महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे Deputy Chief Minister Eknath Shinde एक अजीब स्थिति में फंस गए जब उन्हें लेकर उड़ान भरने वाला चार्टर्ड विमान का पायलट अचानक उड़ान से मना कर बैठा। वजह थी – “ड्यूटी टाइम खत्म हो गया है”। सूत्रों के मुताबिक, यह घटना गुरुवार रात की है जब सीएम शिंदे अहमदनगर से मुंबई लौट रहे थे। मुख्यमंत्री समय पर एयरपोर्ट Airport पहुंचे, लेकिन वहां मौजूद चार्टर्ड फ्लाइट Chartered Flight के पायलट ने यह कहकर विमान उड़ाने से इंकार कर दिया कि उनकी ड्यूटी अवधि पूरी हो चुकी है और अब वे उड़ान नहीं भर सकते। इस अनअपेक्षित स्थिति के चलते मुख्यमंत्री को करीब एक घंटे तक एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा। इस दौरान उनकी सुरक्षा टीम और स्टाफ लगातार पायलट से बात करने की कोशिश करते रहे, लेकिन नियमों के कारण पायलट ने कोई समझौता नहीं किया।
हालांकि, एक घंटे बाद वैकल्पिक व्यवस्था के तहत नया पायलट बुलाया गया और मुख्यमंत्री को मुंबई के लिए रवाना किया गया। घटना के बाद संबंधित चार्टर्ड कंपनी से जवाब तलब किया गया है।
इस मुद्दे पर अब राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। विपक्ष ने इसे शिंदे सरकार की “प्रशासनिक असंवेदनशीलता” का उदाहरण बताया है, वहीं सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।