CM गहलोत ने बताया कि कब मिलेंगे टिकट?

CM गहलोत ने बताया कि कब मिलेंगे टिकट?

CM गहलोत ने बताया कि कब मिलेंगे टिकट?

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव में बीजेपी अब तक 200 में से 41 उम्‍मीदवारों के नाम जारी कर चुकी है। अब हर किसी को कांग्रेस प्रत्‍याशियों की सूची का इंतजार है। सीएम अशोक गहलोत ने मीडिया से बातचीत में बताया है कि 18 अक्‍टूबर तक राजस्‍थान प्रत्‍याशियों की टिकट फाइनल हो जाएंगी। राजस्‍थान में कांग्रेस अपने उम्‍मीदवारों की पहली सूची कब जारी करेगी के सवाल के जवाब में राजस्‍थान के सीएम गहलोत कहते हैं कि टिकटों के लिए अभी प्रक्रिया चल रहा है। 18 अक्‍टूबर के आस-पास केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरू होगी। सीईसी की बैठक में राजस्‍थान विधानसभा चुनाव के उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट को अंतिम रूप दिया जाएगा।
इधर भाजपा ने पहली सूची जारी करते हुए सात मौजूदा सांसदों को भी चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा की पहली सूची की 41 सीटों में ज्‍यादातर वो सीटें हैं, जहां भाजपा कमजोर है। इन सीटों पर भाजपा को पिछले कई चुनावों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में पहली सूची में इन सीटों को शामिल करने का मकसद यह है कि इन पर भाजपा प्रत्‍याशियों को चुनाव प्रचार के लिए अधिक समय मिल सके।

Exit mobile version