिकारी दल
  • खेत-तालाब योजना के साथ कूप रिचार्ज कार्यों में भी तेजी लाई जाए।
  • प्रदेश में प्राचीन बावड़ियों के संरक्षण के काम भी किये जाएं।
  • सभी जिलों में सार्वजनिक प्याऊ की व्यवस्था की जाए।
  • सार्वजनिक प्याऊ की व्यवस्था करें
  • उनका सुचारू संचालन किया जाए
  • साथ ही नए प्याऊ भी प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं।
  • नदियों के जल उद्गम स्थलों की सूची तैयार करने
  • पौधरोपण करने के काम को तीव्रता के साथ करने के निर्देश दिए
  • नर्मदा परिक्रमा के साथ ही पंचक्रोशी यात्रा ही नहीं ओंकारेश्वर में नर्मदा परिक्रमा पथ से जुड़े सभी आवश्यक कार्य समय पर पूरे हो।

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने नर्मदा परिक्रमा पथ में आश्रय स्थलों को और अधिक बेहतर बनाने, वहां व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही नर्मदा परिक्रमा पथ के करीब 321 स्थानों की पोर्टल पर भी मैपिंग की गई। जिससे परिक्रमावासियों को ठहरने और भोजन आदि के साथ ही संतों के लिए यहां ध्यान कक्ष और कुटिया की व्यवस्था भी परिक्रमा पथ पर की है।

अभियान में अब तक करीब 21 लाख लोग की सहभागिता

राज्य के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने सभी कलेक्टर्स को जरुरी निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश में जल संरक्षण, जल को सहेजने और जल स्त्रोतों का भी संरक्षण करने के साथ नए जल स्त्रोतों का निर्माण कार्यों किये जाने में स्थानीय नागरिक भी भागीदारी पर जोर दिया। इस अभियान के तहत अब तक करीब 21 लाख लोग की सहभागिता सामने आ चुकी है। सीएम डॉ.मोहन यादव ने जल संवर्धन कार्यों में जनभागीदारी बढ़ाने के भी निर्देश अधिकारियों दिए। इस दौरान बैठक में अधिकारियों की ओर से बताया गया कि मध्य प्रदेश में खेत-तालाब योजना के माध्यम से करीब एक लाख हेक्टेयर सिंचाई सुविधा का सृजन करने में सफलता हासिल की है।

उल्लेखनीय है कि खेत तालाब निर्माण के लिए शासन की ओर से प्रति किसान 100 रूपए के व्यय पर मात्र 5 रूपए का वित्तीय भार आता है। मध्यप्रदेश में मौजूदा स्थिति में पूरे हुए करीब 23 हजार 494 कार्यों पर करीब 634 करोड़ रूपए खर्च किये गये हैं। प्रति किसान औसत लागत करीब 2.7 लाख रूपए आई है। मध्यप्रदेश में रिमोट सेंसिंग के जरिए 7 लाख कूपों की मैपिंग की जा चुकी है।

Post Views: 1,053
Tags: #CM Mohan Yadav#Jal Ganga Samvardhan Abhiyan
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version