Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश

उज्जैन डोंगला वेधशाला में सीएम डॉ. मोहन यादव बने शिक्षक…शून्य होती परछाई का राज समझाया

DigitalDesk by DigitalDesk
June 21, 2025
in स्पेशल
0
उज्जैन डोंगला वेधशाला में सीएम डॉ. मोहन यादव बने शिक्षक…शून्य होती परछाई का राज समझाया
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

उज्जैन डोंगला वेधशाला में सीएम डॉ. मोहन यादव बने शिक्षक…शून्य होती परछाई का राज समझाया

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव Chief Minister Dr. Mohan Yadav ने विज्ञान और भारतीय खगोलीय परंपरा को आत्मसात करते हुए शनिवार को उज्जैन जिले के डोंगला स्थित वराहमिहिर खगोलीय वेधशाला में 21 जून की विशेष खगोलीय घटना को प्रत्यक्ष देखा और विद्यार्थियों को सूर्य परिचालन व कालगणना का सजीव पाठ पढ़ाया।

Related posts

Auto Draft

टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत: इंग्लैंड से 5 मार्च को महामुकाबला

March 2, 2026
RASIFAL today

ग्रहों की स्थिति के अनुसार विस्तृत भविष्यफल: मेष में चंद्रमा का गोचर ऊर्जा बढ़ा रहा है…जानें किन राशियों पर आज है शनि की दृष्टि

February 28, 2026

सीएम डॉ.मोहन यादव बने शिक्षक
शून्य होती परछाई को देखा
सीएम ने सभी को सूर्य परिचालन समझाया
दोपहर 12:28 बजे लुप्त हुई डोंगला वेधशाला पर छांव

12:28 बजे हुई अनोखी खगोलीय घटना
दोपहर 12:28 बजे, मुख्यमंत्री ने शंकु यंत्र पर शून्य होती परछाई का अवलोकन किया। यह दृश्य इस बात का प्रमाण था कि सूर्य की उत्तर परम क्रांति (23° 26′) और डोंगला का अक्षांश एक समान होने के कारण इस विशेष दिन पर सूर्य की छाया पूर्णतः लुप्त हो जाती है। यही वह क्षण होता है जब सूर्य उत्तरायण से दक्षिणायण की ओर गमन करता है और दिनमान सबसे लंबा होता है।
मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह, विद्यार्थियों, वैज्ञानिकों और जनप्रतिनिधियों को भारतीय खगोलशास्त्र और सूर्य के गमन से जुड़े सिद्धांतों को विस्तारपूर्वक समझाया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार उत्तरायण और दक्षिणायण का गमन पृथ्वी के अक्षीय झुकाव से उत्पन्न होता है और इसी के आधार पर दिन-रात की अवधि में परिवर्तन होता है। सीएम ने कहा भारत की कालगणना परंपरा वैज्ञानिक और अनुभवजन्य रही है। डोंगला जैसे स्थल इसका जीवंत प्रमाण हैं।”

सीएम ने संत टाटम्बरी सरकार से लिया आशीर्वाद
डोंगला रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नागदा बायपास स्थित आश्रम में जाकर संत टाटम्बरी सरकार से आशीर्वाद लिया और पूजन कार्यक्रम में भाग लिया। डोंगला में हाईटेक तारा मंडल की स्थापना और इस विशेष खगोलीय दिन पर उसका लोकार्पण मध्य प्रदेश को खगोल विज्ञान के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने वाला कदम है। मुख्यमंत्री मोहन यादव की यह पहल न केवल शैक्षणिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से प्रेरणादायक है, बल्कि बच्चों को भारतीय खगोलीय परंपरा से जोड़ने का एक अनूठा प्रयास भी है।

 

 

 

 

Post Views: 401
Tags: #Chief Minister Dr. Mohan Yadav
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version