Thursday, July 23, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश ग्वालियर

एमपी की Dr. Mohan Sarkar का एक साल पूरा….सीएम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां…कहा पूरा किया हमने अटल जी का ये सपना

DigitalDesk by DigitalDesk
December 12, 2024
in ग्वालियर, जबलपुर, भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति
0
एमपी की  Dr. Mohan Sarkar का एक साल पूरा….सीएम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां…कहा पूरा किया हमने अटल जी का ये सपना
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

एमपी की डॉ.मोहन सरकार का एक साल पूरा….सीएम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां…कहा पूरा किया हमने अटल जी का ये सपना

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा डॉ.मोहन यादव की सरकार का एक साल पूरा हो चुका है। आज ही के दिन 12 दिसंबर 2023 को डॉ.माहन यादव बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए थे। इसके अगले दिन 13 दिसम्बर 2023 को डॉ.मोहन यादव ने सीएम पद की शपथ ली थी। वीडी शर्मा ने कहा डबल इंजन की सरकार ने मध्यप्रदेश में विकास के कई काम किये हैं। एमपी की सरकार में डॉ.मोहन यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सीएम के रुप में डॉ.मोहन यादव ने त्वरित एक्शन लिया है। मध्यप्रदेश के किसानों और गरीबों के साथ ही महिला और युवाओं के लिए काम हुए हैं।

Related posts

Stock Market News Update: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे फिसला, निवेशकों की बढ़ी चिंता

Stock Market News Update: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे फिसला, निवेशकों की बढ़ी चिंता

July 22, 2026
IIT Teacher Shortage: IIT में शिक्षकों का बड़ा संकट: 23 संस्थानों में 4,300 से ज्यादा फैकल्टी पद खाली, बढ़ते छात्रों के बीच शिक्षा और रिसर्च पर मंडराया खतरा

IIT Teacher Shortage: IIT में शिक्षकों का बड़ा संकट: 23 संस्थानों में 4,300 से ज्यादा फैकल्टी पद खाली, बढ़ते छात्रों के बीच शिक्षा और रिसर्च पर मंडराया खतरा

July 22, 2026

12 दिसंबर को डॉ. मोहन यादव चुने गये थे विधायक दल के नेता
13 दिसम्बर 2023 को डॉ.मोहन यादव ने ली थी सीएम पद की शपथ
सीएम डॉ.मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में प्रेस कांफ्रेन्स
जनकल्याण पर्व और जनकल्याण योजना को लेकर की प्रेस कां​फ्रेन्स
बीजपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, डिप्टी सीएम भी रहे मौजूद
एक वर्ष के कामकाज का पेश किया लेखा जोखा
डबल इंजन की सरकार ने किया विकास का काम
एमपी की सरकार में डॉ.मोहन यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
त्वरित एक्शन सीएम डॉ मोहन यादव ने लिए
किसानों, गरीब, महिला और युवा के लिए काम हुए

सीएम डॉ.मोहन यादव ने पेश किया लेखा जोखा
भारत सरकार की संबल योजना चली
स्वामित्व योजन से भू अधिकार पत्र दिए गए
किसान कल्याण के काम किए गए
सायबर तहसील के माध्यम से काम किए गए
श्री अन्य योजना के माध्यम से लाभ दिया गया
गेहूं, सोयाबीन किसानों को उचित दाम दिए गए
सोलर पंप 1 लाख किसानों दिया गया
युवाओं के लिए भी कार्य किया गया
विश्वविद्यालय में कुलपतियों को कुलगुरु बनाया
युवाओं को रोजगार देने का काम किया
ढाई लाख लोगों को सरकारी नौकरी
55 जिलों में पीएम एक्सीलेंस कॉलेज खोले गए
सभी पीएम एक्सीलेंस कॉलेज को बस का प्रबंधन
इंडस्ट्री के माध्यम से युवाओं को रोजगार

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा मध्यप्रदेश में मेडिकल कॉलेज, हायर एजुकेशन के साथ महिलाओं 35% आरक्षण दिया गया। रीजनल इंडस्ट्रियल समिट का आयोजन महत्वपूर्ण है। स्थानीय उद्योगपतियों से चर्चा पहली बार हुई है। वीडी शर्मा ने कहा शहरों का समग्र विकास किया गया। मध्य प्रदेश को आगे ले जाने का काम तेजी से हो रहा है। मध्यप्रदेश की डॉ.मोहन सरकार ने धर्म और संस्कृति के साथ ही अन्य कार्यों पर फोकस करते हुए विकास के कार्य किये हैं। मध्य प्रदेश को आर्थिक ताकत मिली है। गौ संवर्धन और गौ पूजन का काम हुआ है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा अटल जी के सपने नदी जोड़ों परियोजना को एमपी की मोहन सरकार ने पूरा किया है।

