Sunday, March 15, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

दिल्ली विधानसभा का चुनाव ‘रण’…जानें किस दल की कितनी तैयारी…दिल्ली पर राज करने की किसकी बारी

DigitalDesk by DigitalDesk
December 4, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
CM Kejriwal BJP before 2025 Delhi Assembly elections Delhi Aam Aadmi Party Congress Nyay Yatra
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

2025 में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर जहां एक ओर पूर्व सीएम केजरीवाल कांग्रेस से गठबंधन ना कर बीजेपी को चुनौती देने में लगे हुए हैं तो वहीं बीजेपी भी दिल्ली में आम आदमी पार्टी से दो-दो हाथ करने को तैयार है। इस सबके बीच कांग्रेस की न्याय यात्रा भी सुर्खियों में है। दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव न्याय यात्रा में आम आदमी पार्टी और उसकी सरकार की पोल खोल रहे हैं।। एक तरफ आम आदमी पार्टी अपने काम गिना रही है तो दूसरी तरफ कांग्रेस और बीजेपी उसे उसके वादे याद दिला रहे हैं। ऐसे में दिल्ली का पाला किसकी तरफ जाएगा…किसका पलड़ा भारी होगा…और किसका होगा हल्का…इस पर सियासी मंथन चुनाव से पहले ही शुरु हो गया है।

  • दिल्ली विधानसभा का ‘रण’
  • 70 सीटों की लड़ाई…पार्टियों ने रणनीति बनाई
  • AAP का ऐलान…अकेले होगा घमासान
  • सत्ता के लिए 70 पर लड़ाई…!
  • मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने में जुटी कांग्रेस…!
  • पार्टियों की रणनीति…किसकी बढ़ेगी टेंशन!

केंद्र में सत्ता का सुख भोग रही बीजेपी के लिए दिल्ली की विधानसभा अब तक दूर ही है। दिल्ली विधानसभा के अब तक 7 बार चुनाव हुए हैं, जिसमें 4 बार कांग्रेस ने सरकार बनाई है तो 2 बार आम आदमी पार्टी ने सत्ता हथियाई है। वहीं बीजेपी 1993 में ही यहां जीत दर्ज कर पाई थी। ऐसे में बीजेपी के पास दिल्ली में सत्ता पाने की बेचेनी है तो आम आदमी पार्टी को सत्ता बचाने की चुनौती। क्या आम आदमी पार्टी दिल्ली की सत्ता बचा पाएगी या दूसरी पार्टी अपना परचम लहराएगी।

Related posts

milk cream

मलाई में होते हैं दूध के सभी पोषक तत्व…जानें दूध की मलाई खाने के फायदे और नुकसान…!

March 14, 2026
Antar Singh Arya

अंतर सिंह आर्य के अथक प्रयासों से हुआ विशेष पिछड़ी जनजातियों का उद्धार…NCST अध्यक्ष के रुप में दो साल पूरे

March 14, 2026

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सिर्फ राजधानी में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है। इसका एक कारण यह भी है कि दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी है और यहां जिसकी भी सरकार बनती है। उस पर पूरे देश की नजर रहती है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। दिल्ली में अभी तक कुल 7 बार विधानसभा चुनाव हुए हैं। जिसमें कांग्रेस ने सबसे अधिक 4 बार बाजी मारी, आप ने 2 बार सरकार बनाई है। जिसमें से एक बार कांग्रेस गठबंधन में थी। दूसरी ओर बीजेपी सिर्फ 1993 में एक ही बार सरकार बना पाई है। ऐसे में बीजेपी भरपूर प्रयास कर रही है कि 32 साल बाद सरकार में वापसी कर सके।

  • दिल्ली का रण —कुल 7 बार हुए चुनाव
  • 4 बार कांग्रेस ने बनाई सरकार
  • 2 बार AAP ने बनाई सरकार
  • 1 बार BJP ने फहराया परचम

दिल्ली BJP संकल्प पत्र समिति के संयोजक और सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने पर बिजली-पानी की सुविधा इसी तरह मिलने की बात कही है। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र बनाने के लिए 5 दिसंबर से समिति सभी वर्गों के साथ विधानसभा, जिला स्तर और प्रदेश स्तर पर बैठक कर सुझाव मांगेगी।

