पिता की पुण्यतिथि पर भावुक हुए CM मोहन यादव, बोले- पिताजी की सीख हर कदम पर कराती है उनका एहसास

CM Mohan Yadav emotional

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को अपने पूज्य पिता स्वर्गीय श्री पूनम चंद यादव की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने अपने पिता को जीवन का सबसे बड़ा प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके प्रति भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने भाव साझा करते हुए कहा कि शरीर नश्वर है, यह शाश्वत सत्य है, लेकिन पिता का सहज स्नेह स्मृतियों में, उनके दिए संस्कार व्यक्तित्व में और उनके आदर्श कर्मों में हमेशा जीवित रहते हैं।

उन्होंने कहा कि पिता की दी हुई सीख जीवन के हर कदम पर उनका एहसास कराती है। उनका मार्गदर्शन परिवार की अमूल्य विरासत है, जो कठिन समय में संबल देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके पिता का आशीर्वाद आज भी परिवार के जीवन-पथ को दिशा देने वाला प्रकाश पुंज है। पुण्यतिथि पर उन्होंने अपने पिता के श्रीचरणों में कोटि-कोटि प्रणाम करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Exit mobile version