वहीं सीएम डॉ.मोहन यादव ने सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर प्रेस वार्ता के दौरान कहा नगरीय निकाय और उपचुनाव में बीजेपी की जीत हुई है। इसके लिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को बधाई। सीएम डॉ.मोहन यादव ने कहा अटल जी ने कहा था उपलब्ध संसाधनों का उपयोग होना चाहिए। नदी जोड़ों एक उम्दा योजना है। जल लोगों की जिंदगी बदल सकता है। मप्र की सरकार ने सबसे पहले इसकी परेशानी जानी। केन और बेतवा को जोड़ने पर कार्य किया गया। सीएम ने कहा शिवराज जी के समय में प्रोजेक्ट हाथ में लिए गये थे उन्हें पूरा किया जा रहा है। केन और केन बेतवा नदी को जोड़ने वाले प्रोजेक्ट के लिए 90 करोड़ की राशि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की ओर से दी जाएगी। जबकि 10 करोड़ यूपी और एमपी की सरकारी को देना होगा। सीएम डॉ.मोहन यादव ने कहा अटलजी की जन्मशताब्दी वर्ष पर मध्यप्रदेश को बड़ी सौगात देंगे। केन बेतवा नदी को जोड़ने वाले प्रोजेक्ट से एमपी के 11 जिले लाभान्वित होंगे। 10 लाख हेक्टेयर पर एमपी में सिंचाई होगी। करीब 2 लाख हेक्टेयर पर यूपी के किसान भी सिंचाई कर सकेंगे।इस प्रोजेक्ट की शुरुआत पीएम नरेन्द्र मोदी करेंगे। वहीं पार्वती काली सिंघ PKC योजना को लेकर कहा यह कई दिनों तक रुकी रही। अब इस योजना से हमारे 11 जिले लाभान्वित होंगे। पार्वती चंबल काली सिंध योजना बड़ी है।

सीएम डॉ.मोहन यादव ने कहा अलग अलग राज्यों की नदियों को जोड़ना चाहिए। राज्य के अंदर भी नदी जोड़ों योजना शुरू होगी। सीएम ने कहा कान्ह नदी को गंभीर नदी से जोड़ा जाएगा। गंभीर नदी के जल से सिंहस्थ में स्नान कराया जाएगा। सीएम ने कहा इस बार शिप्रा नदी के पानी से स्नान कराएंगे। डैम के माध्यम से पानी को संगृहीत किया जाएगा। जिससे पूरे साल शिप्रा का जल उज्जैन और आसपास के लोगों को मिलेगा।
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा पिछले एक साल में गरीब कल्याण के काम हुए हैं। उन्होंने कहा हुकुम चंद्र मिल के मजदूरों को राशि दी गई। कई लोग इस दौरान काल के गाल में समा गए। करोड़ों रुपए की राशि मजदूरों को दी गई। करीब 224 करोड़ रुपए हुकुम चंद्र मिल के मजदूरों को पैसा मिला।
वहां की जमीन सरकार को मिली।

सीएम ने पिछले एक साल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा भारत सरकार की संबल योजना चली।
स्वामित्व योजन से भू अधिकार पत्र दिए गए। किसान कल्याण के काम किए गए। सायबर तहसील के माध्यम से काम किए गए। अपने आप नाम रजिस्ट्री, नामांकन आदि काम हुए। श्री अन्य योजना के माध्यम से लाभ दिया गया। गेहूं, सोयाबीन के उचित दाम किसानों को दिए गए। किसानों को अपने पैर में खड़े होने में दो परेशानी हैं। बिजली और पानी समस्या थी। मप्र सरकार ने एक लाख किसानों को सोलर पंप दिये। युवाओं के लिए भी कार्य किया गया। विश्वविद्यालय में कुलपतियों को कुलगुरु बनाया गया। महिलाएं भी इसमें थी। उसकी वजह से कुलगुरु कहा गया। मध्यप्रदेश सरकार ने युवाओं को रोजगार देने का काम किया। ढाई लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी गई। 55 जिलों में पीएम एक्सीलेंस कॉलेज खोले गए। सभी पीएम एक्सीलेंस कॉलेज में बस का प्रबंधन किया गया। इंडस्ट्री के माध्यम से भी युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है।

Post Views: 655
Tags: #Madhya Pradesh Assembly session
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version