  • BJP की रणनीति
  • पहले की तरह मिलेगी बिजली-पानी की सुविधा
  • महिलाओं के लिए चलेंगी 10 हजार इलेक्ट्रिक बसें
  • कानून व्यवस्था सही करने BJP चलाएगी अभियान
  • भाजपा शुरू करेगी परिवर्तन यात्रा शुरू करेगी
  • जिला स्तर पर भी संपर्क कार्यक्रम चलाने की तैयारी

बीजेपी की इस रणनीति के बाद जान लेते है कि आम आदमी पार्टी की रणनीति क्या है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि महाराष्ट्र और झारखंड में मतदान खत्म होने के अगले दिन ही AAP ने 11 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। जबकि, राजधानी में अगले साल 2025 में चुनाव होने हैं और अभी इसकी अधिसूचना भी जारी नहीं हुई है। राजनीतिक हलकों में इस जल्दबाजी को लोग समझ नहीं पा रहे हैं। हर कोई कयास लगा रहा है कि आखिर उम्मीदवारों की घोषणा में केजरीवाल ने जल्दबाजी क्यों की ?। इतना ही नहीं हाल ही में कांग्रेस से अलग होकर चुनाव लड़ने का फैसला भी लिया है।

AAP की पहली सूची, 11 उम्मीदवार

1. छतरपुर – ब्रह्म सिंह तंवर
2. किराड़ी – अनिल झा
3. विश्वासनगर – दीपक सिंगला
4. रोहतासनगर – सरिता सिंह
5. लक्ष्मीनगर – बीबी त्यागी
6. बदरपुर – राम सिंह नेता
7. सीलमपुर – चौधरी जुबैर अहमद
8. सीमापुरी – वीर सिंह धींगान
9. घोंडा – गौरव शर्मा
10. करावल नगर – मनोज त्यागी
11. मटियाला – सुमेश शौकीन

दिल्ली का रण…दिल्ली की कुल विस सीट- 70

  • 2020- AAP ने जीती थी 62 सीट
  • 2020- BJP ने जीती थी 8 सीट

सीट- छतरपुर

प्रत्याशी पार्टी प्राप्त मत वोट शेयर जीत
करतार सिंह तंवर- AAP- 69,411 49.13% 3,720 वोट
ब्रम्ह सिंह तंवर बीजेपी 65,691 46.50%

सीट- किराड़ी

ऋतुराज गोविंद AAP 86,312 49.77% 5,654 वोट
शेयर अनिल झा BJP 80,658 46.51%

सीट- विश्वास नगर

ओपी शर्मा बीजेपी 65,830 52.57% 16,457 वोट
शेयर दीपक सिंगला AAP 49,373 39.42%

सीट-रोहतासनगर

जीतेन्द्र महाजन बीजेपी 73,873 51.94% 13,241 वोट
शेयर सरिता सिंह आप 60,632 42.63%

सीट- लक्ष्मीनगर

अभय वर्मा बीजेपी 65,735 48.04% 880 वोट
नितिन त्यागी AAP 64,855 47.40%

सीट-बदरपुर

रामवीर सिंह बिधुरी बीजेपी 90,082 47.05% 3,719 वोट
राम सिंह नेताजी AAP 86,363 45.11%

सीट- सीलमपुर

अब्दुल रहमान AAP 72,694 56.05% 36,920 वोट
कौशल मिश्रा BJP 35,774 27.58%

सीट- सीमापुरी

राजेंद्र पाल गौतम AAP 88,392 65.82% 56,108 वोट
संत लाल एलजेपी 32,284 24.04%

सीट- घोंडा

अजय महावत BJP 81,797 57.55% 28,370 वोट
एसडी शर्मा AAP 53,427 37.59%

सीट- करावल नगर

मोहन सिंह बिष्ट BJP 96,721 50.59% 8,223 वोट
दुर्गेश पाठक AAP 88,498 46.29%

सीट- मटियाला

गुलाब सिंह यादव AAP 139,010 53.20% 28,075 वोट
राजेश गहलोत BJP 110,935 42.45%

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 527
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

मुख्य समाचार
LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

उत्तर प्रदेश
T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version